-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Uddhav Thackeray Warning To Party Leaders Over Factionalism Kalyan Thane Dispute
अभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
- Written By: गोरक्ष पोफली
Uddhav Thackeray Meeting: ठाणे-कल्याण की गुटबाजी पर उद्धव ठाकरे ने अपने नेताओं को जमकर लताड़ा। उन्होंने दीपके का उदाहरण देते हुए पार्टी नेताओं को आपसी कलह छोड़ बड़े संघर्ष पर ध्यान देने को कहा।

उद्धव ठाकरे और अभिजीत दीपके (सोर्स: सोशल मीडिया)
Uddhav Thackeray Warning: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक नया नाम चर्चा का केंद्र बना हुआ है अभिजीत दीपके। ताज्जुब की बात यह है कि इस युवा कार्यकर्ता का नाम किसी और ने नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं को आईना दिखाने के लिए लिया है।
हाल ही में मातोश्री में आयोजित ठाणे-कल्याण संभाग की एक संगठनात्मक समीक्षा बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे का गुस्सा अपने ही पदाधिकारियों पर फूट पड़ा। उन्होंने नेताओं को खरी-खोटी सुनाते हुए नसीहत दी कि वे आपसी कलह छोड़कर बड़े राजनीतिक संघर्ष पर ध्यान दें।
कौन हैं अभिजीत दीपके और क्यों हो रही है उनकी चर्चा?
अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक हैं और वर्तमान में उनकी चर्चा हर तरफ हो रही है। वह जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन का नेतृत्व करने, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करने और सरकार की नीतियों के खिलाफ बेबाक बोलने के कारण देशभर की सुर्खियों में आए हैं। उद्धव ठाकरे ने उनका उदाहरण देते हुए अपने नेताओं को फटकारा और कहा कि जहां एक ओर अभिजीत जैसा युवा सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहा है, वहीं उनकी पार्टी के नेता छोटे-छोटे पदों और स्थानीय वर्चस्व के लिए आपस में लड़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
नासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपए की लूट, ऐसे बनाया शिकार
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
कल्याण-ठाणे की गुटबाजी ने बढ़ाई ठाकरे की चिंता
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्याण लोकसभा क्षेत्र में पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं को दरकिनार किए जाने के फैसले से स्थानीय स्तर पर भारी असंतोष है। नए और पुराने नेतृत्व के बीच पदों को लेकर चल रही इस खींचतान की गूँज बैठक में भी सुनाई दी। मिलिंद नार्वेकर, केदार दिघे और विलास पोटनिस जैसे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पदाधिकारियों के बीच हुई शाब्दिक झड़प को देखकर उद्धव ठाकरे ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेताओं को छोटे पदों के लिए संघर्ष करने के बजाय व्यापक राजनीतिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के मार्गदर्शक थे
मातोश्री से बुलावा और अनुशासन का संदेश
इस घटनाक्रम के बीच एक बड़ी जानकारी यह भी सामने आई है कि उद्धव ठाकरे ने अभिजीत दीपके से फोन पर व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है। शिवसेना नेता चंद्रकांत खैरे के माध्यम से हुई इस बातचीत में ठाकरे ने दीपके के साहस की सराहना की और उन्हें मुंबई स्थित अपने निवास मातोश्री आने का निमंत्रण भी दिया है।
ठाणे जिले में शिवसेना यूबीटी के भीतर बढ़ते मतभेदों ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है। इस बैठक के बाद यह चर्चा तेज है कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और अंदरूनी गुटबाजी को रोकने के लिए आने वाले दिनों में नेतृत्व कुछ कठोर अनुशासनात्मक कदम उठा सकता है। उद्धव ठाकरे का यह कड़ा रुख साफ संदेश देता है कि आगामी बड़ी राजनीतिक लड़ाई के लिए पार्टी में एकता और संघर्ष की भावना होना अनिवार्य है, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ की लड़ाई।
Uddhav thackeray warning to party leaders over factionalism kalyan thane dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चों को न्याय मिलेगा…JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर चल रहे आंदोलन पर बोले CM सोरेन
Aug 04, 2026 | 04:04 PMइंदौर में मानव तस्करी का बड़ा खुलासा, नाबालिग का आधार बदलकर कराई शादी; 3 लाख में किया सौदा
Aug 04, 2026 | 04:03 PME20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल, सरकार को सौंपी 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका
Aug 04, 2026 | 04:00 PMPoK में बगावत के बीच जैद हामिद की चेतावनी- भारतीय सेना का PoK पर कब्जा होना तय!
Aug 04, 2026 | 03:55 PMउदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट बोला- सवाल पूछने के बाद छोड़ दो
Aug 04, 2026 | 03:54 PMदोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
Aug 04, 2026 | 03:54 PMअभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
Aug 04, 2026 | 03:53 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM













