- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ulhasnagar Bjp Ab Form Controversy Ward 19 Komal Lahrani Independent
कोमल लहरानी निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में, एक ही वार्ड में दो उम्मीदवारों को एबी फॉर्म
- Written By: आंचल लोखंडे
AB Form Controversy: उल्हासनगर में भाजपा की तकनीकी चूक के कारण एक ही वार्ड में दो उम्मीदवारों को एबी फॉर्म जारी हो गया, जिससे अधिकृत प्रत्याशी कोमल लहरानी को निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ना पड़ रहा है

AB Form Controversy:उल्हासनगर में भाजपा (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ulhasnagar BJP: उल्हासनगर शहर भाजपा कमेटी की एक गंभीर तकनीकी चूक सामने आई है, जहां एक ही वार्ड में दो उम्मीदवारों को गलती से पार्टी का एबी फॉर्म जारी कर दिया गया। इस गड़बड़ी के कारण जिस प्रत्याशी को पार्टी अधिकृत रूप से चुनाव मैदान में उतारना चाहती थी, वही अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने को मजबूर हो गई है।
इस भ्रम की स्थिति में जिस दूसरी महिला उम्मीदवार को एबी फॉर्म मिला, उन्होंने समय रहते नामांकन दाखिल कर दिया और उन्हें भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ भी आवंटित हो गया। स्थानीय नेतृत्व द्वारा की गई इस चूक के चलते पार्टी को सार्वजनिक तौर पर किरकिरी का सामना करना पड़ा है।
कुरसीजा परिवार को मिला सीधा लाभ
अन्य राजनीतिक दल से भाजपा में शामिल होकर बाद में पार्टी पदाधिकारी बने बंटी कुरसीजा की पत्नी लक्ष्मी कुरसीजा को इस तकनीकी गलती का प्रत्यक्ष लाभ मिला। उन्हें वार्ड क्रमांक 19 से कमल का निशान मिलने के बाद कुरसीजा परिवार में उत्साह का माहौल है।
हालांकि भाजपा के स्थानीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि कमल का निशान मिलने के बावजूद लक्ष्मी कुरसीजा पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार नहीं हैं, बल्कि भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी कोमल लहरानी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
शाह फॉर्मूले में शिंदे को शह: विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों के साथ BJP बनी बड़ा भाई, शिंदे और पवार बैकफुट पर
कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, स्पेशल कोर्ट और 5 नए हाईवे; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; 27 एजेंडों पर लगी मुहर
इंदौर में ‘वॉटर पॉलिटिक्स’, महापौर सचिवालय के बाहर पानी बहाने का VIDEO वायरल, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
अनुशासनात्मक कार्रवाई
पार्टी आदेश की अवहेलना को गंभीर मानते हुए भाजपा ने बंटी कुरसीजा को मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता सिंधु शर्मा को नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नामांकन विवाद और पार्टी का रुख
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 19 के लिए बंटी कुरसीजा और उनकी पत्नी लक्ष्मी कुरसीजा को गलती से एबी फॉर्म भेज दिया गया, जिसके आधार पर लक्ष्मी कुरसीजा ने नामांकन दाखिल किया और उन्हें पार्टी का चुनाव चिह्न मिल गया।
इसके बाद भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया ने स्पष्ट किया कि लक्ष्मी कुरसीजा अधिकृत प्रत्याशी नहीं हैं और पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार कोमल लहरानी ही हैं, जिन्होंने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
भाजपा के स्थानीय नेतृत्व की गलती का खामियाजा अधिकृत उम्मीदवार को पड़ा
पार्टी ने कुरसीजा परिवार से नामांकन वापस लेने का आग्रह भी किया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। लक्ष्मी कुरसीजा ने स्थानीय पत्रकारों से कहा कि वे कमल के निशान पर ही चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी। उन्होंने किसी अन्य दल से भाजपा में आए व्यक्ति की पत्नी को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर नाराज़गी भी जाहिर की।
ये भी पढ़े: मीरा-भाईंदर में विकास की गारंटी, स्टील उद्योग को संजीवनी, सरनाईक ने जारी किया शिवसेना का वचननामा
चार वार्डों में हुआ ऐसा भ्रम
गौरतलब है कि इससे पहले पैनल नंबर 1 में शिवसेना (शिंदे गुट) से भाजपा में शामिल हुए बाला श्रीखंडे के मामले में भी ऐसी ही स्थिति सामने आई थी। अब यह स्पष्ट हो गया है कि उल्हासनगर के कुल चार वार्डों में एबी फॉर्म को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे स्थानीय भाजपा नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Ulhasnagar bjp ab form controversy ward 19 komal lahrani independent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
May 28, 2026 | 03:19 AMAaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
May 28, 2026 | 12:05 AMवैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
May 27, 2026 | 11:31 PMFDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
May 27, 2026 | 11:28 PMराजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














