-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Illegal Abortion Case Abhyas Samiti Reviewed Studied For 3 Hours
अवैध गर्भपात प्रकरण: अभ्यास समिती ने लिया जायजा, 3 घंटे तक हुआ अध्ययन
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा/आर्वी. गर्भपात प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त स्वास्थ्य संचालक डा़ अर्चना पाटील ने छह सदस्यीय अभ्यास समिती का गठन किया़ उक्त समिती ने मंगलवार, 18 जनवरी की दोपहर 4.30 बजे आर्वी में दस्तक दी़ जहां कदम अस्पताल में पहुंच कर अब तक की जांच व अन्य अहम पहलुओं पर तीन घंटे तक अध्ययन हुआ़ प्रकरण में नए नए रहस्य सामने आने से कदम दम्पति की मुश्किले दिन ब दिन बढते ही जा रही है़
स्वास्थ्य संचालक द्वारा गठीत की गई अभ्यास समिती में नागपुर के प्रादेशिक मनोरुग्णालय के वैद्यकीय अधीक्षक डा़ पुरुषोत्तम मडावी, सहा़ संचालक डा़ दिगंबर कानगुले, राज्य पीसीपीएनडीटी की अशासकीय सदस्य डा़ आशा मिरगे, युएनएफपीए के कार्यक्रम अधिकारी अनुजा गुलाटी, युएनएफपीए के सलाहगार डा़ आसाराम खाडे, सलाहगार एड. वर्षा देशपांडे का समावेश है़ यह समिती मंगलवार को आर्वी के विश्रामभवन में पहुंची़ पश्चात 4.30 बजे कदम अस्पताल में दाखील हुई़ इस दौरान वर्धा के स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे़ समिती ने प्रत्यक्ष घटनास्थल का निरीक्षण किया़.
जहां से शिशुओं की 12 खोपडियां व 54 हड्डियां बरामद हुई, वहां का निरीक्षण हुआ़ इसके अलावा जांच अधिकारियों से चर्चा कर उनसे दस्तावेज प्रापत किये गए़ उपरोक्त समिती द्वारा गर्भधारणापूर्व व प्रसूति पूर्व निदान तकनीकि प्रतिबंध कानून 1994 सुधारित 2003 के कानून उल्लंघन हुआ या नहीं इस पर विस्तृत अभ्यास किया जाएंगा़.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा नगर परिषद 31 जुलाई से पहले जारी करेगी नई टैक्स असेसमेंट सूची, बढ़ सकता है प्रॉपर्टी टैक्स
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़? वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस के सड़क पर, RTO ने लगाया 26 लाख का जुर्माना
वर्धा में 145 स्कूल बसें बिना फिटनेस सर्टिफिकेट दौड़ रहीं, RTO ने लगाया 26.64 लाख का जुर्माना
वर्धा के 213 गांवों पर बाढ़ का मंडराया खतरा; पिछले साल 63 हजार हेक्टेयर फसल हुई थी तबाह, यंत्रणा सज्ज
वैद्यकीय गर्भपात कानून 1971 सुधारित 2021 का उल्लंघन हुया या नहीं.अध्ययन के दौरान पायी जानेवाली खामियो के तहत उपाययोजना व उचित सूचना की जाएगी़ घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंकी, थानेदार भानुदास पिदुरकर, पोस्को सेल प्रमुख ज्योत्ना गिरी, पीएसआई वंदना सोनुले व टीम मौजुद थी़ देर रात्रि उपरोक्त समिती वर्धा के लिए रवाना होने की जानकारी है़
ली जा रही विस्तृत जानकारी
गर्भपात प्रकरण में विस्तृत जानकारी ली जा रही है़ प्राथमिक तौर पर समिती अध्ययन करेंगी़ इसकी विस्तृत रिपोर्ट वरिष्ठों को भेजी जाएंगी़
-डा़ आशा मिरगे, अभ्यास समिती सदस्य
दस दिनों में देनी होगी रिपोर्ट
गर्भपात प्रकरण में आर्वी में पहुंची छह सदस्यीय समिती को विस्तृत अध्ययन के बाद दस दिनों के भितर अपनी रिपोर्ट पेश करनी है़ इसकी प्रति राज्य समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी तथा अतिरिक्त संचालक, आरोग्य सेवा, कुटुंब कल्याण, माताबाल संगोपन व शालेय स्वास्थ्य, पुणे को पेश की जानेवाली है़ इस प्रकरण में स्वास्थ्य प्रशासन की भूमिका संदेह के दायरे में है़ अभ्यास समिती के अध्ययन में क्या सामने आता हैं, इस ओर सभी की नजरें टीकी है़
डा़ निरज की जेल रवानगी
गर्भपात प्रकरण में आर्वी पुलिस ने धारा 409 बढाई है़ विश्वासघात करने से यह धारा दर्ज की गई है़ दूसरी ओर बुधवार को डा़ निरज कदम का पीसीआर खत्म होने से उसे न्यायालय में पेश किया गया था़ जहां से उसकी जेल में रवानगी कर दी गई़ शनिवार देर रात्रि खाद्य व औषधी प्रशासन विभाग तथा अमरावती स्वास्थ्य प्रशासन के अधिकारियों ने भी कदम अस्पताल में निरीक्षण करने की जानकारी है़
Illegal abortion case abhyas samiti reviewed studied for 3 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














