-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Digital Arrest Cyber Fraud Elderly Couple Loses 33 Lakh
नागपुर: साइबर ठगों का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर वृद्ध दंपति से 33 लाख की ठगी
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Digital Arrest Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने नागपुर में वृद्ध दंपति से 33 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, घटना ने ऑनलाइन ठगी पर चिंता बढ़ाई।

नागपुर डिजिटल अरेस्ट ठगी (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Cyber Scam Elderly Couple: नागपुर शहर में डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर साइबर ठगों ने वृद्ध दंपति को 33 लाख रुपये का चूना लगा दिया। साइबर पुलिस ने 80 वर्षीय पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित वृद्ध मुंबई रेलवे विकास कार्पोरेशन के पूर्व महानिदेशक हैं। अपनी पत्नी के साथ न्यू कॉलोनी में रहते हैं।
विगत 16 अप्रैल को पति-पत्नी घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। खुद को एटीएस का अधिकारी बताया। उनके आईसीआईसीआई बैंक खाते से 2 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी दी। उनके खिलाफ लखनऊ में मनी लॉडिंग का केस दर्ज होने की जानकारी दी।
पूछताछ के लिए उन्हें तत्काल लखनऊ आने को कहा, पत्नी ने भी सारा संभाषण सुना और इस उम्र में वहां आना संभव नहीं होगा कहा। इसके बाद आरोपी ने सहानुभूति दिखाई और कहा कि सारा प्रोसेस आला अधिकारी फोन पर ही कर देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में 100% मतदान, महायुति की जीत के दावे तेज, 22 जून को आएंगे नतीजे
यवतमाल के बाभुलगांव तहसील कार्यालय में घुसा जंगली सूअर, एक व्यक्ति घायल
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
गडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
कुछ घंटे बाद दूसरे आरोपी ने उन्हें कॉल किया, दोनों को घर के बाहर न निकलने की चेतावनी दी और इस बारे में किसी को कुछ बताने पर गिरफ्तारी का डर दिखाया गया।
दोपहर को आरोपी ने उन्हें पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल किया, बैंक खाते से जुड़े ट्रांजेक्शन की डिटेल भेजी और सिग्नल एप्लिकेशन डाउनलोड करने को कहा।
इसके बाद आरोपियों ने उनसे बैंक खाते और एफडी से जुड़ी जानकारी मांगी। किसी को कुछ बताए बिना अपनी एफडी तुडाकर समय-समय पर रकम आरोपियों के अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने को कहा।
यह भी पढ़ें:-ध्वनि प्रदूषण पर अदालत गंभीर, बिना अनुमति चल रहे लॉन्स को नोटिस; मांगे दस्तावेज
पीड़ित दंपति ने अपनी एफडी तुड़वाकर आरोपियों के खातों में 3 बार में 33 लाख रुपये ट्रांसफर किए, ठगों ने उन्हें अगले ही दिन रकम वापस मिलने का झांसा दिया लेकिन तब से उनके सारे नंबर बंद थे।
किसी नंबर पर जवाब नहीं मिला, पीड़ित वृद्ध ने रिश्तेदार को जानकारी दी। ठगी का पता चलने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आईटी एक्ट और धोखाधडी सहित विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Nagpur digital arrest cyber fraud elderly couple loses 33 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में रिकॉर्ड 99% वोटिंग, क्या महाविकास आघाड़ी में हुई बड़ी क्रॉस वोटिंग?
Jun 19, 2026 | 07:42 AMभंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में 100% मतदान, महायुति की जीत के दावे तेज, 22 जून को आएंगे नतीजे
Jun 19, 2026 | 07:37 AMअमित शाह और सर्जियो गोर की मुलाकात के 4 सबसे बड़े एजेंडे, जिसने उड़ा दी सीमा पार बैठे दुश्मनों की नींद
Jun 19, 2026 | 07:37 AMAaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
Jun 19, 2026 | 07:36 AMमध्य प्रदेश में 25 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून, 39% कम बरसा पानी, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Jun 19, 2026 | 07:31 AMMoney Plant Vastu Tips: घर में लगा है मनी प्लांट तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी
Jun 19, 2026 | 07:21 AMयवतमाल के बाभुलगांव तहसील कार्यालय में घुसा जंगली सूअर, एक व्यक्ति घायल
Jun 19, 2026 | 07:16 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM












