एसीसी की सूची जारी, सुरेंद्र बागडे, राधिका रस्तोगी और मनीषा वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ACC ने 41 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की है। इसमें महाराष्ट्र कैडर के तीन अधिकारियों-सुरेंद्र बागडे, राधिका रस्तोगी और मनीषा वर्मा को सचिव या समकक्ष पदों के पैनल में शामिल किया गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र कैडर IAS सेक्रेटरी पैनल (सोर्स - सोशल मीडिया)
Maharashtra Cadre IAS Secretary Panel: मुंबई से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्रिमंडल नियुक्ति समिति (एसीसी) ने देशभर के 41 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की सूची जारी की है।
इन अधिकारियों को केंद्र सरकार में सचिव या समकक्ष तथा अतिरिक्त सचिव पदों के लिए पैनल में शामिल किया गया है। इस सूची में महाराष्ट्र कैडर के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।
1993 बैच के अधिकारी सुरेंद्र कुमार बागडे को सचिव या समकक्ष पद के पैनल में शामिल किया गया है। वे वर्तमान में केंद्र सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं और अक्टूबर 2024 में इस पद पर नियुक्त हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
जेजे अस्पताल के विस्तार की मांग तेज, मिलिंद देवड़ा ने 11 एकड़ सरकारी जमीन हस्तांतरण का उठाया मुद्दा
1 जुलाई से नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई, बीएमसी ने दादर में विकसित किया मॉडल पार्किंग प्रोजेक्ट
मुंबई में 24.4 किमी लंबी मेट्रो-11 का रास्ता साफ, धारावी और बांद्रा टर्मिनस को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
मुंबई में बदलेगी रेडी रेकनर व्यवस्था, झोपड़पट्टियों और हाईराइज इमारतों के लिए होंगी अलग दरें
राधिका रस्तोगी और मनीषा वर्मा का नाम
1995 बैच की अधिकारी राधिका रस्तोगी, जो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अधीन गृह विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (अपील एवं सुरक्षा) के पद पर कार्यरत हैं, उनका नाम भी सचिव समकक्ष पद के पैनल में शामिल है। इसके अलावा 1993 बैच की अधिकारी मनीषा वर्मा, जो वर्तमान में राज्य के कौशल एवं रोजगार विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव हैं, को भी इस पैनल में जगह मिली है।
ये भी पढ़ें :- आईवीएफ सेंटर की आड़ में अंतरराष्ट्रीय रैकेट का शक, नाशिक में छापेमारी के बाद खुलासा
सेवा अवधि की अनिवार्यता
उल्लेखनीय है कि सचिव पद के लिए कम से कम 30 वर्ष और अतिरिक्त सचिव पद के लिए 25 वर्ष की सेवा अनिवार्य होती है। एसीसी की इस सूची के बाद इन अधिकारियों की केंद्र सरकार में उच्च पदों पर नियुक्ति की संभावना बढ़ गई है। यह सूची प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है और महाराष्ट्र कैडर के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
