- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Uddhav Thackerays Victory In Mumbai Court Shiv Sena Gets Permission For Dussehra Rally In Shivaji Park Shiv Sainiks Show Enthusiasm
मुंबई कोर्ट में उद्धव ठाकरे की जीत, शिवाजी पार्क में शिवसेना को मिली दशहरा रैली की अनुमति, शिवसैनिकों में दिखा उत्साह
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : मुंबई उच्च न्यायालय (Mumbai High Court) द्वारा शिवसेना (Shiv Sena) के उद्धव गुट को शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में दशहरा रैली (Dussehra Rally) करने की इजाजत मिलने के बाद ठाकरे गुट के शिवसैनिकों में भारी उत्साह देखा गया। जिले के शिवसैनिकों में एक दूसरे को मिठाई बांटकर और फटाखें फोड़कर अपनी खुशी का इजहार करते दिखाई दिए। वहीं ठाणे मुख्यमंत्री का होम पिच है। ऐसे में महाराष्ट्र की सत्ता में होने के बावजूद रैली के लिए गुट को अनुमति नहीं मिलना सीएम शिंदे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच मुंबई के शिवाजी पार्क को पाने को लेकर शह-मात का खेल चल रहा था लेकिन, मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के बाद दशहरा रैली को लेकर चल रही तनातनी का अंत हो गया है। क्योंकि न्यायालय ने उद्धव गुट को शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
BMC सुधार समिति की कमान अब शिंदे सेना के हाथ, संध्या विपुल दोषी निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष
राहुल गांधी को ठाणे में दिखाए काले झंडे, शिवसेना ने फोटो पर पोती कालिख; ‘चप्पल मारो’ आंदोलन से गरमाई सियासत
आदित्य ठाकरे और मिलिंद देवड़ा के बीच जुबानी जंग तेज, मुंबई का ‘महालक्ष्मी रेसकोर्स’ बना सियासी अखाड़ा
भिवंडी मेयर चुनाव में बीजेपी ने कर दिया खेला! ऐन वक्त पर बदला उम्मीदवार, कांग्रेस से हाथ मिलाने की चर्चा तेज
पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर शिवसैनिकों ने जश्न मनाया
इस फैसले को लेकर जहां ठाकरे गुट में खुशी की लहर है और उसके नेता इसे अपनी बड़ी जीत करार दे रहे हैं। ठाणे में टेंभी नाका में आनंद आश्रम के बाहर ठाकरे गुट के शिवसैनिकों ने सांसद राजन विचारे के मार्गदर्शन में फटाखे फोड़कर खुशियां मनाई। इस दौरान जिला संपर्क प्रमुख मधुकर देशमुख, जिला प्रमुख केदार दिघे, शहर प्रमुख प्रदीप शिंदे, प्रवक्ता चिंतामणी कारखानीस, उपजिला प्रमुख सुनील पाटील, कृष्ण कांत कोली, महिला आघाडी प्रमुख समिधा मोहिते, युवा सेना के किरण जाधव, युवती सेना धनश्री विचारे सहित शिवसेना के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं नवी मुंबई में भी शिवसैनिकों की खुशी जताई। इस दौरान ऐरोली विधानसभा शिवसेना जिला प्रमुख द्वारकानाथ भोईर, बेलापुर विधानसभा शिवसेना जिला प्रमुख विठ्ठल मोरे, पनवेल शिवसेना जिला प्रमुख शिरीष घरत के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने फटाखे फोड़ मिठाई बांटकर उत्साह मनाते दिखे।
मुंबई हाई कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है
उल्हासनगर में शहर प्रमुख राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में खुशियां मनाई गई। चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि सच परेशान हो सकता है पर वह कभी पराजित नहीं हो सकता है और शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दशहरा रैली की अनुमति मिलना इसका ज्वलंत उदाहरण है। मुंबई हाई कोर्ट का निर्णय ऐतिहासिक और स्वागत योग्य है।
Uddhav thackerays victory in mumbai court shiv sena gets permission for dussehra rally in shivaji park shiv sainiks show enthusiasm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
Feb 23, 2026 | 05:01 PM‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप
Feb 23, 2026 | 05:00 PMअमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम
Feb 23, 2026 | 04:59 PMथिएटर्स के बाद OTT पर धमाल मचाने को तैयार सूरज बड़जात्या, अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर कही ये बात
Feb 23, 2026 | 04:57 PM‘शरद पवार न होते तो जल उठता महाराष्ट्र’, बजट सत्र में भास्कर जाधव ने अजित पवार के निधन पर जताया बड़ा संशय
Feb 23, 2026 | 04:55 PM326 दिन-दुर्गम इलाका और 7 खूंखार आतंकी! ARMY ने सुनाई ऑपरेशन त्राशी-1 की कहानी, रोमांचित कर देगा सेना का शौर्य
Feb 23, 2026 | 04:51 PMT20 World Cup: सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान को जीत जरूरी, इंग्लैंड के खिलाफ है बेहद खराब रिकॉर्ड
Feb 23, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














