वैजापुर आंबेडकर चौक पर गड्ढों से हाहाकार, नागरिकों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

Road Safety: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक, वैजापुर में अधूरी मरम्मत के कारण बड़े गड्ढे बन गए हैं। भारी ट्रैफिक के बीच दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, नागरिकों में नाराजगी है।
Potholes at Vaijapur Ambedkar Chowk cause chaos, citizens express anger, and warn of protests
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Urban Road Repair: छत्रपति संभाजीनगर वैजापुर शहर के मध्यवर्ती हिस्से में स्थित अत्यंत व्यस्त व महत्वपूर्ण डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में बड़े पैमाने पर गड्ढे पड़ जाने से नागरिकों को अनंत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने के साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। संबंधित विभागों के कोई ठोस कार्रवाई न करने से लोगों में कड़ी नाराजगी देखी जा रही है।

शीघ्र उचित उपाय नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है। समझा जाता है कि कुछ दिन पहले जलापूर्ति लाइन फटने के चलते यहां मरम्मत कार्य किया गया था। हकीकत यह है कि अधूरा डामरीकरण कर केवल दिखावटी भराव किया गया।

नतीजतन, सड़क का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया है। यहां से राष्ट्रीय व राज्य महामार्ग गुजरने से हमेशा भारी यातायात रहता है। हकीकत यह है कि गत कुछ दिनों में कई बार छोटे-मोटे हादसे हो चुके हैं। सौभाग्य से अब तक कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है।

सब्सक्रिप्शन सेवाएं होंगी और मजबूत

नगर, किआ इंडिया ने आज एक्सि लीजिंग के साथ एक समझौता (एमओयू) करने की घोषणा की है। यह साझेदारी किआ लीज प्रोग्राम के तहत की गई है, जिससे कंपनी की लीज और सब्सक्रिप्शन सेवाएँ और मजबूत होंगी।

एविस लीजिंग के साथ यह किआ इंडिया की तीसरी बड़ी साझेदारी है, जो ग्राहकों को ज्यादा लचीले और आसान मोबिलिटी विकल्प देने की दिशा में एक अहम कदम है।

इस साझेदारी के जरिए किआ ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना चाहती है। किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा कि लीज और सब्सक्रिप्शन मॉडल ऑटो उद्योग के लिए एक अहम विकास का अवसर बनकर उभर रहा है।