-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Kolhapur »
- Kolhapur Case Shahid Sanadi Sexual Harassment Love Jihad Investigation
पहले अमरावती का अयान अब कोल्हापुर का शाहिद, किया 15 युवतियों का यौन शोषण फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल
- Written By: गोरक्ष पोफली
Kolhapur Case: कोल्हापुर में शाहिद सनादी ने 15 युवतियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो बनाए। अमरावती के अयान जैसा मामला सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश। पुलिस कर रही लव जिहाद एंगल की जांच।

शाहिद सनादी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Video Blackmailing Case: कोल्हापुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमरावती की दिल दहला देने वाली घटना के बाद अब कोल्हापुर में शाहिद सनादी नामक युवक द्वारा 15 से अधिक युवतियों के यौन शोषण और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का घिनौना सच उजागर हुआ है। इस खुलासे के बाद इलाके में तनावपूर्ण शांति है और भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
पहचान का दुरुपयोग और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल
पुलिस जांच के अनुसार, शाहिद सनादी ने बेहद शातिराना तरीके से लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से हुबली की एक लड़की के साथ रिश्ते में था। उसी पहचान का फायदा उठाकर उसने धीरे-धीरे 8 से 10 अन्य लड़कियों को अपने झांसे में लिया। आरोपी केवल शोषण तक ही नहीं रुका; उसने युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए और उन्हीं वीडियो के आधार पर उन्हें डराया-धमकाया। वीडियो वायरल करने की धमकी के डर से लड़कियां पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं।
दोस्त ने खोला राज, पिता ने मांगी मौत की सजा
इस पूरे गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब शाहिद के एक करीबी दोस्त ने इस राज को सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद एक पीड़ित लड़की ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपी के पिता का बयान है। उन्होंने एक वीडियो संदेश साझा कर अपने बेटे के कुकृत्यों की कड़ी निंदा की है और गांव वालों से माफी मांगते हुए कहा, मेरा बेटा फांसी का हकदार है, हम उसके साथ नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
महाराष्ट्र की जेलों में बदलाव की बयार! CM फडणवीस और TISS की पहल से मुख्यधारा में लौट रहे कैदी
यह भी पढ़ें: मालेगांव कनेक्शन से मलेशिया तक की साजिश, नासिक के TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अंतरराष्ट्रीय खुलासा
जांच के घेरे में लव जिहाद का एंगल
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही है। स्थानीय संगठनों और नागरिकों द्वारा इसे लव जिहाद का बड़ा मामला बताया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या शाहिद किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है या उसने अकेले ही इतनी लड़कियों को शिकार बनाया। मामले का दायरा बढ़ने की आशंका के चलते कोल्हापुर पुलिस तकनीकी सबूत और मोबाइल डेटा खंगाल रही है।
Kolhapur case shahid sanadi sexual harassment love jihad investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













