-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Uddhav Thackeray Backstabb Bjp For Chief Minister Post Jp Nadda
मुख्यमंत्री पद के लिए उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के पीठ में घोंपा छूरा: जेपी नड्डा
- Written By: अखिलेश मिश्रा

मुंबई: पिछले लोकसभा चुनाव में हारी हुई सीटों पर बीजेपी (BJP) ने अपना ध्यान केंद्रित किया है। इसके लिए पार्टी ने ‘मिशन 144’ और लोकसभा प्रवास कार्यक्रम तैयार किया है। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने सोमवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का शंखनाद किया। चंद्रपुर और औरंगाबाद में आयोजित ‘विजय संकल्प’ सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में शौर्य और वीरता को लेकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले हिंदू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के पुत्र उद्धव ठाकरे ने केवल मुख्यमंत्री के पद के लिए बीजेपी की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया। महाराष्ट्र की जनता इसको भूलने वाली नहीं है।
सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के जरिए उद्धव शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार की तीन दुकानें खोली और अपनी-अपनी तिजोरी भरने का काम किया।
राजनीति में सत्य की ही जीत होती है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि सत्ता के लिए विचारों से समझौता करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। राजनीति में सत्य की ही जीत होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सामने मत्था झुकाते झुकाते उद्धव ठाकरे का सिर ही झुक गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से महाविकास आघाड़ी सरकार के दो मंत्रियों को जेल जाना पड़ा था। इसमें से एक मंत्री हाल ही में जेल से छूटा है, एक अभी भी जेल में है। चंद्रपुर में आयोजित सभा में राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहिर, सांसद अशोक नेते, रामदास तडस, विधायक संजीव रेड्डी, डॉ. रामदास आंबटकर बंटी भंगाडिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
मोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क के 112 संदिग्धों से पूछताछ
नागपुर में आज जुटेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ: ‘नवभारत एजुकेशन समिट 2026’ में नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
आज महाराष्ट्र के चंद्रपुर में भव्य जनसभा को संबोधित किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सरकार के कार्य करने की संस्कृति में परिवर्तन आया है। आज डबल ईंजन सरकार में वाइब्रेंट गुजरात है और मैग्नेटिक महाराष्ट्र है। विकास की गति और तेज व सर्वस्पर्शी होगी। pic.twitter.com/TCMnHyfIhF — Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) January 2, 2023
देवेंद्र फडणवीस और पंकजा मुंडे गैरहाजिर
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे मौजूद नहीं थीं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस का कार्यक्रम में शामिल होना तय था, लेकिन उनकी तबियत खराब होने की वजह से वे नहीं आ सके। उन्हें तेज बुखार था। जबकि सूत्रों ने बताया कि पंकजा मुंडे को सभा में आमंत्रित ही नहीं किया गया था।
Uddhav thackeray backstabb bjp for chief minister post jp nadda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FIFA World Cup 2026: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर
Jul 11, 2026 | 09:02 AMनवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र
Jul 11, 2026 | 09:01 AMItel Zeno 100 Pro की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 16 जुलाई को भारत में देगा दस्तक; Zeno 100 Lite भी जल्द होगा लॉन्च
Jul 11, 2026 | 08:54 AMमोशी कचरा डिपो हादसा: 50 घंटे बाद भी मलबे में फंसे 8 मजदूर; NDRF और सेना ने बदली रणनीति, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Jul 11, 2026 | 08:51 AMRajpal Yadav Jail: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को लगा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
Jul 11, 2026 | 08:49 AMराम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
Jul 11, 2026 | 08:42 AMKSBKBT Spoiler: लीप के बाद क्या शो में होगी नोइना की रीएंट्री, BTS वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
Jul 11, 2026 | 08:29 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













