हिंगनघाट बस डिपो को 29 लाख का मुनाफा, उत्कृष्ट कार्य पर चालक, परिचालक-कर्मचारियों का सत्कार
Hinganghat Bus Depot: हिंगनघाट बस डिपो ने 29 लाख रुपये का मुनाफा कमाकर वर्धा विभाग में पहला स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चालक, परिचालक व कर्मचारियों का सत्कार किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
हिंगनघाट बस डिपो को 29 लाख का मुनाफा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha Transport Division: राज्य परिवहन हिंगणघाट डिपो ने 29 लाख रुपये का मुनाफा कमाकर वर्धा विभाग में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिसमें डिपो के सभी कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारियों का सत्कार शनिवार को हिंगणघाट डिपो परिसर में आयोजित एक समारोह में किया गया।
समारोह में विभागीय परिवहन अधिकारी सुश्री तांबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, प्रमाणपत्र और सम्मानचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बसस्थानक प्रमुख जयंता सडमाके, डिपो लेखाकार गणेश वाघमारे तथा प्रभारी अधिकारी तिड़के भी उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बनाए रखने की आवश्यकता
इस अवसर पर सुश्री तांबे ने कहा कि कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों और मेहनत के परिणामस्वरूप हिंगणघाट आगार ने मुनाफे में वृद्धि और ईंधन बचत के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने भविष्य में भी इस उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा
Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
वर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
छात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी
इस अवसर पर निम्न कर्मियों का सत्कार किया गया
• चालक : प्रकाश ग. लाखे, विजय द्या. सोगे, अनिल गु. मेश्राम, विनोद आ. कन्नाके, नेमिचंद श. आडे
• परिचालक : तुलसीदास ना. उघडे, शाहिद अ. मिर्जा, विलास सु. राऊत, अपर्णा दु. धाबर्डे, श्रीकांत सु. आमले
• तकनीकी कर्मचारी : उल्हास शं. पवार, आशीष दि. गौड़
ये भी पढ़े: रात में डामरीकरण, सुबह होते ही खुदाई…पुणे मनपा का अजीबोगरीब कारनाम, जानें क्या है मामला
कार्यक्रम में कर्मचारियों के निरंतर प्रयासों और सफलता में उनके योगदान की सराहना की गई। हिंगणघाट डिपो के कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे आगे भी ऐसी ही कार्य संस्कृति बनाए रखकर विभाग की प्रगति में योगदान देते रहेंगे।
