वाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर "वॉक फॉर पीस एंड नेशन" वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद

Wadi Walk For Peace: वाडी में बुद्ध जयंती, महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
wadi walk for peace buddha jayanti maharashtra day labour day event nagpur
Buddha Jayanti (सोर्स- ऑन फिल्ड)
Published on
Updated on

Buddha Jayanti Celebration Wadi: वाडी क्षेत्र का सामाजिक संघटन सामाजिक समता मंच ने दवारा तथागत बुद्ध जयंती, मज़दूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 2 किलोमीटर की वॉक फार पीस अँड मिशन के संदेश के तहत आयोजित वॉक थाम का उद्घघाटन वाडी नगराध्यक्ष नरेश चरडे, वाडी पुलिस इंस्पेक्टर तटकरे, समाजसेविका संगीता येवले, हाई-टेक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक नीलेश लांजेवार, मंच के अध्यक्ष एड. राहुल सोनटक्के, पदाधिकारी अरविंद बडगे, सचिन ढोके, अशोक राउत, खास के हाथो छत्रपति शिवाजी महाराज तथागत बुद्ध डॉ। बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर पर माला चढ़ाकर वॉक फॉर पीस को आरंभ किया।

करीब 200 अनुयायी व विविध सामाजिक संघटना ओके पदाधिकारी इसमे शामिल हुये। समापन अवसर पर दिनेश रेस्टॉरंट तथा मंच की ओर से सभी को अलपोहार, बिस्कीट,हायटेक कम्प्युटर की और से टोपीया तथा लक्ष हॉस्पिटल की तरफ से स्वास्थ जांच कि गई।

वाडी में बुद्ध जयंती, महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” कार्यक्रम

इन संघटनाओं की रही सहभागिता

इस उपक्रम मे वाड़ी विकास आघाड़ी, जय जवान पूर्व सैनिक संगठन, श्री संताजी तेली समाज संगठन, पेंशनर्स एसोसिएशन, हाई-टेक कंप्यूटर, वाड़ी क्रिकेट एसोसिएशन, अस्मिता मंच, सुभद्रांगी बुद्ध विहार, धम्मकीर्ति नगर महिला मंडल, राजगृह लाइब्रेरी, बुद्ध वंदना संघ, दत्तवाड़ी दुकानदार संगठन, बी सी एथलेटिक क्लब,मॉर्निंग वॉकिंग ग्रुप, अंबेडकर विचार विकास समिति गजानन सोसाइटी, आदी ने सहभाग लिया।

सामाजिक समता मंच की पहल

शाम को सामाजिक समता मंच की ओर से उपनगराध्यक्ष कल्पना सगदेव तथा पोलीस निरीक्षक राजेश तटकरे की हाथो कामगार दिवस के अवसर पर १२ विभिन्न क्षेत्र मे कार्य करने वाले कर्मचारीयो को पौधा, भेटवस्तू, पेन देकर भावपूर्ण सत्कार किया गया। वही महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध जयंती के अवसर पर मिठाई का भी वितरण किया गया।

बुद्ध जयंती के अवसर पर मिठाई का भी वितरण
Navbharat Live
navbharatlive.com