Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पवार और नरेंद्र मोदी के बीच पकी कैसी खिचड़ी, दिल्ली की इस फोटो ने कयासों का गर्म किया बाजार

Sharad Pawar PM Narendra Modi Meeting: जंतर-मंतर प्रदर्शन और संसद सत्र के दौरान दिल्ली में पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले, सियासी गलियारों में हलचल।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 22, 2026 | 01:03 PM

पीएम मोदी से मिले शरद पवार (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Sharad Pawar Meets PM Narendra Modi: जंतर-मंतर प्रदर्शन और संसद के मॉनसून सत्र की व्यस्तता के बीच देश की राजधानी दिल्ली से आई एक तस्वीर ने पूरे देश का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस विशेष बैठक के दौरान सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ मौजूद थीं।

पीएम मोदी ने शरद पवार का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हाथ में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और पत्र लेकर पहुंचे शरद पवार ने पीएम मोदी को ज्ञापन सौंपा। हालांकि इस बातचीत का आधिकारिक ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) आंदोलनकारियों से मुलाकात के ठीक अगले ही दिन हुई इस हाई-प्रोफाइल बैठक ने राजनीतिक विश्लेषकों को नए कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है।

व्यक्तिगत सौहार्द और राजनीतिक तल्खी का अनोखा रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार के बीच के संबंध हमेशा से ही भारतीय राजनीति में बेहद दिलचस्प और दोहरे आयाम वाले रहे हैं। एक तरफ जहां दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत स्तर पर गहरा आदर और सीधा संवाद का रिश्ता है, वहीं चुनावी समर में दोनों एक-दूसरे पर तीखे राजनीतिक हमले करने से कभी पीछे नहीं हटते।

सम्बंधित ख़बरें

Bhandara News: NEET पेपर लीक विरोध, ‘चलो संसद’ मार्च पर लाठीचार्ज के बाद भंडारा में तीखी प्रतिक्रिया

Wardha News: दिल्ली में NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विदर्भ के कई नेता अरेस्ट

बीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल

NEET छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल, आज ही पहुंचेंगे जंतर मंतर

ये भी पढ़ें- साड़ी न दिलाने पर पत्नी की खौफनाक करतूत! बदलापुर में बिस्तर पर पड़े दिव्यांग पति की कुकर से वार कर हत्या

उल्लेखनीय है कि 2015 में बारामती दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि राजनीति के शुरुआती दिनों में शरद पवार ने उनका हाथ पकड़कर चलना सिखाया था। बाद में 2017 में मोदी सरकार ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से भी सम्मानित किया। इसके विपरीत, चुनावी रैलियों में पीएम मोदी द्वारा ‘नेचुरली करप्ट पार्टी’ या ‘भटकती आत्मा’ जैसे कटाक्ष और शरद पवार द्वारा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना इस अनूठे रिश्ते की जटिलता को दर्शाती है।

परिसीमन बिल पर समर्थन की रणनीति या एनडीए में शामिल होने की आहट?

संसद भवन से सामने आई शरद पवार, सुप्रिया सुले और पीएम मोदी की हंसती-मुस्कुराती तस्वीरों के बाद इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या एनसीपी (SP) की भावी राजनीतिक दिशा बदलने वाली है? राजनीतिक जानकारों का मानना है कि केंद्र सरकार आगामी परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पर आम सहमति बनाने का प्रयास कर रही है, जिसके लिए उन्हें लोकसभा में विपक्षी दलों के समर्थन की आवश्यकता है।

सुप्रिया सुले ने पूर्व में संकेत दिए थे कि यदि सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी की लिखित गारंटी मिलती है, तो उनकी पार्टी सशर्त समर्थन पर विचार कर सकती है। इस मुलाकात के बाद यह सवाल भी तैरने लगा कि क्या एनसीपी (SP) एनडीए के करीब आ रही है।

सुप्रिया सुले ने खारिज किए विलय के कयास; सस्पेंस बरकरार

हालांकि, एनडीए में शामिल होने या पार्टी के किसी भी तरह के विलय की खबरों को सुप्रिया सुले ने तुरंत और सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुलाकात केवल प्रशासनिक मामलों और जनहित के मुद्दों पर पत्र सौंपने के उद्देश्य से की गई थी।

इसके बावजूद, महाराष्ट्र में होने वाले आगामी राजनीतिक समीकरणों और संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों को देखते हुए शरद पवार का अगला कदम क्या होगा, इस पर राजनीतिक गलियारों में भारी उत्सुकता और सस्पेंस बना हुआ है।

Sharad pawar meets pm narendra modi delhi monsoon session political speculations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 01:03 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Mumbai
  • Narendra Modi
  • NCP (SP)
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.