-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Big Update On Naresh Baliyan Mcoca Case Rouse Avenue Court Gives Time Till September 15 To Delhi Police
नरेश बालियान मकोका केस पर बड़ा अपडेट, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया 15 सितंबर तक समय
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Aam Aadmi Party के नेता नरेश बालियान से जुड़े मकोका मामले में शनिवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने दिल्ली पुलिस को 15 सितंबर तक समय देते हुए कई निर्देश दिए।

संजीव बालियान, फोटो- सोशल मीडिया
Naresh Baliyan MCOCA Case: नरेश बालियान से जुड़े मकोका मामले में ऊज एवेन्यू कोर्ट पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि मामले की अगली सुनवाई पर संबंधित दस्तावेज आरोपियों को उपलब्ध करवा दिया जाए। कोर्ट ने अगली तारीख 15 सितंबर लगाई है।
नरेश बालियान के इस मामले में पिछली सुनवाई में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नरेश बालियान और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 3 जून तक के लिए बढ़ा दी थी। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस को आरोपी विकास गहलोत के खिलाफ जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
क्या कहती है दिल्ली पुलिस की चार्जशीट
दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में दावा किया गया है कि नरेश बालियान और उनके सहयोगियों पर संगठित आपराधिक नेटवर्क बनाने और उसे सक्रिय रूप से संचालित करने के आरोप हैं। इस नेटवर्क पर हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के गंभीर आरोप हैं। मकोका के तहत दर्ज यह मामला बेहद गंभीर माना जा रहा है, यह आमतौर पर संगठित अपराधियों पर काबू पाने के लिए लगाया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
पंजाब में बड़ा धार्मिक संकट, अकाल तख्त ने मुख्यमंत्री और सिख विधायकों को दिया 30 दिन का समय; मची खलबली
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड! धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
अदालत का साफ संदेश, कोई ढिलाई नहीं
पुलिस का दावा है कि इस गिरोह ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय तक अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाया। इस मामले में अदालत ने यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि जांच में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाए। वहीं, नरेश बालियान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक साजिश का हिस्सा है और उन्हें फर्जी तौर पर फंसाया गया है। उनका कहना है कि विपक्षी ताकतें उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव के लेकर विपक्ष की अहम बैठक, रात 8 बजे बुलाई वर्चुअल मीटिंग स्थगित
कोर्ट की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी, जिसे इस केस की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है। इस दौरान आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद बालियान को गिरफ्तार कर लिया था।
क्या है पूरी कहानी?
दरअसल नरेश बालियान को वसूली मामले में पिछले साल 4 दिसंबर को जमानत के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में गिरफ्तार कर लिया था। बीजेपी की तरफ से नरेश बालियान का एक ऑडिया क्लिप जारी किया गया था जिसमें गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बाल्यान के बीच बातचीत हो रही थी। दिल्ली पुलिस की मानें तो नरेश बालियान और गैंगस्टर के बीच का ये मामला तकरीबन दो साल पुराना है।
आईएएनएस इनपुट के साथ
Big update on naresh baliyan mcoca case rouse avenue court gives time till september 15 to delhi police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














