-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Eknath Shinde Pays Tribute To Dr Dy Patil Education Visionary Passes Away
डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर एकनाथ शिंदे ने दी श्रद्धांजलि, बोले- लाखों छात्रों के थे मार्गदर्शक
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
Eknath Shinde Pays Tribute: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें दूरदर्शी शिक्षणमहर्षि बताया और शिक्षा, स्वास्थ्य व खेल में उनके योगदान को अविस्मरणीय कहा।

उपमुख्यमंत्री ने शिक्षणमहर्षि डॉ. डी. वाई. पाटिल को दी श्रद्धांजलि (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Pays Tribute To Dr Dy Patil: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रसिद्ध शिक्षाविद् और पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें महाराष्ट्र का ‘दूरदर्शी शिक्षणमहर्षि’ बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. पाटील ने केवल शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना नहीं की, बल्कि शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बनाया।
उनके प्रयासों से लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। शिंदे ने कहा कि आज देश-विदेश से हजारों छात्र डॉ. डी. वाई. पाटिल विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो उनके दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण का जीवंत प्रमाण है। देशभर में सात स्वतंत्र विश्वविद्यालयों की स्थापना उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों में शामिल है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल में योगदान
एकनाथ शिंदे ने कहा कि डॉ. डी. वाई. पाटिल ने शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और खेल क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए। कोल्हापुर, पुणे और नवी मुंबई में स्थापित अत्याधुनिक अस्पतालों ने लाखों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराईं। वहीं नवी मुंबई स्थित विश्वस्तरीय डी. वाई. पाटिल स्टेडियम ने महाराष्ट्र को खेल जगत में नई पहचान दिलाई।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Yavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
मराठवाड़ा बनेगा नया ग्रोथ हब! CMIA ने नीति आयोग को सौंपा ₹1 लाख करोड़ का रोडमैप, जानें पूरा मास्टरप्लान
शिंदे ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल इन तीनों क्षेत्रों में संतुलित कार्य करने वाले व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलते हैं और डॉ. पाटिल उनमें से एक थे। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करता रहेगा।
महाराष्ट्राच्या शैक्षणिक, सामाजिक आणि आरोग्य क्षेत्राचा चेहरामोहरा बदलणारे महान शिक्षणमहर्षी, माजी राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डी. वाय. पाटील साहेब यांच्या निधनाने संपूर्ण महाराष्ट्र आणि शैक्षणिक विश्वावर शोकाकळा पसरली आहे.
केवळ संस्था उभ्या न करता, ‘Academic Excellence’ आणि ‘Holistic… pic.twitter.com/ZRR2YsfkfX — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) August 4, 2026
यह भी पढ़ेः- Pink Platform: मुंबई में SRUCC की बैठक में प्रस्ताव, लोकल के महिला डिब्बे के सामने गुलाबी स्टॉपिंग पॉइंट!
लाखों छात्रों के मार्गदर्शक थे
एकनाथ शिंदे ने कहा कि डॉ. डी. वाई. पाटिल ने बिहार, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में संवैधानिक पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और सामाजिक प्रतिबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, जिससे वे लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उनके निधन से महाराष्ट्र ने एक दूरदर्शी शिक्षणमहर्षि, समाजोन्मुख विचारक और लाखों छात्रों के मार्गदर्शक को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
Eknath shinde pays tribute to dr dy patil education visionary passes away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Aug 08, 2026 | 06:33 PMKonkan Railway Vacancy 2026: 134 अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
Aug 08, 2026 | 06:29 PM15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन; उज्जैन की बेटी हेमलता को मिला ‘एट होम रिसेप्शन’ का निमंत्रण
Aug 08, 2026 | 06:29 PMचीन-पाक के एयरबेस अब भारत के निशाने पर, फ्रांस की सीक्रेट डील से कांपे दुश्मन, जानें क्या है FCAS प्रोजेक्ट
Aug 08, 2026 | 06:24 PMसिर्फ 5 रुपये के लिए हैवान बनी मां! मासूम को 3 दिन तक घर में किया कैद, गर्म चाकू से तलवों को दागा
Aug 08, 2026 | 06:23 PMWardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
Aug 08, 2026 | 06:16 PMइंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 06:12 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













