-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Brutal Murder Of Youth Dispute Over Minor Issue Pcr To 3 Accused Till 4
युवक की निर्मम हत्या: मामूली बात पर हुआ विवाद, 3 आरोपियों को 4 तक PCR
- Written By: नवभारत डेस्क

- गले पर चाकू से वार
वर्धा. मामुली बात पर हुए विवाद में युवक की चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी़. उक्त सनसनीखेज वारदात शहर के स्टेनशनफैल में मंगलवार की रात्रि 9.30 बजे सामने आते ही हडकम्प मच गया़. हत्यारों ने सबुत मिटाने की कोशीश की़ प्रकरण में पुलिस ने पिता-पुत्र सहित अन्य एक आरोपियों को हिरासत में लिया है़. तीनों को न्यायालय में पेश करने पर 4 जून तक पुलिस कस्टडी सुनाई गई है़.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय स्टेशनफैल निवासी आशिष आनंद रनधिर (27) का परिसर निवासी शुभम लक्ष्मीनारायण जयस्वाल (27) के साथ विवाद चल रहा था़ 31 मई की सुबह आशिष के पिता आनंद रणधिर (65) यह जयस्वाल इनके ओटे पर बैठे थे़. इस बात पर शुभम ने आपत्ती जताते हुए उनसे विवाद किया़, गालीगलौज कर मारपीट भी की़.
यह बात आशिष को पता चली़ रात्रि 9.30 बजे दौरान आशिष पिता से विवाद क्यों किया, इसका जवाब पुछने शुभम जयस्वाल के यहां गया़. इस बात पर दोनो में पुन: विवाद छिड गया़. विवाद में शुभम के पिता लक्ष्मीनारायण उर्फ लच्छु मातादिन जयस्वाल (64) भी कुद पडे़ दोनो ने आशिष पर डंडे व सिमेंट के गट्टू से वार करना शुरु कर दिया़.
बिचबचाव करने पहुंचे आनंद रणधिर पर भी हमला किया, जिसमें वह जख्मी हुए़ कुछ समझ में आने से पहले ही गुस्साए शुभम ने धारदार चाकू से आशिष के गले पर वार कर दिया़. इसमें आशिष गंभीर रुप से जख्मी होकर निचे गिर गया़ वारदात सामने आते ही परिसर में हडकम्प मच गया़ आशिष को गंभीर हालत में उसके मीत्र समीर शेख व पिता आनंद रनधिर ने लोगों की मदद से सेवाग्राम के अस्पताल में पहुंचाया़. जहां घाव काफी गहरा होने से इलाज के दौरान आशिष रणधिर ने दम तोड दिया़. घटनास्थल को अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंकी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी पीयूष जगताप, थानेदार सत्यवीर बंडीवार ने पहुंच कर निरीक्षण किया़.
सबुत मिटाने की कोशिश
हत्याकांड के कुछ देर बाद ही हत्यारे शुभम जयस्वाल, लक्ष्मीनारायण जयस्वाल ने समतानगर निवासी अपने रिश्तेदार आदित्य जयस्वाल की मदद से घटनास्थल पर सबुत मिटाने का प्रयास किया़. मौके पर पानी का छिडकांव करने की कोशीश की़ परंतु परिसर में खडी कुछ महिलाओं ने इसकी वीडियो रिकॉर्डींग कर ली थी़ यह वीडियो पुलिस के हाथ लगते ही पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया़.
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
ट्रेन में लड़कियों से गंदी हरकत पड़ी भारी, युवती ने शोहदे को पहनाई चूड़ियां, लगाई लिपस्टिक और मंगवाई माफी
स्वयं शिकायत देने पहुंचा थाने
उल्लेखनिय हैं कि, इस हत्याकांड के बाद बुधवार की सुबह शुभम जयस्वाल खुद मृतक व उसके पिता के खिलाफ शिकायत देने के लिए शहर थाने में पहुंचा़. वहीं पर पुलिस ने उसे पकड कर अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया़ तीनों को न्यायालय में पेश करने पर उन्हें 4 जून तक पुलिस कस्टडी सुनाई है़. प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया़ आगे की जांच एसपी प्रशांत होलकर के मार्गदर्शन में डीवाईएसपी पीयूष जगताप कर रहे है़ .
Brutal murder of youth dispute over minor issue pcr to 3 accused till 4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
Aug 06, 2026 | 01:23 PMरबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Aug 06, 2026 | 01:15 PMरीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
Aug 06, 2026 | 01:14 PMयेरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMYRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMबॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














