-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Lack Of Ambulance Drivers In Rural Real Status Of Dial 108 Exposed
ग्रामीण में एंबुलेंस चालकों की कमी, डायल 108 की वास्तविक स्थिति उजागर
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
- ग्रामीण में एंबुलेंस सहित की कुल 37 वाहन
- 27 वाहनों पर ठेका पद्धति से चालक कार्यरत
- 8 तहसीलों में प्रत्येकी दो वाहन उपलब्ध किए
वर्धा. ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवा को गति देने के लिए डायल 108 यह इमर्जन्सी एंबुलेंस सेवा कार्यरत है़ पिछले 2-3 वर्षों में बड़े पैमाने पर नए सिरे से एंबुलेंस खरीदी करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराई गई, जिसमें टीकाकरण वाहन का भी समावेश है़ किंतु, एंबुलेंस चलाने ड्राइवर का कोई प्रावधान नहीं किया गया़ परिणामश एंबुलेंस की तुलना में ड्राइवर कम, ऐसी स्थिति निर्माण हो गई है़ अधिकांश नए वाहन खड़े रहने से वह खराब हो रहे है.
उपलब्ध वाहन सफेद हाथी साबि हो रहे हैं
शहरी विभाग में बड़े पैमाने पर निजी एंबुलेंस कार्यरत रहती है़ इससे शहरी क्षेत्र के मुकाबले सरकारी एंबुलेंस सेवा की अत्यधिक जरूरत यह ग्रामीण अंचल में ही है़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस है़ किंतु, कोरोना संकट काल में मरीजों की संख्या बढ़ने से एंबुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो रही थी़ परिणामश स्वास्थ्य विभाग की ओर से नई एंबुलेंस के साथ ही टीकाकरण वाहन उपलब्ध कराए गए है़ लेकिन ड्राइवरों के अभाव में एंबुलेंस यह सफेद हाथी साबित हो रहा है.
नए सिरे से 10 एंबुलेंस की हुई खरीदी
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में 27 एंबुलेंस पर ड्राइवर ठेका पद्धति से कार्यरत है़ स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विधायक निधि के माध्यम से हिंगनघाट, देवली, वर्धा व आर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचल के लिए 10 नए से एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है़ इससे जिले के ग्रामीण अंचल में कुल एंबुलेंस की संख्या 37 हो गई है, जिसमें 16 टीकाकरण वाहनों का समावेश है.
टीकाकरण वाहन चलाने नहीं ड्राइवर
कोरोना काल में टीकाकरण मुहिम अधिक प्रभावी रूप से चलाने के लिए जिले को 16 टीकाकरण वाहन राज्य सरकार ने दिए है. इसमें से जिले के 8 तहसील में प्रत्येकी 2 वाहन उपलब्ध कराए गए है़ आज भी कोरोना के साथ ही विभिन्न टीकाकरण मुहिम प्रभावी रूप से चलाई जा रही है़ ऐसे में वाहनों पर एंबुलेंस के ड्राइवर लेने की नौबत आ रही है़ परिणामश कई बार एंबुलेंस को ड्राइवर नहीं मिल पाता, जिस कारण समस्या गंभीर बनी हुई है.
स्वास्थ्य केंद्र निहाय उपलब्ध एंबुलेंस सेवा
ग्रामीण अंचल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत एंबुलेंस की डायल 108 सेवा कार्यरत है़ समें वर्धा तहसील के आंजी, वायफड, खंरागंना (गोडे), सेलू तहसील के दहेगांव गोसावी, हमदापुर, सालई(कला), सिंदी(रेलवे), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (झड़शी),देवली तहसील में नाचनगांव, मुदरगांव, गौल, पुलगांव, गिरोली, समुद्रपुर तहसील के गिरड, मांडगांव, नंदोरी, हिंगनघाट तहसील के कानगांव, बुरकोनी, अल्लीपुर, वडनेर, कारंजा तहसील के सारवाडी, कन्नमवारग्राम, आर्वी तहसील के जलगांव, रोहना खरांगना(मोरांगना) आष्टी तहसील के साहूर व अंतोरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध है.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़? वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस के सड़क पर, RTO ने लगाया 26 लाख का जुर्माना
वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रहीं, RTO ने लगाया 26.64 लाख का जुर्माना
वर्धा के 213 गांवों पर बाढ़ का मंडराया खतरा; पिछले साल 63 हजार हेक्टेयर फसल हुई थी तबाह, यंत्रणा सज्ज
Lack of ambulance drivers in rural real status of dial 108 exposed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














