-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- 484 Bedded Covid Care Center 24 Phc And Ayurvedic Colleges Have Strong Arrangements
484 बेड का कोविड केयर सेंटर, 24 PHC और आयुर्वेदिक कॉलेज में पुख्ता बंदोबस्त
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
वर्धा. राज्य में दिनोंदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है़ ऐसे में सरकार ने नए प्रतिबंधों के साथ सभी जिला प्रशासन को तीसरी लहर से निपटने तैयार रहने के निर्देश दिए़ इसी तर्ज पर जिला प्रशासन ने कोविड केयर सेंटर की तैयारियां शुरू कर दी है़ अब तक जिले की 24 पीएचसी में प्रत्येकी 10 बेड इस प्रकार कुल 240 तथा सालोड हीरापुर स्थित महात्मा गांधी आयुर्वेदिक कॉलेज में 244 बेड कुल 484 बेड के कोविड केयर सेंटर तैयार रखे गए है़ं जिले में 1 जनवरी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है़ पिछले दो दिनों में करीब 35 नए कोरोना संक्रमित मिलने से सर्वत्र खलबली मच गई है़ राज्य में बढ़ते मरीजों के चलते सरकार ने भी सख्त प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए है़.
प्रतिबंधों पर कड़ाई से अमल के आदेश
जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार ने भी नए आदेश जारी करते हुए प्रतिबंधों पर कड़ाई से अमल करने को कहा है़ जिले में निर्मित आक्सीजन प्लांट का जायजा लिया गया़ जिला अस्पताल सहित ग्रामीण अस्पताल, उपजिला अस्पतालों में बेड की सुविधा सहित अन्य सेवाएं तैयार रखने के निर्देश दिये गए है़ं मार्केट व सार्वजनिक जगहों पर भीड़ न हो, कार्यक्रमों में कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने पर भी दिशानिर्देश जारी किये गए़ पहली व दूसरी लहर में बड़ी मात्रा में जनहानि घटी थी़ करीब 1327 लोगों ने जिले में अपनी जान गंवाई.
जनहानि टालने हरसंभव प्रयास
अब तीसरी लहर में जनहानि टालने के प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है़ जिला, उपजिला व ग्रामीण अस्पताल सहित ग्रामीण स्तर पर कोविड केयर सेंटर तैयार करने की दृष्टि से कदम उठाये जा रहे़ जिले में कुल 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है़ं ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना पीड़ितों को वहीं पर राहत मिले, इसलिए जिला प्रशासन ने करीब 24 पीएचसी में प्रत्येकी 10 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार कर लिया है़ इसके अलावा सावंगी अस्पताल के अंतर्गत आनेवाले सालोड हीरापुर स्थित महात्मा गांधी आयुर्वेदिक कालेज में 244 बेड का कोविड केयर सेंटर उपलब्ध कराया गया़ यहां पर अस्पताल का स्टाफ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगा़ इसके अलावा आगामी दिनों में जरूरत पड़ने पर पुराने कोविड केयर सेंटर फिर एक बार कार्यान्वित किये जाने की संभावना है़ तीसरी लहर से बचने का आह्वान स्वास्थ्य प्रशासन ने किया है़
सम्बंधित ख़बरें
आर्णी में मनसे की पहल, 50 किसानों को मुफ्त बीज वितरण, 700 किसानों को मिलेगा लाभ
आष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
वर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक; 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई; वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
नोडल अधिकारी की नियुक्ति
बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए उपजिला अस्पताल हिंगनघाट में सादे बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, दवाई व आक्सीजन प्रबंधन के लिए देवली तहसील के नायब तहसीलदार शकुंतला पाराजे की नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई़ जबकि जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने पर दवाई व स्वास्थ्य विषयक सामग्री एवं सुचारू प्रबंधन के लिए उपजिलाधिकारी प्रवीण महिरे की नोडल अधिकारी तथा तहसीलदार माधुरी टेकाडे की सहायक नोडल अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार ने नियुक्ति की है.
43 एक्टिव कोरोना संक्रमित
जिले में 1 जनवरी से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है़ पिछले चौबीस घंटे में करीब 531 नागरिकों की कोरोना टेस्ट की गई़ इसमें 21 नए संक्रमित मिले है़ं परिणामवश अब एक्टिव मरीजों की संख्या 43 पर पहुंच गई है़ बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिलने के कारण जिले का स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है.
484 bedded covid care center 24 phc and ayurvedic colleges have strong arrangements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया: इंदरगढ़ कॉलेज में कोर्स बढ़ाने की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, विधायक प्रदीप अग्रवाल का पुतला दहन
Jul 03, 2026 | 05:33 PMहैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
Jul 03, 2026 | 05:29 PMसागर BMC में आधी रात बवाल; गोविंद सिंह राजपूत के करीबी बताए जा रहे BJP नेता पर डॉक्टर-नर्स से अभद्रता के आरोप
Jul 03, 2026 | 05:26 PMअकोला जिला परिषद में मनाया कृषि दिवस, जिप CEO ने 21 किसानो को किया सम्मानित
Jul 03, 2026 | 05:23 PMAlpha Review: शानदार एक्शन लेकिन कमजोर कहानी के आगे फीका पड़ा आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म का इमोशन
Jul 03, 2026 | 05:19 PM7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Jul 03, 2026 | 05:18 PMमुरैना: हाईवे पर ‘गुंडा टैक्स’ वसूलने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, लाठी के दम पर करते थे वसूली, पुलिस ने निकाला
Jul 03, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














