- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vidhansabha Deputy Speaker Returned From Japan Told The Story Wife Returned Without Sweater
जापान से लौटे विधानसभा उपाध्यक्ष ने सुनाया किस्सा, बिना स्वेटर लिए ही लौटी पत्नी
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: अपनी सादगी और ईमानदारी के साथ बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष (Deputy Speaker of Maharashtra Legislative Assembly) नरहरि जिरवल (Narhari Zirwal) एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। इस बार सपत्निक उनकी जापान यात्रा (Japan Tour) चर्चा का विषय बनी हुई है। जापान की यात्रा से लौटे विधायक नरहरि जिरवल ने अपनी जापान यात्रा का एक अनुभव साझा किया है।
जमीन से जुड़े विधायक के रूप में जिरवल ने जापान दौरे में अपनी वेशभूषा नहीं बदली। राज्य विधानमंडल की ओर से 11 से 23 अप्रैल तक विधानमंडल के सदस्यों की जापान यात्रा पर जिरवल और उनकी पत्नी गए थे। मराठी संस्कृति के ड्रेस में एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। सदरी,धोती और सिर पर गांधी टोपी, पैरों में चप्पल पहने नरहरि जापान गए और उनकी पत्नी भी नौ वारी साड़ी, माथे पर कुंकू, लगाए पूरी तरह महाराष्ट्र की देशी पहनावे में उनके साथ गईं। जापान दौरे से लौटने के बाद जिरवल ने कहा कि जापान दौरा न केवल मेरे लिए बल्कि मेरे पूर्वजों के लिए भी एक शानदार अनुभव है। पुरे दौरे में उन्होंने अपना भारतीय पहनावा ही धारण किया।
28 हजार का एक स्वेटर
राज्य विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवल ने जापान दौरे के दौरान का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जापान में थोड़ी ठंड होने के कारण पत्नी ने सोचा कि एक स्वेटर लेते हैं। जब हम अपनी पत्नी के साथ एक स्टोर पर स्वेटर लेने गया था। वहां हमें बताया गया कि एक स्वेटर की कीमत 28 हजार रुपए है। यह सुनकर मेरी पत्नी बोली इतने पैसे से हम पुरे घर के सदस्यों के लिए स्वेटर ले लेंगे और पैसे भी बचेंगे। उसने कहा कि नासिक में हमें 1,000 रुपए में स्वेटर मिलते हैं और हम बिना कुछ लिए दुकान से निकल गए। जिरवल ने कहा की पत्नी को नासिक की ठंड में काम करने की आदत है। इसके बाद उन्होंने तय किया कि अब दाम नहीं पूछूंगे, बल्कि सीधे खरीदूंगा और अपनी पत्नी से सामान खरीदने का आग्रह किया, लेकिन वह कुछ भी करने को तैयार नहीं है। नरहरि जिरवाल ने कहा कि आखिरकार उन्होंने अपने पोते के लिए कुछ खिलौने खरीदे और भारत लौटे।
सम्बंधित ख़बरें
भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर अनमोल: एपीसीसी जूनियर एम्बेसेडर पार्थ पनपालिया
5 जुलाई को तबाही? सुनामी से पहले धरती का कोहराम, 700 भूकंपों ने मचाई हलचल
क्या सच हो रही है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी? 5 जुलाई से पहले ही कांप उठा जापान
जापान के इस आइलैंड पर है बिल्लियों का राज, दुनियाभर से खिंचे चले आते हैं Cat Lovers
इसके पहले भी रहें सुर्ख़ियों में
शिवसेना के बागी विधायकों को विधानसभा में अयोग्य ठहराने और बीजेपी से जुड़े दो निर्दलीय विधायकों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव दाखिल करने की शिवसेना की याचिका पर एकनाथ शिंदे समेत 16 लोगों को नोटिस जारी करने के बाद विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवल सुर्खियों में रहे। नासिक के दिंडोरी निर्वाचन क्षेत्र से एनसीपी के नरहरि जिरवल ने 2009 से ही विधायक हैं। 2014 और 2019 में मोदी लहर में भी क्षेत्र की जनता ने अपने इस गांधीवादी विधायक को चुन कर विधानसभा में भेजा है।
Vidhansabha deputy speaker returned from japan told the story wife returned without sweater
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMअमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
May 23, 2026 | 07:57 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














