- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Municipal Council Wardha New Tax Assessment Appeal Hearing Starts June
वर्धा में 12 साल बाद नए टैक्स असेसमेंट पर सुनवाई का रास्ता साफ, 7 हजार से अधिक अपीलधारकों की 23 जून से सुनवाई
- Written By: रूपम सिंह
Wardha Property Tax: वर्धा नगर परिषद में 12 वर्ष बाद पूरे हुए नए टैक्स असेसमेंट के खिलाफ दायर 7,042 अपीलों पर 23 जून से सुनवाई शुरू होगी; प्रशासक राज खत्म होने के बाद प्रक्रिया को मिली गति।

टैक्स असेसमेंट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Municipal Council : वर्ष 2023 में नगर परिषद द्वारा नएं से टैक्स असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू की थी। किंतु, नप में प्रशासक राज होने के कारण अपीलधारकों की सुनवाई का मुद्दा उपस्थित हो गया था। पिछले वर्ष चुनाव होने के कारण नप में सत्तापक्ष तथा विपक्ष गुट विराजमान है। ऐसे में दायर 7042 अपीलधारकों की समस्या पर सुनवाई की राह आसान हो गई है। 23 जून से 30 इस प्रकार 8 दिनों तक सुनवाई होनेवाली है।
वर्धा नगर परिषद में 12 वर्ष बाद नएं से टैक्स असेसमेंट प्रक्रिया पूर्ण की गई। वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक चार वर्ष के लिए शहर की इमारते, जमीन आदि अचल संपत्ति का सर्वे किया। सर्वे के अंतर्गत जमीन व इमारतों का मेजरमेंट लेने प्राईवेट एजंसी को नियुक्त किया गया था। सर्वे के दौरान निवासी व अनिवासी संपत्ति जैसे
मकान, इमारत, गोडाऊन, निजी अस्पताल, नप शॉपींग कॉम्प्लेक्स, औद्योगिक संपत्ति, सरकारी संपत्ति, संस्थात्मक संपत्ति जैसे स्कूल, मंगल कार्यालय, धार्मिक संस्था, टॉवर, लॉन, रेस्टारंट, कार्यालय, पेट्रोल पंप आदि का निरीक्षण किया गया। नए से हुए सर्वे के अनुसार शहर में कुल संपत्तिधारकों की संख्या 27 हजार 837 पर पहुंच गई है। किंतु, 2023 में प्रशासकराज होने तथा जनता द्वारा चयनीत पार्षदों की बॉडी नहीं होने के कारण असेसमेंट को मान्यता नहीं मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
आपदा से निपटने सज्ज हुआ वर्धा प्रशासन, जरुरी संसाधन उपलब्ध, 77 लाइफ बॉय तैनात
नागपुर: देश की सबसे लंबी ‘वंदे भारत’ का नया रिकॉर्ड! महज 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
वर्धा में अल्लीपुर और मॉडल हाईस्कूल के पास पुलिस की बड़ी रेड; MD ड्रग्स और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
नागपुर मनपा में किरीट सोमैया की बैठक पर कांग्रेस का सवाल, किस अधिकार से दिए निर्देश?
ऐसे में नप प्रशासन ने पुराने असेसमेंट के तहत संपत्तिधारकों को बिल भेजकर टैक्स वसूल किया। लेकिन नया आर्थिक वर्ष शुरू होते ही नएं से किए असेसमेंट पर अमल की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। अपील की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नप की सभा में सत्तापक्ष तथा विपक्ष गुट के बीच चर्चा होगी। इसके बाद नए असेसमेंट को मान्यता मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ेः- वर्धा में अल्लीपुर और मॉडल हाईस्कूल के पास पुलिस की बड़ी रेड; MD ड्रग्स और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अपील दायल करने 1 महीने का था समय
नगर परिषद प्रशासन ने 18-8-2023 से 22-9-2023 तक 1 महिना 4 दिन का समय नएं से किए असेसमेंट पर अपील दर्ज करने के लिए दिया था। इसके बाद 7 हजार 42 संपत्तिधारकों ने आपत्ति दर्ज करते हुए अपील दायर की थी।
लेकिन तब नगर परिषद में प्रशासक राज होने तथा सुनवाई के संदर्भ में सवाल उपस्थित हो गया था। जिससे संपूर्ण प्रक्रिया वहीं स्थगीत हो गई थी। कुछ नागरिकों द्वारा नएं से अपील दर्ज करने के दृष्टीकोण से मांग की जा रही है। जिले में हिंगणघाट, आर्वी, देवली, पुलगांव, सिंदी रेलवे नगर पालिका में भी नएं से असेसमेंट किया गया था। इन नप में भी चुनाव रक्रिया पूर्ण होने से नएं असेसमेंट का मार्ग खुल गया है। किंतु, अन्य नप क्षेत्र में अबतक मार्ग नहीं खुला है।
Municipal council wardha new tax assessment appeal hearing starts june
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 12 साल बाद नए टैक्स असेसमेंट पर सुनवाई का रास्ता साफ, 7 हजार से अधिक अपीलधारकों की 23 जून से सुनवाई
Jun 13, 2026 | 05:55 PMआपदा से निपटने सज्ज हुआ वर्धा प्रशासन, जरुरी संसाधन उपलब्ध, 77 लाइफ बॉय तैनात
Jun 13, 2026 | 05:52 PMरोहित पवार के समर्थन में उरते सांसद धैर्यशील मोहितेपाटिल, कहा- शक्तिपीठ महामार्ग के खिलाफ शुरू करेंगे आंदोलन
Jun 13, 2026 | 05:51 PMनागपुर: देश की सबसे लंबी ‘वंदे भारत’ का नया रिकॉर्ड! महज 8 महीनों में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
Jun 13, 2026 | 05:49 PMIndia vs Afghanistan: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार का डेब्यू
Jun 13, 2026 | 05:45 PMवर्धा में अल्लीपुर और मॉडल हाईस्कूल के पास पुलिस की बड़ी रेड; MD ड्रग्स और गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jun 13, 2026 | 05:42 PMनौवीं की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शेख साहिल गिरफ्तार, डर के मारे पीड़िता ने बना लिया था स्कूल छोड़ने का मन
Jun 13, 2026 | 05:40 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM











