-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Arvind Kejriwal E20 Petrol Protest Pm Residence March Delhi Police
E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल, सरकार को सौंपी 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका
- Written By: अमन मौर्या
E20 Petrol Protest: E20 पेट्रोल के विरोध में अरविंद केजरीवाल ने पीएम आवास की ओर मार्च निकाला। AAP ने 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका को दिल्ली पुलिस को सौंपा।

अरविंद केजरीवाल (सोर्स- IANS)
Arvind Kejriwal PM Residence March: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री आवास की तरफ निकाला गया मार्च संपन्न हो गया है। E-20 पेट्रोल के खिलाफ लाया गया पेटिशन केजरीवाल ने सरकार को सौंप दिया है। पार्टी जल्द ही अपने अगले कदम की घोषणा करेगी। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 पेट्रोल के खिलाफ शुरू किए गए ऑनलाइन अभियान को कुछ ही दिनों में 2,33,238 लोगों का समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इतने लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम याचिका पर हस्ताक्षर किए हैं, जो इस नीति को लेकर जनता की चिंता को दर्शाता है।
केजरीवाल के प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च को दिल्ली पुलिस द्वारा फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया गया। इसके बाद आप नेता धरने पर बैठ गए थे। मार्च में केजरीवाल के अलावा पूर्व मंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी भी इस मार्च में शामिल रहीं।
दिल्ली पुलिस ने रोका मार्च
केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा किया और कहा कि आज हमने E20 के विरोध में जनता की 2 लाख से अधिक पेटिशन लेकर पीएम मोदी से मिलने की कोशिश की, लेकिन मोदी जी की पुलिस ने हमें रोक दिया। हमने सभी पेटिशन पीएम मोदी को भेज दी हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी, हमें अपनी ताकत दिखाने से क्या होगा? आप यही हिम्मत ट्रंप को दिखाइए और देश पर E20 थोपना बंद करिए। वरना देश फिर एक बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
Delhi Health Scam: धूल फांक रहीं 448 एक्स-रे मशीनें, 650 करोड़ के घोटाले में PMO सख्त, जानिए पूरा मामला
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
आज हमने E20 के विरोध में जनता की 2 लाख से अधिक petitions लेकर मोदी जी से मिलने की कोशिश की, लेकिन मोदी जी की पुलिस ने हमें रोक दिया। हमने सभी petitions मोदी जी को भेज दी हैं। मोदी जी, हमें अपनी ताकत दिखाने से क्या होगा? आप यही हिम्मत ट्रंप को दिखाइए और देश पर E20 थोपना बंद करिए।… pic.twitter.com/7rRUvLDgND — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 4, 2026
BJP सांसद ने बताया अराजकतावादी
अरविंद केजरीवाल के E20 पेट्रोल विरोध पर भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जो वे कहते हैं, वे हमेशा करते रहते हैं। वे बोलते हैं कि मैं अराजकतावादी हूं तो वे बार-बार साबित करने की कोशिश करते हैं कि वे अराजकतावादी हैं लेकिन अब उनमें इस बात की होड़ लगी है कि अराजकतावादी नंबर 1 कौन हैं? राहुल गांधी हैं या केजरीवाल?
#WATCH दिल्ली: अरविंद केजरीवाल के E20 पेट्रोल विरोध पर भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “जो वे कहते हैं, वे हमेशा करते रहते हैं। वे बोलते हैं कि मैं अराजकतावादी हूं तो वे बार-बार साबित करने की कोशिश करते हैं कि वे अराजकतावादी हैं लेकिन अब उनमें इस बात की होड़ लगी है कि… pic.twitter.com/EXWkQ2IOQX — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
उन्होंने कहा कि केजरीवाल उस विषय पर जा रहे हैं जिस विषय पर लगातार कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर ने बोला कि इथेनॉल ब्लेंडिंग की आवश्यकता है। खड़गपुर IIT से पढ़ा हुआ व्यक्ति भी अगर इस बात को बोलेगा तो समझ में आता है कि वे कितना बड़ा अराजकतावादी है.
वकीलों ने जताई नाराजगी
प्रधानमंत्री आवास की ओर किसी भी प्रस्तावित मार्च को रोकने और हाई-सिक्योरिटी इलाकों में प्रदर्शन के लिए स्पष्ट नियम बनाने की मांग को लेकर देशभर के सैकड़ों वकीलों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन भेजा है। वकीलों ने ज्ञापन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास देश के सबसे संवेदनशील और उच्च सुरक्षा वाले प्रतिष्ठानों में से एक है। ऐसे में यहां राजनीतिक प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
उन्होंने दिल्ली पुलिस से मांग की कि पीएम आवास जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में राजनीतिक प्रदर्शन के लिए एक एसओपी यानी मानक संचालन प्रक्रिया बनाई जाए। वकीलों ने मांग की है कि प्रधानमंत्री आवास के आसपास किसी भी तरह की अवैध सभा, जुलूस या प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए।
Arvind kejriwal e20 petrol protest pm residence march delhi police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल, सरकार को सौंपी 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका
Aug 04, 2026 | 04:00 PMPoK में बगावत के बीच जैद हामिद की चेतावनी- भारतीय सेना का PoK पर कब्जा होना तय!
Aug 04, 2026 | 03:55 PMउदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर रोक, हाईकोर्ट बोला- सवाल पूछने के बाद छोड़ दो
Aug 04, 2026 | 03:54 PMदोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
Aug 04, 2026 | 03:54 PMअभिजीत दीपके से कुछ सीखिए… उद्धव ठाकरे ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को जमकर लताड़ा, गुटबाजी पर जताई नाराजगी
Aug 04, 2026 | 03:53 PMलंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
Aug 04, 2026 | 03:51 PM102 डिग्री बुखार में अस्पताल पहुंचा शख्स, ऑटो में छूट गया बटुआ; Rapido ड्राइवर की ईमानदारी ने जीत लिया दिल
Aug 04, 2026 | 03:49 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














