-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Free Scooty Scheme 2026 Rani Laxmibai Scooty Yojana Eligibility Apply Online
UP Free Scooty Scheme: मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार देगी मुफ्त स्कूटी; जानें क्या हैं नियम
- Written By: अनन्या तिवारी
UP Free Scooty Scheme: योगी सरकार 'रानी लक्ष्मीबाई योजना' के तहत मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देगी। 2025-26 की स्नातक टॉप 5% छात्राओं को फ्री पेट्रोल, इंश्योरेंस और हेलमेट भी मिलेगा।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)
UP Government Rani Laxmibai Free Scooty Scheme For College Students: उत्तर प्रदेश की मेधावी बेटियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के जरिए एक बड़ी सौगात दी है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना के दिशा-निर्देशों को मंजूरी मिल गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
छात्राओं की राह होगी आसान
योगी सरकार का मानना है कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में परिवहन की उचित सुविधा न होने के कारण कई छात्राएं अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती हैं। इसी ‘ड्रॉपआउट’ दर को कम करने और उच्च शिक्षा में छात्राओं का नामांकन (GER) बढ़ाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह योजना छात्राओं की गतिशीलता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
जानें पात्रता की शर्तें
इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ अनिवार्य शर्तें तय की हैं:
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
- छात्रा उत्तर प्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए।
- लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (Graduation) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- छात्रा ने अपनी डिग्री किसी भी राज्य विश्वविद्यालय, प्राइवेट यूनिवर्सिटी या उनसे संबद्ध राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों से प्राप्त की हो।
मेरिट आधारित होगा चयन
यह योजना प्रदेश की सभी छात्राओं के लिए नहीं है। योगी सरकार ने इसके लिए एक मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया तय की है। स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं की एक सूची तैयार की जाएगी और उनमें से टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को ही इस योजना के लिए पात्र माना जाएगा। यानी बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाली बेटियों को प्राथमिकता मिलेगी।
स्कूटी के साथ मिलेगा पूरा ‘गिफ्ट पैक’
सरकार छात्राओं को केवल वाहन ही नहीं दे रही बल्कि उनके शुरुआती खर्चों का भी ध्यान रख रही है। चयनित छात्राओं को स्कूटी के साथ निम्नलिखित चीजें मुफ्त मिलेंगी:
1. गाड़ी का रजिस्ट्रेशन।
2. कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस ।
3. एक सुरक्षित ISI मार्क वाला हेलमेट।
4. शुरुआत के लिए 4 लीटर पेट्रोल।
5. जरूरी एक्सेसरीज।
पेट्रोल स्कूटी देने के पीछे है खास वजह
इलेक्ट्रिक वाहनों (EV)के दौर में सरकार ने पेट्रोल स्कूटी देने का फैसला किया है। इसके पीछे मुख्य तर्क यह है कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में पेट्रोल पंप और सर्विस सेंटर की उपलब्धता इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों की तुलना में बेहतर है। इससे छात्राओं को भविष्य में चार्जिंग या रखरखाव संबंधी तकनीकी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन गाड़ियों की खरीद सरकारी ई-मार्केटप्लेस GeM पोर्टल के जरिए पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
आवेदन के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
कैबिनेट ने फिलहाल गाइडलाइंस को मंजूरी दी है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल, जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट और आवेदन की अंतिम तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी सरकार द्वारा जल्द ही अलग से जारी की जाएगी पात्र छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और अपने कॉलेज की सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।
Up free scooty scheme 2026 rani laxmibai scooty yojana eligibility apply online
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














