-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vijaya Rahatkar Became First Lady From Maharashtra To Becoma A Chairperson Of National Commission For Women
विजया रहाटकर बनीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस पद पर आसीन होने वाली महाराष्ट्र की पहली महिला
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बन गई हैं। विजया रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

विजया रहाटकर (सौजन्य-एक्स)
मुंबई: महाराष्ट्र महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बन गई हैं। विजया रहाटकर इससे पहले 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विजया रहाटकर इस उपलब्धि को हासिल करनेवाली महाराष्ट्र की पहली महिला भी हैं। वह महाराष्ट्र के संभाजीनगर से आती हैं तथा इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष और राजस्थान में भाजपा की सह-प्रभारी भी रह चुकी हैं।
महिलाओं को मिल रहा उचित सम्मान
ऐसे में माना जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और राजस्थान की सात सीटों पर उपचुनाव से पहले उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर मतदाताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि बीजेपी महिलाओं को उचित सम्मान और नेतृत्व करने का अवसर दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक रहाटकर को इस पद पर तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया है। वह आयोग की नौवीं अध्यक्ष होंगी।
विजया रहाटकर ने कार्य
महाराष्ट्र महिला आयोग में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सक्षमा (तेजाबी हमलों के पीड़ितों की मदद के लिए), प्रज्ज्वला (स्वयं सहायता समूहों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने के लिए) और सुहिता (महिलाओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन सेवा) जैसी कल्याणकारी पहलों की शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें- मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग केस में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे को मिली जमानत
इसके अलावा, उन्होंने पॉक्सो अधिनियम, तीन तलाक विरोधी प्रकोष्ठ और मानव तस्करी विरोधी इकाइयों पर फोकस करके कानूनी सुधारों पर भी काम किया था। विजया रहाटकर ने डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए और महिलाओं के मुद्दों को समर्पित ‘साद’ नामक प्रकाशन भी शुरू किया।
पुरस्कारों से सम्मानित
महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जिसमें राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और राष्ट्रीय साहित्यिक परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- धारावी पुनर्वास प्रोजेक्ट का कर रहे विरोध, मुंबई में ‘वोट जिहाद’ की साजिश! भाजपा विधायक आशीष शेलार का MVA पर आरोप
Vijaya rahatkar became first lady from maharashtra to becoma a chairperson of national commission for women
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP Free Scooty Scheme: मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी मुफ्त स्कूटी; जानें क्या हैं नियम
Jul 22, 2026 | 10:18 AMNavabharat Nishanebaaz: नाम बदलने का चल पड़ा दौर, कर्तव्य पथ से सेवातीर्थ की ओर
Jul 22, 2026 | 10:17 AMमुरैना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, ट्रांसफार्मर के खंभे से टकराई, घायलों को छोड़कर चालक फरार
Jul 22, 2026 | 10:12 AMPhoto Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Jul 22, 2026 | 10:05 AMGold-Silver Rate Today: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी, जानें आज का ताजा भाव
Jul 22, 2026 | 10:04 AMDengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Jul 22, 2026 | 09:59 AMदिल्ली से महाराष्ट्र तक गरमाई राजनीति: NEET प्रदर्शन के दौरान नागपुर विदर्भ के सांसदों-विधायकों की गिरफ्तारी
Jul 22, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














