- Hindi News »
- Maharashtra »
- Varanasi Hadapsar Amrit Bharat Express Train Launch Pune
बनारस-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, यूपी-महाराष्ट्र रेल कनेक्टिविटी मजबूत
Varanasi Hadaspar Amrit Bharat Express 28 अप्रैल से शुरू हो रही है, जिससे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा तेज और सुविधाजनक होगी। पुणे मंडल में ट्रेन के स्वागत की खास तैयारियां की गई हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

अमृत भारत एक्सप्रेस (सौ. सोशल मीडिया )
Varanasi Hadaspar Amrit Bharat Express Pune: उत्तर भारत और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होने जा रहा है।
यह नई ट्रेन सेवा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से उत्तर प्रदेश और पुणे के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रा अधिक तेज, सुविधाजनक और किफायती होने की उम्मीद है। इस विशेष ट्रेन सेवा का उद्घाटन 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनारस से किया जाएगा।
स्पेशल ट्रेन संख्या 02531 का शाम 4 बजकर 45 मिनट बजे बनारस से रवाना होगी और कई राज्यों से गुजरते हुए 30 अप्रैल को रात 12 बजकर 55 मिनट हड़पसर स्टेशन पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर यात्रियों और रेलवे प्रशासन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
महावितरण ने भी मनाया राज्य स्थापना दिन : प्रतिभाशाली जन मित्रों और मशीन संचालकों को सम्मानित किया
मीरा रोड चाकूबाजी केस: नोट, नफरत और नेटवर्क- क्या सच में ‘लोन वुल्फ’ हमला?
भाईंदर: घोड़बंदर रोड पर राहत की तैयारी, अंतिम चरण में 5 पैदल यात्री पुल का निर्माण
इन स्टेशनों पर रुकेगी
- अपने लंबे सफर के दौरान यह ट्रेन ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव और मनमाड जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
- महाराष्ट्र में प्रवेश के बाद पुणे मंडल के अंतर्गत 29 तारीख को कोपरगांव शाम 6 बजकर 45 मिनट, अहिल्यानगर 8 बजकर 35 मिनट और दौंड कॉर्ड लाइन 10 बजकर 35 और हड़पसर स्टेशन पर 30 तारीख को 12 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी, इन स्टेशनों पर यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इसे ट्रेन के चलने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
कई स्टेशनों में स्वागत समारोह की तैयारी
- पुणे मंडल में इस ट्रेन के आगमन को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कोपरगांव, अहिल्यानगर और हडपसर रेलवे स्टेशनों पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किए जाएंगे, रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन कार्यक्रमों में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनमें केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, मंत्री चंद्रकांत पाटिल और सांसद अमोल कोल्हे प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
- इस आयोजन को लेकर छात्रों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। रेलवे के पुणे मंडल द्वारा कोपरगांव, अहिल्यानगर और हड़पसर के 6 स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 1 हजार से अधिक छात्र भाग लेंगे, निबंध विशेष रूप से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे विषयों पर लिखे जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- पुणे में टैंकर जलापूर्ति पर बड़ा सवाल, मीटर बंद और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी के आरोप
रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा, यह ट्रेन न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ किफायती सफर का विकल्प भी देगी। इस नई सेवा के आगमन से पुणे मंडल में उत्साह का माहौल है। रेलवे प्रशासन ने स्वागत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और यात्रियों को एक बेहतर यात्रा अनुभव देने का भरोसा जताया है।
Varanasi hadapsar amrit bharat express train launch pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपीय गाड़ियों पर लगेगा 25% भारी टैक्स, बचने का तरीका भी बताया
May 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM













