-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Fraud Of 62 Lakhs In The Name Of Trading In Wardha
Wardha News: ट्रेडिंग के नाम पर 62 लाख की धोखाधड़ी, नौकरी व कमिशन का झांसा देकर 94 हजार रुपए की ठगी
- Written By: आंचल लोखंडे
Financial Fraud: वर्धा से 2 आर्थिक धोखाधड़ी की घटनाए सामने आई है। पहली घटना में ट्रेडिंग के नाम पर 62 लाख की धोखाधड़ी की गई तो दुसरी में नोकरी व कमिशन का झांसा देकर युवक को 94 हजार से ठगा गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर 14 लाख का माल जब्त (सौजन्य़ः सोशल मीडिया)
Wardha Crime: ट्रेडिंग में निवेश करने पर जादा मुनाफा कमाकर देने का लालच देते हुए 62 लाख 2 हजार रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है़। पीड़ितों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी फरार था़। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 14 लाख रुपयों का माल जब्त किया है़। जानकारी के अनुसार आरोपी गणेशनगर बोरगांव मेघे निवासी विक्रम ज्ञानेश्वर पर्बत (30) है़ उसने मल्टीट्रेडिंग लैब नामक फर्म आर्वी नाका परिसर में शुरू किया था़।
ट्रेडिंग करने पर निवेश की रकम पर जादा मुनाफा कमाने का झांसा वह नागरिकों को दे रहा था़। फिर्यादी व अन्य लोगों से रकम लेकर उसने मुनाफा कमाकर देने के संदर्भ में गारंटीपत्र लिखकर विश्वास संपादीत किया़। दौरान फिर्यादी व अन्य लोगों से 62 लाख 2 हजार रुपए लेकर धोखाधड़ी की़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला आर्थिक अपराध शाखा की ओर जांच के लिए सौंपा़।
14 लाख 10 हजार 170 रूपयों का माल जब्त
दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश में विविध जगह छापेमारी की़ लेकिन वह पुलिस को निरंतर चकमा दे रहा था़। अंतत: पुलिस ने आरोपी को नागपुर के बेसा परिसर से गिरफ्तार किया़। उसके पास से 14 लाख 10 हजार 170 रूपयों का माल जब्त किया है़। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, अप्पर पुलिस अधीक्षक सदाशीव वाघमारे, पुलिस उपअधीक्षक पुंडलिक भटकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक निशांत फुलेकर, किशन गुजर, कुणाल डांगे, स्वप्नील भारद्वाज, दिनेश बोधकर, प्रतिक नगराले, मनोज झाडे ने की़।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
Wardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ
एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
ये भी पढे़: हिंगनघाट में कदम हत्याकांड की पुनरावृत्ति,पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, आरोपी पति फरार
नोकरी व कमिशन का झांसा
दुसरी एक घटना में सोशल मीडिया अकाऊंट के माध्यम से नोकरी व कमिशन का झांसा देकर व्यक्ति को 94 हजार 200 रुपयों की चपत लगाई गई। पुलगांव थाने के अंतर्गत आने वाले दहेगांव (धांदे) निवासी ऋषिकेश विठ्ठल धांदे (40) के सोशल मीडिया अकाऊंट पर दोपहर के समय शैली आहुजा नामक नाम से संदेश आया। आहुजा ने चैटिंग के माध्यम से उसकी जानकरी लेने के बाद जाब की ऑफर दी। मात्र उसके पूर्व तीन टास्क पूर्ण करने की सूचना की। जिसकी लिंक ऋृषिकेश के मोबाइल पर भेजी गई।टास्क पूर्ण होने पर 5 से 6 हजार रुपए कमिशन देने की बात कहीं।
युवक को 94 हजार से ठगा
टास्क पूर्ण होने के बाद खाते में 8,700 रुपए क्रेडिट किए गये. बाद में तीन बार 25 टास्क दिए। यह टास्क होने के बाद 8,700 रूपए अकाऊंट पर क्रिडिट होने की जानकारी देकर क्रिडथ्ट बढ़ाने के लिए 10,800 रुपए भेजने की जानकारी दी। जिसके बाद धांदे ने ऑनलाइन से राशि भेज दी। तत्पश्चात आईसीआईसी बैंक से 14,870 व 21,489 की राशि भेजने का संदेश भेजा गया। कंपनी की वर्षगांठ होने के कारण जितनी राशि इनव्हेस्ट की जाएगी उस तुलना में अधिक राशि देने का प्रलोभन दिया। जिसके बाद धांदे कुल 94 हजार 200 रूपए कंपनी को भेज दिए। अपने साथ धोखाधड़ी होने की बात पता चलने पर धांदे पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज करने पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Fraud of 62 lakhs in the name of trading in wardha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMSawan 2026: सावन में भोलेनाथ को चढ़ाएं ये खास भोग, बरसेगी शिव कृपा, धन-धान्य और खुशियों से भर जाएगा घर
Jul 29, 2026 | 08:43 PMसंभाजीनगर में खंभे से टकराई कार, डिक्की से मिला 400 किग्रा गोमांस; एक गिरफ्तार, चालक फरार
Jul 29, 2026 | 08:40 PME20 फ्यूल से खराब होगा आपकी गाड़ी का इंजन? नितिन गडकरी ने बताया- सर्विसिंग में बस बदलना होगा यह छोटा सा पार्ट
Jul 29, 2026 | 08:39 PMगुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
Jul 29, 2026 | 08:33 PMApoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
Jul 29, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














