हिंगनघाट में कदम हत्याकांड की पुनरावृत्ति,पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, आरोपी पति फरार

Wardha Crime: पारिवारिक कारणों के चलते पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव पड़ोस के खाली प्लॉट में दफनाने की सनसनीखेज घटना शहर के येनोरो रोड स्थित इंदिरा वार्ड में शुक्रवार को सामने आई।
पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, आरोपी पति फरार
पत्नी की हत्या कर शव दफनाया, आरोपी पति फरार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha News: पारिवारिक कारणों के चलते पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव पड़ोस के खाली प्लॉट में दफनाने की सनसनीखेज घटना शहर के येनोरो रोड स्थित इंदिरा वार्ड में शुक्रवार को सामने आई। जानकारी के अनुसार, इंदिरा वार्ड, चंदाराणा लेआउट निवासी सुभाष वैद्य (40) बालाजी दाल मिल में इलेक्ट्रीशियन के रूप में कार्यरत था। सुभाष का पहिला विवाह हो चुका था। पहली पत्नी से उसे एक लड़का था। परंतु, दोनों में निरंतर आपसी विवाद होने के कारण पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। दोनों का तलाक होने के बाद सुभाष ने दूसरा विवाह करने का निर्णय लिया। चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील के नागरी निवासी किशन कोटरंगे की पुत्री माधुरी से उसका दूसरा विवाह था।

माधुरी को भी पहले पति से 10 साल का बेटा था। माधुरी के बेटे की जिम्मेदारी सुभाष ने ली थी। शादी के बाद माधुरी बेटे के साथ पति सुभाष के यहां आयी थी। शुरू में पति पत्नी के संबंध अच्छे रहे परंतु बाद में उनमें मनमुटाव शुरू हुआ। एक वर्ष पूर्व सुभाष ने चंदाराणा ले आऊट परिसर में नया मकान बनाने के कारण दोनों यहां रहने के लिये गये थे। सुभाष का पत्नी माधुरी (28) से निरंतर किसी न किसी बात पर विवाद होता था। पति के साथ होने वाले विवाद की जानकारी माधुरी के परिजनों को दी थी। जिससे उसके परिजन मायके में रखने के लिए तैयार थे। परंतु सुभाष इस बात से सहमत नहीं था। एक माह पूर्व माधुरी ने अपने बेटे को मां व पिता के पास भेजा था।

अचानक लापता हो गई माधुरी

माधुरी की हालचाल पूछने के लिए मां व पिता उसे रोज फोन करते थे। चार पांच दिनों से पुत्री ने अचानक फोन उठाना बंद करने के कारण मां व पिता को संदेह आया। दामाद सुभाष से संपर्क करने पर उसने माधुरी बाहर गांव जाने के जानकारी दी। पुत्री से संपर्क नहीं होने के कारण गुरुवार को माता-पिता हिंगनघाट पहुंचे। घर पर पुत्री नहीं दिखने के कारण से दोनों पुलिस थाने में पहुंचे। जिसके बाद माधुरी की खोजबीन आरंभ हुई।

पति सुभाष भी पहुंचा था थाने में

गुरुवार की दोपहर में सुभाष पत्नी गुमशुदा होने की शिकायत करने के लिए थाने में पहुंचा था। इसी दौरान माधुरी के परिजन भी वहां पहुंचे थे। उन्हें देखने के बाद सुभाष थाने से चला गया। पुलिस ने जांच की दिशा सुभाष पर केंद्रित की। मात्र सुभाष फरार होने के कारण पुलिस का संदेह उस पर गया। उसके घर-परिसर की तलाशी लेने पर माधुरी के साथ अनहोनी होनी की बात सामने आई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में हत्या में सहयोग करने वाले संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया है।

मंगलवार को सुभाष ने खोदा था गड्डा

माधुरी की हत्या करने का प्लान सुभाष ने पहले से बनाया था। मंगलवार को उसने घर परिसर में जेसीबी बुलाकर बड़ा गड्डा खोदा था। नया लेआउट होने के कारण वहां नाममात्र मकान होने से किसी को भनक नहीं लगी। पुलिस जांच के दौरान घर के पास माधुरी के कपड़े, हैंड क्लोज व अन्य वस्तुएं जली हुई अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस ने अधिक जांच करने पर खुदाई के निशाने दिखने के बाद पुलिस ने मिट्टी हटाकर देखने पर यह गड्डा हाल ही बुझाने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने जेसीबी बुलाकर खुदाई शुरू की। खुदाई के दौरान गड्ढे में नमक, डामर की गोलियां दिखाई दी। 6 फीट से अधिक खुदाई करने के उपरांत एक प्लास्टिक की बोरी में माधुरी की लाश मि

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com