-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 25 June 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 25 जून: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया सिंह , अर्पित शुक्ला
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में कथित वित्तीय गड़बड़ियों की कोर्ट की निगरानी में जांच वाली याचिका को अर्जेंट लिस्ट करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, वकील को 29 जून को मेंशन करने को कहा।

आज की ताजा खबर (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच कराने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को अर्जेंट लिस्ट करने की अर्जी को स्वीकार न करते हुए संबंधित वकील को आगामी 29 जून को दोबारा याचिका मेंशन करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते राम मंदिर ट्रस्ट के डोनेशन विवाद से जुड़ी इस याचिका पर अब कोर्ट के सामान्य कामकाज के तहत ही आगे विचार किया जाएगा। याचिकाकर्ताओं ने ट्रस्ट के खातों और लेन-देन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के दखल की मांग की थी। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को मिलेगी सजा
आज की ताजा खबर 21 जुलाई LIVE: NEET पेपर लीक पर PM मोदी का कड़ा रुख, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में मिला शव; आत्महत्या की आशंका
आज की ताजा खबर 20 जुलाई: एक क्लिक में पढे़ं दिनभर की सभी बड़ी खबरें
25 Jun 2026 09:55 PM (IST)
25 Jun 2026 09:55 PM (IST)पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट
पटना के मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब खान ग्लोबल स्टडीज के समीप लगे एक बिजली पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद उठी चिंगारियों से पूरे परिसर में धुआं फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए छात्रों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
25 Jun 2026 08:46 PM (IST)
25 Jun 2026 08:46 PM (IST)राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नामजद सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने नामजद अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा ,अविनाश शुक्ला, टिन्नू यादव, मनीष यादव समेत आठों आरोपियों को हिरासत में लिया।
25 Jun 2026 08:22 PM (IST)
25 Jun 2026 08:22 PM (IST)बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल
सोमवार को बंगाल विधानसभा में UCC बिल पेश किए जाने की संभावना है। आज शाम विधानसभा में बिजनेस एडवाइजर कमेटी की बैठक हुई. बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई।
25 Jun 2026 07:57 PM (IST)
25 Jun 2026 07:57 PM (IST)राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। यह शिकायत राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्ज कराई गई है। सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग चढ़ावे की राशि से चोरी करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
25 Jun 2026 07:05 PM (IST)
25 Jun 2026 07:05 PM (IST)अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान, टला बड़ा हादसा
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 24 जून को बड़ा विमान हादसा टल गया, जब एयर इंडिया और इंडिगो के दो ए320 विमान एक ही टैक्सीवे पर आमने-सामने आ गए। समय रहते दोनों प्लेन रोक दिए गए, जिससे कोई दुर्घटना नहीं हुई।
25 Jun 2026 06:17 PM (IST)
25 Jun 2026 06:17 PM (IST)RIMS निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा
झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल RIMS में CID की टीम ने छापेमारी की है। इसके बाद RIMS निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एडमिशन और टेंडर में गड़बड़ियों की शिकायत सामने आई है।
25 Jun 2026 05:40 PM (IST)
25 Jun 2026 05:40 PM (IST)PM मोदी 11 साल बाद सेशेल्स जाएंगे, 27-29 जून तक रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी नेशनल डे के गोल्डन जुबली समारोह में Guest of Honour होंगे।
25 Jun 2026 05:05 PM (IST)
25 Jun 2026 05:05 PM (IST)PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पद से हटाया
बिहार में PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन लिया है। उनको पद से हटा दिया गया है।
25 Jun 2026 04:05 PM (IST)
25 Jun 2026 04:05 PM (IST)NEET परीक्षा के बाद 18 साल के छात्र ने कुएं में कूदकर दी जान
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 18 साल के NEET परीक्षार्थी ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से ठीक पहले छात्र ने अपने मोबाइल पर 33 सेकंड का एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने हाथ जोड़कर अपनी मां से माफी मांगी।
25 Jun 2026 03:09 PM (IST)
25 Jun 2026 03:09 PM (IST)मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश: CM भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा कि वह वीडियो फर्जी है और उसमें दिखाए गए शख्स की लंबाई ही मुझसे दो इंच ज्यादा है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में तीनों ही दल मिलकर आप का मुकाबला नहीं कर रहा पा रहे हैं इसलिए अब भगवंत मान को इन लोगों ने टारगेट कर लिया है।
25 Jun 2026 02:48 PM (IST)
25 Jun 2026 02:48 PM (IST)कोलकाता में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कई हिस्सों में अचानक तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। शहर के तारातला इलाके से आए वीडियो में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित होता हुआ दिख रहा है।
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। वीडियो तारातला इलाके से है। pic.twitter.com/FPP3UznjUn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 02:22 PM (IST)
25 Jun 2026 02:22 PM (IST)अरुणाचल में आफत: नेशनल हाईवे-13 बहा, बाढ़ में बहे 5 लोग लापता
अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद हालात बेहद गंभीर हो गए हैं, जहां ईटानगर को याचुली से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 13 (NH 13) कई जगहों पर भूस्खलन के कारण बह गया है। मार्ग को दोबारा खोलने के लिए जिला प्रशासन भारी मशीनों के साथ सड़क से मलबा हटाने के काम में मुस्तैदी से जुटा हुआ है। वहीं दूसरी ओर, केई पनयोर जिले के याचुली क्षेत्र के पूसा गांव में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के कारण कई घर ताश के पत्तों की तरह बह गए हैं, जिसके बाद से इलाके के 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
#WATCH अरुणाचल प्रदेश: ईटानगर को याचुली से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 13 क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद कई भूस्खलनों के कारण कई स्थानों पर बह गया है। जिला प्रशासन सड़क से मलबा हटाने में जुटा हुआ है।
कल केई पनयोर जिले के याचुली क्षेत्र के पूसा गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण कई… pic.twitter.com/itcgmKajqO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 02:19 PM (IST)
25 Jun 2026 02:19 PM (IST)आगरा की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर
उत्तर प्रदेश के आगरा शहर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है, जहां गढ़ी भदौरिया इलाके में स्थित एक जूता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। फिलहाल इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
#WATCH आगरा, उत्तर प्रदेश: गढ़ी भदौरिया इलाके में एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/q3UIcTMOfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 01:58 PM (IST)
25 Jun 2026 01:58 PM (IST)आपातकाल देश का काला इतिहास, NEET परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चंडीगढ़ में एक बयान जारी कर आपातकाल को आजादी के बाद भारत के इतिहास की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक परिवार और एक व्यक्ति की सत्ता बचाने के लिए संविधान के साथ खिलवाड़ किया गया था, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। इसके साथ ही उन्होंने नीट (NEET) परीक्षा पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा छात्रों में डर पैदा करने की कोशिशों के बावजूद 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के सहयोग से दोबारा परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो चुकी है।
#WATCH चंडीगढ़: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "आजादी के बाद भारत के जीवन में सबसे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना आपातकाल के नाम पर हुई थी। एक परिवार के एक व्यक्ति की सत्ता बचाने के लिए संविधान में परिवर्तन किया गया था...हमने देश को चलाने के लिए जो संविधान बनाया था,… pic.twitter.com/8V1uzUDHV7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 01:56 PM (IST)
25 Jun 2026 01:56 PM (IST)पोल वॉल्ट: देव मीना ने 5.46 मीटर का नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया
भुवनेश्वर में आयोजित 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के पोल वॉल्टर देव मीना ने 5.46 मीटर की छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। हाल ही में एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ के लिए क्वालीफाई करने वाले देव ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने कोच के निरंतर सहयोग को दिया है।
25 Jun 2026 01:20 PM (IST)
25 Jun 2026 01:20 PM (IST)NCERT की भाषा किताबों के नाम अब देश की नदियों पर, विवादों का खंडन
नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने अपनी नई भाषा की टेक्स्टबुक्स का नामकरण भारत की प्रमुख नदियों के नाम पर किया है, जिसके तहत हिंदी किताब का नाम 'गंगा', अंग्रेजी का 'कावेरी' और उर्दू का नाम 'जमुना' रखा गया है। इसी तरह कन्नड़ भाषा की पाठ्यपुस्तक का नाम राज्य की मुख्य नदी 'कृष्णा' के नाम पर तय किया गया है। इसके साथ ही, कक्षा 6 की किताब में 'बैलेंस्ड डाइट' चैप्टर को लेकर उड़ रही अफवाहों को साफ करते हुए स्पष्ट किया गया है कि पाठ्यक्रम में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के भोजन को शामिल किया गया है और किसी भी विशेष आहार पद्धति का विरोध या पक्षपात नहीं किया गया है।
NCERT ने अपनी भाषा की टेक्स्टबुक्स का नाम भारत की नदियों के नाम पर रखा है। “कृष्णा” नाम कृष्णा नदी के नाम पर रखा गया है। हिंदी टेक्स्टबुक का नाम “गंगा” रखा गया है, इंग्लिश टेक्स्टबुक का नाम “कावेरी” रखा गया है, और उर्दू टेक्स्टबुक का नाम “जमुना” रखा गया है। इसी तरह, कन्नड़… pic.twitter.com/Xgmn5qr4ka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 01:10 PM (IST)
25 Jun 2026 01:10 PM (IST)एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला की किताब 'द सेकंड ऑर्बिट' लॉन्च
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने अपनी नई किताब 'द सेकंड ऑर्बिट' के लॉन्च के मौके पर अंतरिक्ष यात्रा के अपने अनुभवों को साझा किया है। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अपने अनूठे अनुभवों को दुनिया के सामने लाना बेहद जरूरी था, ताकि ये यादें सिर्फ उन तक ही सीमित न रह जाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अंतरिक्ष विज्ञान और उनके जीवन पर आधारित यह किताब बच्चों को काफी कुछ सिखाएगी और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
#WATCH दिल्ली | अपनी किताब 'द सेकंड ऑर्बिट' के लॉन्च पर IAF ग्रुप कैप्टन और एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने कहा, "यह एक अनोखा अनुभव था और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी बड़ी किताब लिखूंगा... मैं अपना अनुभव सबके साथ साझा करना चाहता था, इसीलिए मैंने पिछले साल इसे शुरू किया था। यह… pic.twitter.com/fwYGmjzs4h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 12:58 PM (IST)
25 Jun 2026 12:58 PM (IST)यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने की नई संगठनात्मक सूची की घोषणा
उत्तर प्रदेश भाजपा ने साल 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अपनी राज्य इकाई में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए हैं। पार्टी आलाकमान ने चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों और सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।
उत्तर प्रदेश भाजपा ने 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलाव के तहत पार्टी की राज्य इकाई में शामिल सदस्यों की सूची की घोषणा की। pic.twitter.com/VQhrU6foim
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 12:12 PM (IST)
25 Jun 2026 12:12 PM (IST)राम मंदिर ट्रस्ट विवाद: तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं की अदालत की निगरानी में जांच कराने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को अर्जेंट लिस्ट करने की अर्जी को स्वीकार न करते हुए संबंधित वकील को आगामी 29 जून को दोबारा याचिका मेंशन करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते राम मंदिर ट्रस्ट के डोनेशन विवाद से जुड़ी इस याचिका पर अब कोर्ट के सामान्य कामकाज के तहत ही आगे विचार किया जाएगा।
25 Jun 2026 11:32 AM (IST)
25 Jun 2026 11:32 AM (IST)राघव चड्ढा की मांग: बेअदबी मामले में इस्तीफा दें सीएम भगवंत मान
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सिख गुरु की तस्वीरों की बेअदबी का असली वीडियो छिपाने के लिए फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस पूरे मामले को मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी पैसे का दुरुपयोग बताते हुए सीएम मान के इस्तीफे और नए बेअदबी कानून के तहत उन पर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है।
#WATCH दिल्ली | पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा सिख गुरु की तस्वीरों की बेअदबी दिखाने वाले कथित वीडियो पर, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "...जिन लोगों को ज़रा भी शक, संदेह या शक था कि यह बेअदबी का वीडियो असली है, AI से बनाया गया है, या नकली है, अब उनके सारे शक दूर हो गए हैं।… pic.twitter.com/eZvgh14HbG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 11:30 AM (IST)
25 Jun 2026 11:30 AM (IST)राम मंदिर विवाद पर अखिलेश को ब्रजेश पाठक का जवाब, दोषी बचेगा नहीं
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि सपा मुखिया को अपने कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार के सारे नियम-कायदे अच्छी तरह पता हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रभु रामलला हमारे करोड़ों देशवासियों की आस्था के परम केंद्र हैं और ऐसे पवित्र स्थान पर लगातार इस प्रकार की ओछी बयानबाजी करना कतई उचित नहीं है, जिसे देश की जनता भी बखूबी समझ रही है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर डोनेशन मामले में जांच जारी है और जो भी व्यक्ति इस घोटाले में दोषी पाया जाएगा, वह किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "सपा के मुखिया को अपने जमाने के भ्रष्टाचार के सारे नियम कायदे पता हैं। प्रभु रामलला हमारे आस्था के केंद्र हैं। आस्था के केंद्र पर लगातार इस प्रकार की बयानबाजी करना। देश की जनता अच्छी… pic.twitter.com/GJwSkOtLi7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 11:27 AM (IST)
25 Jun 2026 11:27 AM (IST)राम मंदिर दान विवाद पर बोले पंकज चौधरी- दोषियों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिल्ली में राम मंदिर डोनेशन मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस पूरे प्रकरण में पहले से ही जांच प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जा चुका है जो बारीकी से साक्ष्य जुटा रही है। चौधरी ने मुख्यमंत्री के हवाले से आश्वस्त किया कि सिर्फ 10-15 दिन के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
25 Jun 2026 10:47 AM (IST)
25 Jun 2026 10:47 AM (IST)कोलकाता शेड हादसा: पीड़ितों के लिए पीएम राहत कोष से मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कोलकाता के तारातला में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए सभी लोगों के बेहतर इलाज और सहायता के लिए पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया गया है।
The mishap in Kolkata yesterday is saddening. An ex-gratia of Rs. 2 lakh each will be given from PMNRF to the next of kin of those who lost their lives in the mishap. The injured would be given Rs. 50,000. The state government is working round the clock to ensure that those…
— PMO India (@PMOIndia) June 25, 2026
25 Jun 2026 10:42 AM (IST)
25 Jun 2026 10:42 AM (IST)भविष्य के ग्रिड रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल तकनीक से चलेंगे: खट्टर
गुरुग्राम में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) ऊर्जा मंत्रियों की 11वीं बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नए एनर्जी सेंटर के लॉन्च को एक मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और एक भरोसेमंद व फ्यूचर-रेडी एनर्जी सिस्टम बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आने वाले समय में ग्रिड रिन्यूएबल एनर्जी को बड़े पैमाने पर इंटीग्रेट करेंगे और डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए उपभोक्ताओं को सशक्त बनाएंगे।
25 Jun 2026 10:25 AM (IST)
25 Jun 2026 10:25 AM (IST)कोलकाता शेड हादसा: मलबे से निकले और शव, मरने वालों की संख्या हुई 8
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने के मामले में बड़ा अपडेट आया है, जहां मलबे से और शव बरामद होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है। कोलकाता पुलिस ने इस दुखद आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि की है। हादसे वाली जगह पर अभी भी स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है, जहां भारतीय सेना, एनडीआरएफ (NDRF) और अन्य राहत दल लापता लोगों की तलाश में लगातार बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
25 Jun 2026 09:55 AM (IST)
25 Jun 2026 09:55 AM (IST)आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था, चुप नहीं रहे नागरिक: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून 1975 को देश के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाले नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आपातकाल हमारे संविधान, नागरिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर एक सीधा हमला था, जिसके तहत राजनेताओं और पत्रकारों को जेल में डाल दिया गया था। पीएम मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में भी साहस दिखाने वाले देशवासियों को नमन करते हुए कहा कि इस दौर ने भारतीय नागरिकों की उस असाधारण हिम्मत को दिखाया जिन्होंने दमन के खिलाफ चुप रहने से साफ इनकार कर दिया था।
Today, we pay homage to all those who steadfastly defended democratic values during one of the darkest chapters in India’s history, the Emergency.
The Emergency was a direct assault on our Constitution. It witnessed the suspension of civil liberties, curbs on freedom of…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 25, 2026
25 Jun 2026 09:52 AM (IST)
25 Jun 2026 09:52 AM (IST)MP के सीएम पर जमीन घोटाले के आरोप, जांच हो: सचिन पायलट
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजनों पर एक बड़े जमीन घोटाले में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े खुलासे के बाद भी अभी तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। पायलट ने भाजपा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भ्रष्टाचार और नैतिकता की बात आती है, तो सत्ताधारी दल के दोहरे मापदंड खुलकर सामने आ जाते हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ताकि देश की जनता के सामने इस विवाद की पूरी सच्चाई आ सके।
25 Jun 2026 09:50 AM (IST)
25 Jun 2026 09:50 AM (IST)निर्जला एकादशी: हरिद्वार में हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस खास दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाते हुए हर की पौड़ी पर गंगा स्नान किया और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। शास्त्रों में सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है, जिसके चलते लोगों ने दान-पुण्य और विशेष पूजा-अर्चना भी की। कड़कती धूप और गर्मी के बावजूद घाटों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था, जहां चारों ओर सिर्फ हर-हर गंगे के जयकारे गूंज रहे थे।
#WATCH | हरिद्वार, उत्तराखंड: निर्जला एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर पवित्र स्नान किया और पूजा की। pic.twitter.com/39FojMrGds
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 09:46 AM (IST)
25 Jun 2026 09:46 AM (IST)वेनेजुएला में भीषण भूकंप के बाद इमरजेंसी घोषित, गिरीं इमारतें
वेनेजुएला में एक के बाद एक आए तेज भूकंप और करीब दो दर्जन आफ्टरशॉक्स के कारण मची तबाही के बाद अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, इस शक्तिशाली भूकंप के चलते राजधानी काराकस समेत कई अन्य शहरों में बड़ी इमारतें जमींदोज हो गई हैं, जिसके बाद राहत कार्य तेज कर दिया गया है।
25 Jun 2026 09:45 AM (IST)
25 Jun 2026 09:45 AM (IST)यमुना बाजार में डीडीए का बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाए गए
दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने निगम बोध घाट के पास यमुना बाजार इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना इजाजत बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सुरक्षा बलों की मौजूदगी में नदी क्षेत्र के आस-पास अवैध रूप से किए गए कब्जों को पूरी तरह साफ किया गया।
25 Jun 2026 08:34 AM (IST)
25 Jun 2026 08:34 AM (IST)वेनेजुएला में भूकंप से 10,000 लोगों की मौत
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) का कहा है कि वेनेजुएला में गुरुवार को आए भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है। USGS ने मृतकों की संख्या 10,000 से अधिक होने की 44% संभावना है।
25 Jun 2026 07:59 AM (IST)
25 Jun 2026 07:59 AM (IST)आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय, कांग्रेस ने आत्मा कुचली: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा थोपे गए आपातकाल की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सत्ता के अहंकार में नागरिक अधिकारों को चोट पहुंचाई गई थी, साथ ही उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए यातनाएं सहने वाले सेनानियों को नमन किया।
25 Jun 2026 07:52 AM (IST)
25 Jun 2026 07:52 AM (IST)लकाता: तारातला में गिरा गोदाम का शेड, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से हड़कंप मच गया है, जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसे के बाद स्थिति को नियंत्रित करने और मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए भारतीय सेना, एनडीआरएफ (NDRF) और अन्य टीमें मौके पर युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं।
25 Jun 2026 07:36 AM (IST)
25 Jun 2026 07:36 AM (IST)मुंबई में बदला मौसम: कई इलाकों में बारिश, थम गई रफ्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कई हिस्सों में आज अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से सामने आए दृश्यों में बारिश के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी होती दिखाई दी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त हो गई।
25 Jun 2026 06:43 AM (IST)
25 Jun 2026 06:43 AM (IST)वेनेजुएला में भीषण भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया है, जिससे पूरे इलाके में तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
वेनेजुएला में रिक्टर स्केल पर 6.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी pic.twitter.com/09Odz1ODA5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
25 Jun 2026 06:42 AM (IST)
25 Jun 2026 06:42 AM (IST)दिल्ली हादसा: बस की टक्कर से युवक की मौत, 2 घायल
दिल्ली के नंद नगरी डिपो के पास एक बस की चपेट में आने से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसमें एक 27 वर्षीय बाइक सवार विनीत की मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस की क्राइम व फोरेंसिक टीमें मामले की गहन जांच कर रही हैं।
सभी घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए GTB हॉस्पिटल ले जाया गया। मोटरसाइकिल चलाने वालों में से एक, जिसकी पहचान विनीत (27 साल) के तौर पर हुई, उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी दो घायल लोगों, रोहित और सूरज का इलाज चल रहा है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और… https://t.co/vlGBR8yikX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2026
Aaj ki taaja khabar 25 june 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2025: भूगोल और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 2733 अभ्यर्थी
Jul 21, 2026 | 12:11 PMसरकारी फंड निजी बैंक में जमा! अमरावती DPC बैठक में भड़के मंत्री बावनकुले, कलेक्टर को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम
Jul 21, 2026 | 12:10 PMरूस पर भारत का सख्त रुख! ओडेसा हमले में 4 भारतीयों की मौत के बाद राजनयिक तलब
Jul 21, 2026 | 12:09 PMKanwar Yatra Route: ABAP की बड़ी मांग, शांतिपूर्ण और सुरक्षित यात्रा के लिए बंद हों मांस-शराब की दुकानें
Jul 21, 2026 | 12:06 PMना पासपोर्ट ना वीजा फिर भी मुंबई में डेरा! मुंबई में क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 37 अवैध बांग्लादेशी
Jul 21, 2026 | 12:04 PMबार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
Jul 21, 2026 | 12:03 PMगोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज
Jul 21, 2026 | 12:00 PMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














