- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha River Drowning Case Chandrapur Three Dead
वर्धा नदी का खौफनाक मंजर, कपड़े धोते-धोते गहराई में समा गया पूरा परिवार, नदी में डूबे 3 मासूम
Wardha River Safety: चंद्रपुर के धानोरा में वर्धा नदी में कपड़े धोने गए पिता, पुत्री और भांजी की डूबने से मौत। घुग्घुस पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन। जानें पूरी घटना।
- Written By: गोरक्ष पोफली

वर्धा नदी में जारी सर्च सर्च ऑपरेशन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha River Drowning Case: चंद्रपुर जिले के घुग्घुस क्षेत्र के समीप स्थित धानोरा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय चीख-पुकार मच गई, जब वर्धा नदी में कपड़े धोने गए चार लोगों में से तीन की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में राजू कोडापे (40), उनकी 12 वर्षीय बेटी अर्पिता और 14 वर्षीय भांजी प्रियांका मडावी शामिल हैं। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
अचानक गहराई में जाने से हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू कोडापे मूल रूप से राजुरा तहसील के खामोना गांव के निवासी थे और हाल ही में धानोरा स्थित अपनी बहन के घर आए हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वे अपनी बेटी और भांजी के साथ नदी किनारे कपड़े धोने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी के किनारे पानी शांत दिख रहा था, लेकिन गहराई का सही अंदाजा न होने के कारण चारों अचानक गहरे पानी में चले गए। राजू ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी की तेज धारा और गहराई ने उन्हें संभलने का मौका नहीं दिया। इस दौरान रोहन मडावी नामक युवक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।
बचाव अभियान और प्रशासन की सक्रियता
हादसे की खबर मिलते ही घुग्घुस पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों और बचाव दल की मदद से नदी में शवों की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। मंगलवार देर शाम तक शवों को खोजने की प्रक्रिया जारी रही। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जो पीड़ित परिवार को सांत्वना देने और बचाव कार्य में मदद के लिए पहुंचे थे।
सम्बंधित ख़बरें
पहले अमरावती का अयान अब कोल्हापुर का शाहिद, किया 15 युवतियों का यौन शोषण फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
एशिया का इंजीनियरिंग अजूबा, क्या मिसिंग लिंक सुरंग ले पाएगी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब?
नागपुर: साइबर ठगों का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वृद्ध दंपति से 33 लाख की ठगी
ध्वनि प्रदूषण पर अदालत गंभीर, बिना अनुमति चल रहे लॉन्स को नोटिस; मांगे दस्तावेज
यह भी पढ़ें: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही गोदावरी अर्बन, पालकमंत्री पंकज भोयर ने सहकार क्षेत्र की भूमिका को सराहा
सुरक्षा इंतजामों की उठ रही मांग
इस हृदय विदारक हादसे के बाद चंद्रपुर जिले के धानोरा में प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्धा नदी के इस तट पर पानी की गहराई अचानक बढ़ जाती है, लेकिन वहां न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगा है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नदी के संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा रेलिंग और सूचना पट्ट लगाए जाएं।
Wardha river drowning case chandrapur three dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा नदी का खौफनाक मंजर, कपड़े धोते-धोते गहराई में समा गया पूरा परिवार, नदी में डूबे 3 मासूम
Apr 29, 2026 | 09:57 AMगाजियाबाद के गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, दूर से दिख रहा धुएं का गु्ब्बार, देखें खौफनाक VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:53 AMShare Market Today: शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 358 अंक चढ़ा और निफ्टी 101 अंक की बढ़त पर
Apr 29, 2026 | 09:50 AMभवानीपुर में धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, दूसरे चरण की वोटिंग के बीच सियासी बवाल! देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:45 AMDipika Chikhlia Struggle: फ्लॉप फिल्मों से निराश होकर बदला रास्ता, रामायण ने बनाया दीपिका चिखलिया को स्टार
Apr 29, 2026 | 09:41 AMपहले अमरावती का अयान अब कोल्हापुर का शाहिद, किया 15 युवतियों का यौन शोषण फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
Apr 29, 2026 | 09:40 AMIran Nuclear Weapon का खतरा: डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी, जर्मनी के चांसलर की नीतियों पर भड़के
Apr 29, 2026 | 09:29 AMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM













