

5G Smartphone: आप एक लंबी बैटरी लाइफ वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए कमाल की खबर सामने आ गई है। इस क्रम में Motorola ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Moto G77 Power भारत में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को Flipkart के जरिए बिक्री के लिए लाया गया है और इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम रखे जाने के संकेत दिए जा रहे है। जिसमें यूजर्स को दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट Android अनुभव के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है।
जानकारी के लिए बता दें कि Moto G77 Power को कंपनी कम से कम तीन Pantone-इंस्पायर्ड वीगन लेदर कलर ऑप्शन ब्लू, ब्लैक और रेड में पेश करेगी। जिसके अदंर यूजर्स को फोन में 6.72 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में सेंटर पंच-होल डिजाइन, 32MP फ्रंट कैमरा, MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी, डुअल स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और अधिक उपयोगी बनाती हैं।
इसके साथ ही बता दें कि Moto G77 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। जिसको लेकर Motorola का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है। वहीं कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP Sony Lytia-600 प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल किया जा रहा है। इतना ही नहीं फोन Hello UI के साथ Android 16 पर चलेगा और कंपनी ने इसे भविष्य में Android 17 अपडेट देने का भी वादा कर रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि वैश्विक बाजार में उपलब्ध Moto G77 में AMOLED डिस्प्ले, 108MP कैमरा और 5200mAh बैटरी मिलती है। हालांकि भारतीय बाजार के लिए कंपनी ने बड़ी बैटरी और बेहतर बैकअप पर ज्यादा फोकस किया है। ऐसे में जो यूजर्स कैमरा मेगापिक्सल से ज्यादा लंबी बैटरी, क्लीन Android और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं उनके लिए Moto G77 Power एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आ सकती है।