अमित ठाकरे की मांग रंग लाई: Central Railway ने बदला नोटिफिकेशन, मराठी को मिला स्थान

Marathi Option Central Railway Exam: महाराष्ट्र में भाषा विवाद के बीच मनसे के दबाव के बाद मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है।भर्ती परीक्षा में अब मराठी भाषा को भी विकल्प के रूप में शामिल कर लिया गया है।
central-railway-exam-marathi-option-added-mns-demand
सेंट्रल रेलवे एग्जाम मराठी ऑप्शन ( सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Central Railway Exam Marathi Option: महाराष्ट्र में एक बार फिर भाषा को लेकर विवाद सामने आया, जब भर्ती परीक्षाओं में मराठी को नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगा।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने केंद्र सरकार के कुछ विभागों पर राज्य की भाषा की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मनसे के युवा नेता अमित ठाकरे ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मराठी युवाओं के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर पार्टी आंदोलन करेगी।

रेलवे नोटिफिकेशन पर सवाल

मध्य रेलवे ने 16 मार्च 2026 को GDCE/01/2026 भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें परीक्षा के लिए केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा का विकल्प दिया गया था। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और मराठी भाषा को शामिल करने की मांग उठी।

नोटिफिकेशन रद्द कर किया बदलाव

बढ़ते दबाव के बीच रेलवे प्रशासन ने 16 मार्च का नोटिफिकेशन रद्द कर दिया। इसके बाद 22 अप्रैल को जारी नए नोटिफिकेशन में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए परीक्षा में मराठी भाषा को भी विकल्प के रूप में शामिल कर लिया गया है।

आंदोलन के बाद मिला परिणाम

यह फैसला मनसे के दबाव और विरोध के बाद लिया गया माना जा रहा है। पार्टी ने इसे मराठी युवाओं के लिए बड़ी जीत बताया है।

आगे भी उठ सकते हैं ऐसे मुद्दे

महाराष्ट्र में भाषा और स्थानीय मुद्दों को लेकर समय-समय पर विवाद सामने आते रहे हैं। ऐसे में इस फैसले के बाद भविष्य में भी भाषा से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com