-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Armaan Missing Drama
YRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
- Written By: अपूर्वा नायक
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जल्द ही अभिरा और अरमान का सामना दमानी परिवार के साथ होगा। हालांकि शो में असली ट्विस्ट तब आएगा जब अभिरा को अरमान के लापता होने की खबर मिलेगी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही हाई वोल्टेज ड्रामा दिखायी देने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में पोद्दार परिवार और दमानी परिवार के बीच दुश्मनी परवान चढ़ेगी।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आगे की कहानी में कोर्टरूम ड्रामा का जबरदस्त बूस्टर डोज एपिसोड देखने के लिए मिलेगा। वहीं दूसरी ओर कोर्ट केस के बीच में ही अरमान भी अचानक से लापता हो जाएगा। इसके साथ ही कबीर और मायरा की दोस्ती भी धीरे-धीरे बढ़ती हुई नजर आएगी।
दमानी ब्रदर्स को अभिरा देगी तगड़ी टक्कर
ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड्स में दमानी ब्रदर्स कोर्ट पहुंचने की तैयारी में लग जाएंगे। इसी दौरान कबीर की दादी की भी एंट्री होगी, जो अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हो जाएगी। दूसरी ओर अभिरा भी अपनी स्ट्रेटेजी के बदौलत दमानी ब्रदर्स को कड़ी टक्कर देगी।
सम्बंधित ख़बरें
टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
फिर एक बार टकराएंगे कबीर और अरमान
कोर्ट जाते समय अरमान की मुलाकात कबीर से होगी। शुरुआत में अरमान उसकी मदद लेने से इनकार करेगा, लेकिन परिस्थितियों के चलते उसे कबीर की लिफ्ट लेनी पड़ेगी। रास्ते में कबीर, अरमान के व्यवहार की तुलना मायरा से करता है, जिससे दोनों के बीच तनाव और बढ़ जाता है।
अभिरा की चाल से पलटेगा पूरा मामला
कोर्ट में अभिरा अपनी समझदारी और रणनीति के दम पर दमानी ब्रदर्स की प्लानिंग को फेल कर देती है। अभिरा को केस में मिली इस सक्सेस से दमानी ब्रदर्स बुरी तरह बौखला जाते हैं और अभिरा को सबक सिखाने की नई साजिश रचने लगते हैं।
अरमान के गायब होने से बढ़ेगा सस्पेंस
कोर्ट की कार्यवाही के बाद अभिरा को पता चलता है कि अरमान अचानक लापता हो गया है। उसकी तलाश में अभिरा परेशान हो जाती है। इसी बीच दमानी ब्रदर्स अपनी नई चाल चलते हैं और अभिरा अनजाने में उनकी योजना का हिस्सा बनती चली जाती है। इससे आने वाले एपिसोड में रोमांच और सस्पेंस दोनों बढ़ने वाले हैं।
ये भी पढ़ें :- टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
कबीर और मायरा की बढ़ेगी नजदीकियां
दूसरी ओर मायरा और कबीर के बीच दोस्ती लगातार मजबूत होती नजर आएगी। दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते हुए करीब आते जाएंगे और कहानी में उनके रिश्ते को लेकर नए रोमांटिक मोड़ देखने को मिल सकते हैं। आने वाले एपिसोड में यही ट्रैक दर्शकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बनने वाला है।
Yeh rishta kya kehlata hai spoiler armaan missing drama
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMबॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMPriyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Aug 06, 2026 | 12:53 PMबार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
Aug 06, 2026 | 12:52 PMBreaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
Aug 06, 2026 | 12:47 PMनागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














