Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12.38 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा, संतरा-मौसंबी उत्पादकों को भारी नुकसान

Vidarbha Farmers: मई महीने में हुई असमय बारिश और जून में वर्षा की कमी के कारण संत्रा और मौसंबी की मृग बहार पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। फूल झड़ जाने से उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 01, 2025 | 05:21 PM

12.38 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News: वर्धा जिले के संत्रा और मौसंबी उत्पादक किसानों पर इस वर्ष एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर टूट पड़ा है। मई महीने में हुई असमय बारिश और जून में वर्षा की कमी के कारण संत्रा और मौसंबी की मृग बहार पर गंभीर प्रभाव पड़ा है। फूल झड़ जाने से उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका है, जिससे किसान गंभीर आर्थिक संकट में फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, जिले के 315 गांव प्रभावित हुए हैं और कुल 5,506.28 हेक्टेयर बागवानी क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।

इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन ने शासन को 12 करोड़ 38 लाख 91 हजार 300 रुपये की सहायता राशि की मांग का प्रस्ताव भेजा है। जिले के आर्वी, आष्टी और कारंजा तहसील में संत्रा और मौसंबी उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र हैं। हजारों किसान इन बागवानी फसलों पर अपनी आजीविका निर्भर रखते हैं। पिछले कुछ वर्षों से मौसम की अनिश्चितता के कारण इन फसलों को लगातार नुकसान हो रहा है।

315 गांवों में 5506 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित

इसमें आर्वी तहसील के 107 गांव प्रभावित हुए। 1071 किसानों की 750.87 हेक्टेयर भूमि क्षतिग्रस्त हुई है़। आष्टी तहसील के 95 गांव प्रभावित हुए, 2779 किसानों की 1753.47 हेक्टेयर भूमि को नुकसान हुआ़ वहीं कारंजा तहसील में सर्वाधिक 113 गांव प्रभावित होकर 5149 किसानों की 3,001.94 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है़।

सम्बंधित ख़बरें

फांसी से पहले कातिल के मन को पढ़ेगी सरकार, नागपुर कोर्ट ने संजू सरकार केस में मांगी आचरण रिपोर्ट

महाराष्ट्र बना ग्लोबल इन्वेस्टर्स की पहली पसंद, राज्यपाल आचार्य देवव्रत बोले- 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी लक्ष्य

कारगर साबित हो रहा ‘डायल 112’ वर्ष 2025 में 17,270 कॉल, वर्धा पुलिस राज्य में पांचवें स्थान पर

वर्धा में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, समुद्रपुर और हिंगनघाट में दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार

किसान मदद की प्रतीक्षा में

कृषि विभाग के सर्वेक्षण अनुसार प्रभावित किसानों को 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। बेमौसम बारिश और वर्षा की कमी दोनों के कारण फूल झड़ गए और फलधारणा नहीं हो सकी, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट आने की संभावना है। प्रशासन द्वारा नुकसान का पंचनामा कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन सहायता राशि किसानों के खातों में कब जमा होगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। बीते कुछ वर्षों से मौसम की अनियमितताओं ने संत्रा-मौसंबी उत्पादकों की स्थिति कमजोर कर दी है। साथ ही, उत्पादन लागत बढ़ने से उनकी आर्थिक हालत और भी दयनीय होती जा रही है।

ये भी पढ़े: सांसद अमर काले का घेराव : पुलगांव-अमरावती पुल को दो दिनों में खोला जाएगा

शासन से तत्काल निर्णय की मांग

किसान संगठनों ने मांग की है कि शासन इस प्रस्ताव पर तात्कालिक निर्णय ले, अन्यथा किसान आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट जाएंगे। संत्रा और मौसंबी जिले की कृषि-आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ हैं, और इनका नुकसान हजारों परिवारों के भविष्य को खतरे में डाल सकता है।

Proposal of rs 1238 crore sent to government huge loss to orange sweet lime growers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2025 | 05:21 PM

Topics:  

  • Maharashtra Government
  • Vidarbha Farmers
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.