Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: दिल्ली में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विदर्भ के कई नेता अरेस्ट

Delhi Police Action: दिल्ली में कथित NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने छात्रों के समर्थन में संसद मार्च किया। राहुल गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 22, 2026 | 01:12 PM

कांग्रेस प्रदर्शन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Delhi Congress Protest: कथित NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के समर्थन में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद केंद्र सरकार व कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए नेताओं में अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रामकिशन ओझा, अमरावती के सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक नितिन राऊत व कुणाल राऊत शामिल हैं। जबकि साथ ही भंडारा-गोंदिया के सांसद प्रशांत पडोले, रामटेक के सांसद श्याम बर्वे, रघुनाथ मीणा, सुरेश कुमार, महादेव ओझा, बबलू अजीज तथा एनएसयूआई और कांग्रेस के कई पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल शामिल हुए। विधायक साजिद खान पठान को दिल्ली-हरियाणा सीमा स्थित कापसहेड़ा पुलिस थाने में रखा गया है।

केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना

कांग्रेस का आरोप है कि संसद की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक रोका तथा लाठीचार्ज भी किया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। आंदोलन के दौरान छात्रों और कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के सामने कई प्रमुख मांगें रखीं।

सम्बंधित ख़बरें

शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार

रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद

नागपुर में मेहरबान हुआ मानसून, दिनभर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना; कई इलाकों में जलभराव

‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO

इनमें सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तत्काल अस्पताल से रिहा करने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, तथा कथित नीट पेपर लीक प्रकरण के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग प्रमुख रही।

आंदोलन के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से इन मांगों पर तत्काल निर्णय लेने और छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। वहीं, दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई ने एक बार फिर नीट पेपर लीक मामले को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में ला खड़ा किया है।

ये भी पढ़े: महिलाएं रोमांटिक रिश्ते की वजह से छोड़ रहीं घर, CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, पुरुषों को लेकर कही ये बात

अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान ने कहा कि कथित नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश के लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और वे भी इस आंदोलन तथा अनशन के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।
जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Neet paper leak congress protest rahul gandhi detained delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 01:12 PM

Topics:  

  • Congress
  • Delhi
  • Maharashtra News
  • NEET Paper Leak
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.