‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
NEET Paper Leak Protest: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके की मां पहली बार कैमरे पर आई। NEET पेपर लीक विरोध, छात्रों पर लाठीचार्ज और बेटे की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता।
- Written By: वंदना शर्मा
Abhijeet Dipke Mother: CJP के प्रमुख अभिजीत दिपके की मां पहली बार कैमरे के सामने आई हैं। वे जंतर-मंतर पर हुए NEET पेपर लीक मामले के विरोध प्रदर्शन को लेकर अपनी चिंता और दुख व्यक्त कर रही हैं। मां का कहना यह है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं करना चाहिए था। उन्हें यह सब देखकर बहुत बुरा लगा और वे सरकार से हाथ जोड़कर आग्रह करती हैं कि छात्रों की मांगों को सुना जाए।
अभिजीत दिपके की मां ने मीडिया से हुई बातचीत में बताया कि उन्होंने वीडियो में अभिजीत को चक्कर खाकर गिरते हुए देखा, जिससे वे काफी परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा एक सरल और सीधा व्यक्ति है जिसने छात्रों के भविष्य के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।
उन्होंने ने बताया कि कल का दिन उनके लिए बहुत तनावपूर्ण था और वे डरी हुई थीं कि क्या होगा। उनके पिता भी इस घटना के कारण काफी चिंतित और तनाव में हैं। वे कहती हैं कि छात्र डेढ़-दो महीने से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए।
इस वीडियो में एक मां के दर्द और अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता साफ झलकती है। वे यह संदेश देना चाहती हैं कि छात्र भारत का भविष्य हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। इस वीडियो को पूरी देखें…