- Hindi News »
- Maharashtra »
- View Of Kashi In Navi Mumbai Vashi Various Religious Places In The Same Sector Worship Continues Throughout The Day
नवी मुंबई के वाशी में काशी का नजारा, एक ही सेक्टर में विभिन्न धार्मिक स्थल, दिन भर चलती है पूजा-पाठ
- Written By: प्रभाकर दुबे

-राजीत यादव
नवी मुंबई: सिडको (CIDCO) ने नवी मुंबई शहर (Navi Mumbai City) को बसाने की शुरुआत वाशी (Vashi) से की थी। जिसे उसने 1 से 30 सेक्टरों में विभाजित किया था। इसमें से सेक्टर-9 में सिडको द्वारा विभिन्न धर्मों के लोगों को धार्मिक स्थल (Religious Places) बनाने के लिए भूखंड दिया गया था। जिस पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च बनाए गए हैं। इस वजह से वाशी के सेक्टर-9 में काशी जैसा नजारा देखने को मिलता है। धार्मिक स्थलों की वजह से वाशी में पूजा सामग्री और धार्मिक ग्रंथों की बिक्री भी खूब होती है।
गौरतलब है कि नवी मुंबई के वाशी के सेक्टर-1 से 8 तक में आवासीय इमारतों का निर्माण किया गया है। वहीं सेक्टर-9 से 29 में आवासीय, वाणिज्यिक, शैक्षणिक संस्थानों की इमारतों और धार्मिक स्थलों का निर्माण किया गया। वाशी नोड के सेक्टर-17 को सिडको ने डिस्ट्रिक्ट बिजनेस सेंटर के तौर पर विकसित किया था, जिसमें आवासीय इमारतों की तुलना में वाणिज्यिक इमारतें ज्यादा बनाई गईं। जबकि वाशी के सेक्टर-30 में मॉल, सूचना प्रौद्योगिकी पार्क, पांच सितारा होटल, सिडको प्रदर्शनी केंद्र, विभिन्न राज्यों के भवन और वाशी रेलवे स्टेशन है।
सम्बंधित ख़बरें
KSBKBT Spoiler: तुलसी पर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रियो ने रचा नया चक्रव्यूह, संकट में पड़ा विरानी परिवार
बुलडोजर जाते ही लौट आता अतिक्रमण, नागपुर के फुटपाथों पर कब्जा; राहगीरों के लिए सड़क पर चलना मजबूरी
Swimming Skin Care Tips: स्विमिंग के शौकीन हैं, तो ऐसे रखें ख्याल, स्किन और बालों को नहीं होगा नुकसान
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
भाईचारे और एकता का दिया जाता है संदेश
वाशी के सेक्टर-9 में वाशी से कोपरखैरने की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से जैन समाज का दिगंबर और श्वेतांबर मंदिर लगा हुआ है। वहीं यहां पर स्थित वाशी बस डिपो के पीछे वाली सड़क पर गुरुद्वारा, आर्य समाज मंदिर, झूलेलाल मंदिर, शिव विष्णु मंदिर, नूर मस्जिद और चर्च है। जहां पर उक्त सभी धर्म के लोगों द्वारा विभिन्न धार्मिक समारोह आयोजित कर के भाईचारे और एकता का संदेश दिया जाता है। इन सभी धार्मिक स्थलों की वजह से वाशी के अन्य सेक्टरों की तुलना में सेक्टर-9 की पहचान धर्म और आस्था वाले क्षेत्र के रूप में बनी हैं।
रोजगार के अवसर सबसे ज्यादा उपलब्ध
यहां के सेक्टर-19 में एपीएमसी (कृषि उपज बाजार समिति) बाजार है, जो भारत के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। नवी मुंबई में वाशी सबसे पुराने और सबसे घनी आबादी वाले नोड्स में से एक है। यहां पर मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों की कई कंपनियों ने कार्यालय स्थापित किए हैं। इसके अलावा अधिकांश नई कंपनियां वाशी में या उसके आसपास हैं। जिसकी वजह से वाशी में रोजगार के अवसर सबसे ज्यादा उपलब्ध हैं। इसी वजह से वाशी के प्रति लोगों का आकर्षण कई गुना बढ़ गया हैं।
View of kashi in navi mumbai vashi various religious places in the same sector worship continues throughout the day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
KSBKBT Spoiler: तुलसी पर पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रियो ने रचा नया चक्रव्यूह, संकट में पड़ा विरानी परिवार
May 31, 2026 | 01:35 PMबुलडोजर जाते ही लौट आता अतिक्रमण, नागपुर के फुटपाथों पर कब्जा; राहगीरों के लिए सड़क पर चलना मजबूरी
May 31, 2026 | 01:34 PMSwimming Skin Care Tips: स्विमिंग के शौकीन हैं, तो ऐसे रखें ख्याल, स्किन और बालों को नहीं होगा नुकसान
May 31, 2026 | 01:31 PMBJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PMदेशभर के छात्रों के लिए मौका, नागपुर यूनिवर्सिटी में CUET-PG से प्रवेश; 29 PG कोर्स राष्ट्रीय स्तर से जुड़े
May 31, 2026 | 01:25 PMनहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
May 31, 2026 | 01:15 PM3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM










