-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- The Ceiling Of Judge House Collapsed In Thane Family Escaped Fir Lodged Against Pwd
ठाणे में जज के घर का सीलिंग गिरा, बाल-बाल बचा परिवार, PWD के खिलाफ FIR दर्ज
- Written By: सोनाली चावरे
Thane News: ठाणे के चैतन्य निवास में जिला जज प्रज्ञा काले के फ्लैट का सीलिंग गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। जज ने PWD की लापरवाही पर FIR दर्ज कराई है।

ठाणे में जज के फ्लैट का सीलिंग गिरा (pic credit; social media)
ceiling of judge house collapsed in Thane: ठाणे के कोपरी स्थित बारहबंगला इलाके में रविवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। न्यायाधीशों के लिए निर्मित चैतन्य निवास इमारत में जिला जज प्रज्ञा काले के फ्लैट के बेडरूम का सीलिंग अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस वक्त कमरे में कोई मौजूद नहीं था, वरना जान का बड़ा खतरा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय जज प्रज्ञा काले अपनी बेटी के साथ खरीददारी के लिए बाहर गई हुई थीं। उनके पति घर पर ही मौजूद थे, लेकिन दूसरे कमरे में थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ बेडरूम की छत का हिस्सा गिर पड़ा। हादसे के बाद पूरे परिवार में दहशत फैल गई।
बताया गया कि जज प्रज्ञा काले वर्ष 2023 से इस इमारत में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। यह इमारत जर्जर हालत में है और यहां रहने वाले अन्य न्यायाधीश भी कई बार लोक निर्माण विभाग (PWD) को इसकी मरम्मत की शिकायत कर चुके थे। इसके बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह हुआ कि रविवार को यह खतरनाक घटना सामने आ गई।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: राज्य में मानसून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम
पहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
‘बागी सांसदों को अलग गुट के रूप में मान्यता न दें…’, ठाकरे गुट की ओम बिरला के साथ मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
औद्योगिक विकास की नई रूपरेखा तैयार करेगा CMIA, ‘नीति से निर्मिति’ के मंत्र के साथ नई टीम का ऐलान
इसे भी पढ़ें- ठाणे में आधी रात को गिरी इमारत की दीवार, महिला की मौत, बहू गंभीर रुप से घायल
हादसे के बाद जज काले अपने पति के साथ कोपरी पुलिस स्टेशन पहुंचीं और उन्होंने PWD के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।
इस घटना ने एक बार फिर सरकारी इमारतों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। न्यायाधीशों के लिए बनी इमारत की इस हालत को देखकर अन्य निवासी भी डरे और चिंतित हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब जजों के घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा।
सूत्रों के मुताबिक, इमारत का स्ट्रक्चर काफी पुराना है और कई हिस्सों में दरारें भी देखी गई हैं। निवासियों ने मांग की है कि तुरंत पूरी इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट किया जाए और मरम्मत का काम शुरू किया जाए।
फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है और PWD पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। इस हादसे ने ठाणे के प्रशासनिक सिस्टम की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
The ceiling of judge house collapsed in thane family escaped fir lodged against pwd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 25 जून LIVE: दिल्ली के नंद नगरी में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
Jun 25, 2026 | 06:40 AMजब अक्षय कुमार के खतरनाक प्रैंक से घबरा गई थीं करिश्मा कपूर, पुलिस बुलाने की कर दी थी तैयारी
Jun 25, 2026 | 06:31 AMBirthday Horoscope 25 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और गुप्त खूबियां
Jun 25, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: राज्य में मानसून सक्रिय, आज 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, जानें आपके शहर का मौसम
Jun 25, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













