-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Svc63 Movie Fee Cut Rumours Makers Shooting Schedule Update
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
- Written By: यति सिंह
Salman Khan SVC63 Movie Fee: सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म SVC63 के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की है। उन्होंने अपने दोस्त की खातिर अपनी तय रकम से 50 करोड़ कम लेने का फैसला किया है।

सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Salman Khan SVC63 Movie Shooting Update: फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान की गिनती सबसे महंगे और पॉपुलर स्टार में होती है। आमतौर पर किसी भी बड़े प्रोजेक्ट के लिए उनकी फीस 120 करोड़ रुपये से ज्यादा रहती है। हालांकि, साउथ के जाने-माने डायरेक्टर वामशी पेडीपल्ली की नई एक्शन फिल्म SVC63 के लिए उन्होंने अपनी फीस में बड़ी कटौती करके सभी को चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट के लिए सलमान खान ने करीब 70 करोड़ रुपये में काम करने की सहमति दी है। यह फैसला किसी बिजेनस सौदे का हिस्सा नहीं है, बल्कि इसके पीछे दोस्ती और अपनों के साथ खड़े रहने का जज्बा छिपा हुआ है।
फिल्म गलियारों में चल रही खबरों के अनुसार, इस पूरे प्रोजेक्ट को आकार देने में सलमान खान के पुराने दोस्त रफी काजी ने बेहद अहम रोल निभाया है। रफी काजी इस फिल्म में बतौर सह-निर्माता भी जुड़े हुए हैं। जब इस प्रोजेक्ट की बातचीत शुरू हुई, तब सलमान खान ने रिश्ते और पुरानी पहचान को तरजीह दी।
उन्होंने फीस के तौर पर मिलने वाली अपनी भारी-भरकम कमाई में से 50 करोड़ रुपये का सीधा डिस्काउंट मेकर्स को दे दिया। फिल्म जगत में इस फैसले की काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि बहुत कम मौके ऐसे आते हैं जब कोई बड़ा स्टार अपनी ब्रांड वैल्यू से इतना बड़ा समझौता करता है।
बिजनेस से अलग हटकर रिश्तों को दी प्राथमिकता
सलमान खान का ट्रैक रिकॉर्ड देखें तो वह बीते 2 दशकों से अपने प्रोजेक्ट्स का चुनाव बहुत सोच-समझकर करते आए हैं। आमतौर पर वह उन फिल्मों में काम करना पसंद करते हैं, जिनमें उनका अपना प्रोडक्शन हाउस साझेदार हो या फिर उनके परिवार का कोई सदस्य फिल्म का निर्माण कर रहा हो।
सम्बंधित ख़बरें
22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
Bigg Boss 20: सलमान खान ने दिया नए सीजन का पहला हिंट, सामने आया धमाकेदार टीज़र, 6 सितंबर से लौटेगा बिग बॉस 20
Ramayana Look Controversy: ‘रामायण’ के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह
मेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
दबंग से लेकर टाइगर फ्रैंचाइजी तक, वह ज्यादातर मौकों पर फिल्मों के सैटेलाइट, डिजिटल और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स में हिस्सेदारी रखते हैं। इससे उनकी कमाई 120 करोड़ से लेकर 140 करोड़ रुपये के पार पहुंच जाती है।
ईद 2027 में बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी
वामशी पेडीपल्ली के डायरेक्शन और दिल राजू के बैनर तले बन रही यह फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर होने वाली है। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और इसे ईद 2027 के खास मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है।
ये भी पढ़ें: 22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
बता दें कि हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ का पहला धमाकेदार टीज़र रिलीज कर दिया है। जैसे ही यह प्रोमो इंटरनेट पर आया, शो के चाहने वालों का क्रेज सातवें आसमान पर पहुँच गया है। इस छोटे से टीज़र ने एक बार फिर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की मेजबानी से जुड़ा बड़ा हिंट देकर दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
Salman khan svc63 movie fee cut rumours makers shooting schedule update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
Aug 04, 2026 | 03:54 PMअभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
Aug 04, 2026 | 03:53 PMलंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
Aug 04, 2026 | 03:51 PM102 डिग्री बुखार में अस्पताल पहुंचा शख्स, ऑटो में छूट गया बटुआ; Rapido ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल
Aug 04, 2026 | 03:49 PMनासिक में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी: दो रिटायर्ड बुजुर्गों से 5.07 लाख रुपए की लूट, ऐसे बनाया शिकार
Aug 04, 2026 | 03:45 PM50 हजार खर्चा कर दिए हैं, डायरेक्टर के ताने का किशोर कुमार ने दिया जवाब, जानें जय जय शिव शंकर का मजेदार किस्सा
Aug 04, 2026 | 03:43 PMगौरव खन्ना पर Bullying के आरोप लगाने वाली शगुन शर्मा का यूटर्न, बोलीं- मैं उनसे मांगना चाहती हूं माफी
Aug 04, 2026 | 03:40 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














