-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Eou Raid In Patna At Superintendent Engineer Vinod Rai Huge Cash Recovered
रातभर जलाता रहा नोट फिर भी खत्म नहीं हुए पैसे, कालेधन का कुबेर निकला बिहार का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Bihar की राजधानी पटना में शुक्रवार को आर्थिक अपराध इकाई ने ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद राय के आवास पर बड़ी कार्रवाई की। आवास से करोड़ों के कालेधन की जानकारी सामने आई है।

सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद राय, फोटो: सोशल मीडिया
EOU Raid In Patna: सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद राय के आवास पर छापेमारी के दौरान नकदी, जेवर, जमीन-जायदाद के कागजात और अन्य निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। खास बात यह रही कि अभियंता ने छापेमारी से पहले भारी मात्रा में नोट जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन फिर भी लाखों रुपये और दस्तावेज बच गए।
ईओयू को गुरुवार की देर रात पता चला कि सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद राय मधुबनी से पटना अपने आवास पर बड़ी मात्रा में नकदी लेकर आ रहे हैं। बताया गया कि राय सीतामढ़ी डिविजन में पदस्थापित हैं और मधुबनी डिविजन का भी अतिरिक्त प्रभार उनके पास है। जब ईओयू की टीम पटना स्थित उनके आवास पर पहुंची तो घर की घेराबंदी कर दी गई।
पत्नी ने घर में घुसने से रोका
रात में तलाशी की कोशिश हुई तो उनकी पत्नी ने यह कहते हुए रोक दिया कि वह घर में अकेली हैं और रात के समय तलाशी उचित नहीं। इसी दौरान अधिकारियों को घर से जलने की तेज बदबू आने लगी। संदेह गहराया तो पुलिस ने सुबह होते ही घर में प्रवेश किया। घर में घुसते ही टीम वहां का मंंजर देख दंग रह गई।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
मथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
मथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
नोट जलाते-जलाते थक गए, फिर भी बच गया कालाधन
सुबह जब ईओयू की टीम ने घर के अंदर प्रवेश किया तो चौंकाने वाला दृश्य सामने आया। जगह-जगह नोट जलाए गए थे। बाथरूम में जले हुए नोटों के टुकड़े पाइप के जरिए बहाने की कोशिश की गई थी। तलाशी के दौरान लगभग 12.50 लाख रुपये के जले नोट सीधे तौर पर मिले, जबकि बाथरूम की पाइप से निकले जले नोटों के मलबे का मूल्य दो से तीन करोड़ रुपये आंका गया है।
इतने नोट जलाने के बाद भी सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पूरी तरह सफल नहीं हो सके। घर की पानी की टंकी में छिपाकर रखे गए 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां पूरी तरह सुरक्षित मिलीं। टंकी से कुल 39.50 लाख रुपये बरामद किए गए। इस तरह नोटों के जलाए जाने और बरामदगी को जोड़कर अब तक लगभग 52 लाख रुपये की जब्ती हो चुकी है।
करोड़ों की संपत्ति का मालिक है विनोद राय
ईओयू की तलाशी में विनोद राय की अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा सामने आया। अधिकारियों ने घर से जमीन-जायदाद से जुड़ी 18 डीड, 15 बैंक खातों के कागजात, पार्टनरशिप से संबंधित दस्तावेज, 26 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, कई बीमा पॉलिसियां और निवेश से जुड़े अन्य दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा एक इनोवा क्रिस्टा कार भी मिली है। इन सभी दस्तावेजों और निवेश का मूल्यांकन फिलहाल जारी है।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
ईओयू ने अधीक्षण अभियंता विनोद राय को सबूत नष्ट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और काले धन को छिपाने जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान वह घर के एक कमरे में छिपे मिला। वहीं, उनकी पत्नी को भी आरोपों में शामिल पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस निगरानी में इलाज जारी है।
ईओयू का आधिकारिक बयान
आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 21 अगस्त की रात विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि विनोद राय अपने कार्य स्थल से सफेद इनोवा गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध नकदी लेकर पटना पहुंचे हैं। इस आधार पर छापेमारी की गई और बड़ी बरामदगी हुई।
यह भी पढ़ें: Today Weather Forecast: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर कराएगा बारिश, कई राज्यों में चेतावनी जारी
अधिकारियों के मुताबिक अब तक की जब्ती में नकदी, जेवरात और दस्तावेजों का कुल मूल्य करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है। फिलहाल दस्तावेजों की जांच और मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है। ईओयू ने साफ किया है कि इस मामले में शामिल अन्य लोगों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Eou raid in patna at superintendent engineer vinod rai huge cash recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














