- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Collector Office Vacancy Crisis 143 Posts Vacant Administration Hit 2026
Wardha: कलेक्ट्रेट में ‘स्टाफ’ का अकाल! 143 पद खाली, एक कर्मचारी के भरोसे चल रहे हैं दो-दो टेबल
Revenue Assistant Vacancy: कलेक्ट्रेट में रिक्त पदों की भरमार! 143 पद खाली होने से एक कर्मचारी पर 2 टेबल का बोझ। राजस्व सहायक के सबसे ज्यादा पद रिक्त। आमजन परेशान, फाइलें प्रलंबित।
- Written By: प्रिया जैस

वर्धा जिला अधिकारी कार्यालय (सौजन्य-नवभारत)
Collectorate Vacancy 2026: वर्तमान में जिलाधिकारी कार्यालय के विभिन्न दफ्तरों में बड़ी संख्या में रिक्त पद पड़े हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अ, ब, क और ड वर्ग के कुल 143 पद खाली हैं। इन रिक्तियों के कारण एक कर्मचारी को दो से तीन टेबल की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। परिणामस्वरूप जिलाधिकारी कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है और कई फाइलें प्रलंबित हैं।
समय पर काम न होने के कारण आमजन में भी असंतोष फैल रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय की इमारत में राजस्व विभाग, खनिकर्म विभाग, नाजिर विभाग, चुनाव विभाग, आस्थापना विभाग सहित विभिन्न विभागों के दफ्तर हैं। इसके अलावा निवासी उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तर भी यहां हैं।
हर दिन सैकड़ों लोग अपनी शिकायतें लेकर आते हैं, लेकिन कई बार अधिकारी या कर्मचारी टेबल पर मौजूद नहीं होते या किसी अन्य कार्य में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों से आए गरीब किसान और नागरिकों को बार-बार जिलाधिकारी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खाड़ी युद्ध का असर: गैस संकट के बीच नासिक में फिर शुरू हो सकता है केरोसिन वितरण, आपूर्ति विभाग ने मांगी रिपोर्
सिडको का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की होम लोन सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़
बीच चौराहे पर बस खड़ी कर रहे ड्राइवर; छत्रपति चौक और मानकापुर में ट्रैफिक से जनता परेशान, पुलिस बनी मूकदर्शक
रमजान ईद से पहले नासिक के बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह
पाइंटर
कुल मंजूर पद : 810
कुल कार्यरत : 667
कुल रिक्त पद : 143
कलेक्ट्रेट में कुल 810 पद मंजूर
जिलाधिकारी कार्यालय में गुट अ में उपजिलाधिकारी के 12 पद मंजूर हैं, जिनमें से 11 भरे गए और 1 पद रिक्त है। तहसीलदार के 13 पद पूर्ण रूप से भरे हुए हैं। गुट ब में नायब तहसीलदार के 42 पद मंजूर हैं, जिनमें से 35 भरे गए और 7 पद रिक्त हैं। सहायक राजस्व अधिकारी के 94 पद मंजूर हैं और सभी भरे हुए हैं। गुट क में मंडल अधिकारी के 59 पद भरे हुए हैं।
राजस्व सहायक के 155 पदों में से 96 कार्यरत हैं, जबकि 59 पद रिक्त हैं। ग्राम राजस्व अधिकारी के 341 पदों में से 289 भरे गए और 52 पद खाली हैं। गुट ड में वाहन चालक के 15 पदों में से 8 भरे गए और 7 पद रिक्त हैं। सिपाही के कुल 79 पदों में से 62 कार्यरत हैं और 17 रिक्त हैं। चारों घटकों में कुल 810 पद मंजूर हैं, जिनमें से 667 भरे हुए हैं और 143 पद रिक्त हैं।
यह भी पढ़ें – Weather Update: चंद्रपुर में बेमौसम बारिश से गिरा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
राजस्व सहायक के सर्वाधिक पद रिक्त
जिलाधिकारी कार्यालय में राजस्व विभाग का संपूर्ण लेखा-जोखा संभालना राजस्व सहायक का कार्य है। 155 मंजूर पदों में से 96 भरे होने के कारण 59 पद रिक्त हैं। इससे एक कर्मचारी पर दो टेबल की जिम्मेदारी आ रही है और कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का दबाव बढ़ गया है। इस स्थिति के सुधार के लिए तत्काल भर्तियों की आवश्यकता है, ताकि कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ कम हो और आमजन को समय पर सेवाएं मिल सकें।
Collector office vacancy crisis 143 posts vacant administration hit 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खाड़ी युद्ध का असर: गैस संकट के बीच नासिक में फिर शुरू हो सकता है केरोसिन वितरण, आपूर्ति विभाग ने मांगी रिपोर्
Mar 19, 2026 | 01:16 PMकर्ज के जाल में फंसे ट्रंप! ईरान जंग के बीच 39 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचा लोन, बढ़ सकती है परेशानी
Mar 19, 2026 | 01:14 PMकोमा के 13 साल बाद इच्छा-मृत्यु की राह पर हरीश राणा, एम्स में हटा वेंटिलेटर, क्या है ताजा अपडेट?
Mar 19, 2026 | 01:13 PMसिडको का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की होम लोन सीमा 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़
Mar 19, 2026 | 01:09 PMबीच चौराहे पर बस खड़ी कर रहे ड्राइवर; छत्रपति चौक और मानकापुर में ट्रैफिक से जनता परेशान, पुलिस बनी मूकदर्शक
Mar 19, 2026 | 01:05 PMरमजान ईद से पहले नासिक के बाजारों में उमड़ी भीड़, खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह
Mar 19, 2026 | 01:04 PM‘खुद को मार डालो वरना सस्पेंड करा देंगे’, मुंबई पुलिस कॉन्स्टेबल की आत्महत्या, सुसाइड नोट से खुला राज
Mar 19, 2026 | 01:02 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM










