-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Udhayanidhi Stalin Get Relief From Madras High Court In Controversial Remark Case
उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट बोला- सवाल पूछने के बाद छोड़ दो
- Written By: अर्पित शुक्ला
Udhayanidhi Stalin Arrest: मद्रास हाईकोर्ट से DMK नेता उदयनिधि स्टालिन को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के बाद स्टेशन बेल पर रिहा करने और जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी (Image- Social Media)
Madras High Court on Udhayanidhi Stalin Arrest: तमिलनाडु में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को निर्देश दिया है कि उदयनिधि को आज पूछताछ के बाद रिहा कर दिया जाए। कोर्ट ने उदयनिधि को स्टेशन बेल देने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट ने उदयनिधि स्टालिन को साथ ही यह भी निर्देश दिया कि जब भी जरूरत हो, वो जांच में सहयोग करें।
बता दें कि इससे पहले खुद तमिलनाडु के एडवोकेट जनरल विजय नारायण ने मद्रास हाई कोर्ट को कहा कि DMK विधायक उदयनिधि स्टालिन को अरेस्ट तो किया गया है, लेकिन पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया जाएगा। विजय नारायण ने अदालत को जानकारी दी कि उदयनिधि स्टालिन को रिमांड पर लेने की कोई मनशा नहीं है और पूछताछ के बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा।
उदयनिधि की क्यों हुई गिरफ्तारी?
मालूम हो कि तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को सीएम विजय थलपति के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। DMK नेता ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री की एक लोकप्रिय तमिल अभिनेता के साथ दोस्ती के बारे में यौन रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। तमिलनाडु पुलिस की इस कार्रवाई के बाद, तमिलनाडु के अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों की तादात में DMK कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
बता दें कि ये घटनाक्रम तीन अगस्त को कावेरी जल विवाद को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के किसानों के विरोध प्रदर्शन में उदयनिधि के विवादित बयान के बाद हुआ। आरोप है कि रैली के दौरान भीड़ के एक वर्ग ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम लिया था जिस पर उन्होंने अपने भाषण के दौरान अभिनेत्री के संदर्भ में आपत्तिजनक द्विअर्थी टिप्पणी की थी।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
विजय की पार्टी ने दिखाई सख्त
इस मामले में टीवीके की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने भी इस भाषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने उदयनिधि पर और DMK आईटी सेल के पदाधिकारियों पर जानबूझकर महिलाओं को नीचा दिखाने, अभिनेत्री और सामान्य तौर पर महिलाओं को मानसिक पीड़ा पहुंचाने और जानबूझकर जन अशांति फैलाने के इरादे से एक्स पर इस घटना का दो मिनट 39 सेकंड का वीडियो साझा करने का आरोप लगाया।
Udhayanidhi stalin get relief from madras high court in controversial remark case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PoK में बगावत के बीच जैद हामिद की चेतावनी- भारतीय सेना का PoK पर कब्जा होना तय!
Aug 04, 2026 | 03:55 PMउदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट बोला- सवाल पूछने के बाद छोड़ दो
Aug 04, 2026 | 03:54 PMदोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
Aug 04, 2026 | 03:54 PMअभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
Aug 04, 2026 | 03:53 PMलंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
Aug 04, 2026 | 03:51 PM102 डिग्री बुखार में अस्पताल पहुंचा शख्स, ऑटो में छूट गया बटुआ; Rapido ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल
Aug 04, 2026 | 03:49 PMनासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपए की लूट, ऐसे बनाया शिकार
Aug 04, 2026 | 03:45 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














