- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Dahisar Bhayandar Metro9 Phase1 Delay Mira Bhayandar Commuters
तकनीकी अड़चन और अधूरा निर्माण बना वजह, मेट्रो-9 शुरू होने का सपना फिर लटका
Mira Bhayandar के लाखों यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। बहुप्रतीक्षित मेट्रो-9 परियोजना का पहला चरण तकनीकी कारणों और अधूरे निर्माण कार्य के चलते अनिश्चितकाल के लिए टल गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

मुंबई मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Dahisar to Bhayandar Metro Delay: मीरा-भाईंदर के लाखों यात्रियों का वर्षों पुराना सपना एक बार फिर अधर में लटक गया है। दहिसर से भाईंदर के बीच बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रो 9 परियोजना के पहले चरण की शुरुआत अब अनिश्चितकाल के लिए टल गई है।
फरवरी में इसके शुभारंभ की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन तकनीकी कारणों, अधूरे निर्माण कार्य और प्रशासनिक परिस्थितियों के चलते फिलहाल इसकी कोई नई तिथि घोषित नहीं की गई है। इससे रोजाना भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से जूझ रहे यात्रियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
क्या थी मूल योजना ?
इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने दो चरणों में शुरू करने का निर्णय लिया था। पहला चरण, दहिसर से काशीगांव-दिसंबर 2025 और दूसरा चरण काशीगांव से भाईंदर-दिसंबर 2026। बाद में पहले चरण की शुरुआत दिसंबर 2025 से बढ़ाकर फरवरी 2026 तय की गई थी। 14 मई 2025 को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले चरण का ट्रायल रन भी किया था, जिससे उम्मीद जगी थी कि परियोजना तय समय में पूरी हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
तुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
महागांव में ‘गुप्तधन’ के नाम पर 10.80 लाख की ठगी, नकली पुलिस बनकर दिया वारदात को अंजाम
वैनगंगा नदी के बैक वॉटर में डूबे दो युवक, मोहाडी तहसील के बेटाला की घटना
देरी के पीछे क्या कारण?
सूत्रों के अनुसार देरी के कई कारण सामने आए हैं। 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन के बाद सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए, जिससे परियोजना की औपचारिक प्रक्रिया प्रभावित हुई।
पहले चरण के अंतर्गत पश्चिमी राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन के नीचे एक अन्य फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अभी भी जारी है। मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) से आवश्यक सुरक्षा प्रमाणपत्र प्राप्त होना शेष है।
तकनीकी परीक्षण और संरचनात्मक समन्वय में भी कुछ दिक्कतें बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जब तक नीचे बन रहा फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, तब तक मेट्रो सेवा शुरू करना जोखिमपूर्ण माना जा रहा है। इसी कारण पहले चरण का उद्घाटन टाल दिया गया है।
क्यों खास है दहिसर-भाईंदर मेट्रो ?
दहिसर-भाईंदर मेट्रो शुरू होने पर मीरा-भाईंदर के हजारों यात्रियों को यात्रा का बड़ा विकल्प मिलता। अंधेरी तक सीधी, तेज और सुगम कनेक्टिविटी, पश्चिमी रेलवे की लोकल ट्रेनों पर दबाव में कमी, दहिसर चेक प्वाइंट क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत, इंटरचेंज सुविधा के तहत मेट्रो-1 के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट और आगे दक्षिण मुंबई तक सीधी पहुंच मंत्रालय, विधान भवन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक आसान सफर की सुविधा उपलब्ध होती।
इससे स्पष्ट है कि यह परियोजना केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि मीरा-भाईंदर क्षेत्र के विकास की रीढ़ मानी जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर नई तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पलाईओवर निर्माण और तकनीकी मंजूरी पूरी होने के बाद ही उद्घाटन संभव होगा।
ये भी पढ़ें :- मीरारोड में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की बड़ी रेड, 19 बार गर्ल्स रेस्क्यू, 12 कर्मचारी गिरफ्तार
जनता के हिस्से में इंतजार
- ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि मीरा भाईंदर के यात्रियों को मेट्रो सेवा का लाभ कब तक मिलेगा।
- फिलहाल शहरवासियों के हिस्से में इंतजार ही आया है। सवाल यह है कि क्या समय पर मेट्रो शुरू होने का सपना अब भी हकीकत बनेगा, या फिर यह परियोजना और लंबी देरी का शिकार होगी?
Dahisar bhayandar metro9 phase1 delay mira bhayandar commuters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून पूर्व दुरुस्त होगी छत्रपति संभाजीनगर की बिजली व्यवस्था; मंत्री अतुल सावे ने दिए सख्त निर्देश
May 16, 2026 | 09:42 PMIPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
May 16, 2026 | 09:17 PMनक्षलवाद पर अंतिम प्रहार, गड़चिरोली पुलिस ने बिना एक भी गोली चलाए 8 नक्सलियों को दबोचा, हथियारों का जखीरा जब्त
May 16, 2026 | 09:05 PMपवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
May 16, 2026 | 09:01 PMतुमसर-रामटेक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ओवरटेक के चक्कर में भिड़े तीन वाहन, चार लोग गंभीर रूप से घायल
May 16, 2026 | 08:55 PMNEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
May 16, 2026 | 08:51 PMफिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
May 16, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












