-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Pwd Works Will Thoroughly Investigated Chief Engineer Action
Wardha News: PWD के कामों की होगी कड़ी जांच, चीफ इंजीनियर ने मांगा जवाब
- Written By: प्रिया जैस
Wardha News: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में अब लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता की मुश्किलें बढ़ गई है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

वर्धा लोक निर्माण विभाग (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Wardha News: लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ रही है। मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) ने कांग्रेस नेता शेखर शेंडे की शिकायत संज्ञान में लेते हुए सभी कामों के जांच के आदेश दिये है। किन्तु दो माह बीतने पर भी जांच वहीं पर ठहरी है। कार्यकारी अभियंता के वरिष्ठ स्तर पर अच्छे संबंध होने के कारण जांच में लापरवाही बरतने का आरोप है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर शेंडे ने 23 फरवरी 2025 को मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग की और शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने कार्यकारी अभियंता सतिश अंभोरे पर 300 करोड़ के कामों की निविदा मैनेज कर 10 करोड़ रुपये का कमीशन लेने का आरोप लगाया था। निविदा धारकों के कागजात आधे-अधूरे होने के उपरांत भी अंभोरे ने उन्हें काम आवंटित करने की बात शेंडे ने कही थी।
शेखर शेंडे ने सुनाया पूरा मामला
गोपुरी चौक-नालवाडी-महाकाल मार्ग सीमेंट सड़क व नाली का इगल इन्फ्रा व इंद्रजीत कन्स्ट्रक्शन ने टेंडर भरा था। दोनों कामों में आरएमसी प्लांट होना आवश्यक था। प्लांट व निर्माण कार्य की दूरी के संदर्भ में नक्क्षा देना जरूरी था। परंतु दो कंपनियों ने एक ही प्लांट दिखाया है। वास्तविकता में प्लांट अलग होना चाहिए था। लेकिन अंभोरे ने इस नियम को ताक पर रखते हुए निविदा खोली।
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
सेलू सीमेंट रोड के काम आरएमसी प्लांट टेंडर धारक के पास होना अनिवार्य था। किंतु रायसिंग कन्स्ट्रक्शन ने प्लांट खरीदने की बात कही। लेकिन प्लांट खरीदी के किसी प्रकार के कागजात नहीं जोड़े थे। जिससे उसका टेंडर रद्द होना चाहिए था। किंतु ऐसा नहीं हुआ। अन्य कामों के संदर्भ में भी नियमों को दरकिनार किया गया है, ऐसा आरोप शेंडे ने लगाया।
यह भी पढ़ें – नहीं थम रहा अफवाओं का दौर, मुंबई एयरपोर्ट के बाद अब रेलवे को उड़ाने की मिली धमकी
आर्वी के कार्यकारी अभियंता को सौंपी गई थी जांच
कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर शेंडे की शिकायत के बाद वरिष्ठ स्तर से मिली सूचना के बाद ए. एस. गोडेगोणे अधीक्षक अभियंता चंद्रपुर ने आर्वी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को सभी कामों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिये थे। जिसके बाद मुख्य अभियंता कार्यालय ने शिकायत के संदर्भ में जांच रिपोर्ट अभिप्राय के साथ भेजने के निर्देश दिए।
परंतु जांच रिपोर्ट व कार्यकारी अभियंता के अभिप्राय को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। दो माह का समय बीतने के बाद भी इन आरोप पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके पीछे की वजह कार्यकारी अभियंता के वरिष्ठ नेता व अधिकारियों के साथ के संबंध बताए जा रहे हैं।
Wardha pwd works will thoroughly investigated chief engineer action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














