-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Mngl Gas Bill Cyber Fraud Nashik Retired Senior Citizens Cheated Adgaon Police
नासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपए की लूट, ऐसे बनाया शिकार
- Written By: आकाश मसने
Nashik Cyber Fraud: नासिक के आडगांव में महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) का बिल बकाया होने का डर दिखाकर ठगों ने दो सेवानिवृत्त बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।

नासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)
Nashik MNGL Bill Cyber Fraud: महाराष्ट्र के नासिक जिले से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड (MNGL) का गैस बिल बकाया होने और कनेक्शन तुरंत काटने का डर दिखाकर शातिर साइबर अपराधियों ने दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को अपना निशाना बनाया। ठगों ने झांसे में लेकर दोनों बुजुर्गों के बैंक खातों से कुल 5 लाख 7 हजार रुपये साफ कर दिए। इस पूरी घटना के संबंध में नासिक के आडगांव पुलिस स्टेशन में अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पहला शिकार: एपीके लिंक भेजकर मोबाइल किया हैंग
साइबर ठगी की पहली घटना नासिक जिले के कोणार्क नगर, आडगांव निवासी और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी प्रताप जयदेव कुवर (68) के साथ घटी। सुबह करीब 11:30 बजे कुवर के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए धमकी दी कि यदि तुरंत गैस बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
इसके बाद ठग ने उनके WhatsApp पर एक संदिग्ध ऐप का लिंक भेजा। जैसे ही पीड़ित ने उस लिंक पर क्लिक करके ऐप डाउनलोड किया, उनका मोबाइल फोन लगभग एक घंटे के लिए पूरी तरह से हैंग हो गया। इसी एक घंटे के दौरान साइबर अपराधियों ने कुवर के मोबाइल का एक्सेस लेकर 6 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए उनके खाते से 4 लाख 13 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए।
सम्बंधित ख़बरें
CSMT से सावंतवाड़ी के बीच चलेगी नई नियमित ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शिवसेना सांसदों ने किया सम्मान
अमरावती में SIR अभियान अंतिम चरण में, 95.53% कार्य पूरा, दर्यापुर ने सत्यापन में मारी बाजी
नागपुर में मानसून के साथ मंडराया स्वाइन फ्लू का खतरा: जुलाई में मिले 21 मरीज, मनपा ने जारी किया अलर्ट!
Mumbai Toronto Flight: एयर इंडिया की बड़ी घोषणा, 25 अक्टूबर से मुंबई-टोरंटो नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी शुरू
दूसरा शिकार: पड़ोसी बुजुर्ग से भी 94 हजार रुपये की ठगी
मोबाइल स्क्रीन सामान्य होने पर जब प्रताप कुवर को खाते से पैसे कटने के मैसेज मिले, तो वे तुरंत शिकायत दर्ज कराने आडगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि उनके ही इलाके के रहने वाले अनंत पंढरीनाथ मोरे (70) भी ठीक इसी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन आए थे। शातिर ठगों ने मोरे को भी गैस बिल का डर दिखाकर जाल में फंसाया और उनके खाते से 94 हजार रुपये उड़ा लिए।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
पुलिस ने दर्ज किया मामला, नागरिकों से अपील
आडगांव पुलिस ने इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस फिलहाल बैंक खातों और कॉल डिटेल्स की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से आए मैसेज या लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। कोई भी गैस कंपनी या सरकारी संस्था मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कराकर बिल भुगतान की मांग नहीं करती है। यदि ऐसा कोई कॉल या मैसेज आता है, तो तुरंत आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर या पास के पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
Mngl gas bill cyber fraud nashik retired senior citizens cheated adgaon police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपए की लूट, ऐसे बनाया शिकार
Aug 04, 2026 | 03:45 PM50 हजार खर्चा कर दिए हैं, डायरेक्टर के ताने का किशोर कुमार ने दिया जवाब, जानें जय जय शिव शंकर का मजेदार किस्सा
Aug 04, 2026 | 03:43 PMगौरव खन्ना पर Bullying के आरोप लगाने वाली शगुन शर्मा का यूटर्न, बोलीं- मैं उनसे मांगना चाहती हूं माफी
Aug 04, 2026 | 03:40 PMKaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Aug 04, 2026 | 03:32 PM22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
Aug 04, 2026 | 03:28 PMराम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
Aug 04, 2026 | 03:27 PMChickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Aug 04, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














