Thane Traffic Police की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ की 15 गाड़ियां जब्त

Thane Crime News: ठाणे ट्रैफिक पुलिस ने साल भर की जांच में 1 करोड़ रुपये की 15 चोरी की गाड़ियां जब्त कीं। इनमें ऑडी कार और हार्ले डेविडसन बाइक भी शामिल है।
kalwa-crz-violation-mangrove-cutting-thane-illegal-construction
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Thane News In Hindi: ठाणे शहर ट्रैफिक पुलिस की नियमित जांच के दौरान अलग-अलग टीमों ने साल भर में 1 करोड़ रुपये मूल्य की 15 गाड़ियां जब्त करने में सफलता हासिल की है।

1 जनवरी, 2025 से 9 दिसंबर, 2025 के बीच चलाए गए इस ऑपरेशन में पुलिस ने एक लक्जरी ऑडी कार और एक महंगी हार्ले डेविडसन बाइक भी जब्त की है।

जब्त गाड़ियों के साथ, गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों को संबंधित पुलिस थानों को सौंप दिया गया। यह जानकारी ठाणे शहर पुलिस की ट्रैफिक ब्रांच ने दी है। ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में ठाणे सहित डोंबिवली, कल्याण, विठ्ठलवाड़ी, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर और भिवंडी शहर का समावेश है।

आयुक्तालय अंतर्गत 35 पुलिस थानों के तहत कुल 18 ट्रैफिक सेल काम कर रहे हैं। ट्रैफिक को संचालित करने, गाड़ियों की जांच करने और नियम तोड़ने वाले ड्राइवरों पर कार्रवाई करने के लिए समय-समय पर गाड़ियों की जांच की जाती है।

ट्रैफिक कंट्रोल करते समय, ट्रैफिक पुलिस वाले गाड़ी से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी मांगते है। अक्सर, पुलिस की यह पूरी जांच ड्राइवरों के लिए सिरदर्द और दबाव वाली होती है। लेकिन हर इडवर के लिए हेलमेट और जिस गाड़ी को वे चला रहे हैं, उससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपने साथ रखना जरूरी है, ताकि जांच के दौरान कोई परेशानी न हो। - पंकज शिरसाट, पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक), ठाणे

हार्ले डेविडसन जब्त, चेचिस नं से मालिक को खोजा

1 जनवरी 2025 से 09 दिसंबर 2025 के बीच ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई गाड़ियों की जांच के दौरान, ट्रैफिक ब्रांच ने 15 चोरी की गाड़ियों का पता लगाने में कामयाबी हासिल की है। इन गाड़ियों में एक शानदार ऑडी कार, एक महंगी हालें डेविडसन टू-व्हीलर, साथ ही 10 टू व्हीलर और चार ऑटो रिक्शा शामिल हैं।

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर 2025 को, उल्हासनगर इलाके में एक जांच के दौरान एक महंगी हार्ले डेविडसन टू-व्हीलर जब्त की गई। जब ट्रैफिक पुलिस ऑफिसर विष्णु शिंदे और ट्रैफिक वार्डन नरेश दलवी ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे, तो उन्होंने जवाहर होटल से फॉरएवर लाइन चौक की ओर बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर तीन लोगों को आते देखा, जैसे ही ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें मोटरसाइकिल किनारे लगाने के लिए कहा, भीड़ का फायदा उठाकर तीनों लोगों ने मोटरसाइकिल को पुलिस अधिकारियों के ऊपर धकेल कर अंबरनाथ की ओर भाग गए।

इसके बाद, चेसिस नंबर से मोटरसाइकिल का नंबर और मालिक की जानकारी मिली। करीब साढ़े तीन लाख की हार्ले डेविडसन मुलुंड के कुणाल केणी की निकली, और गाड़ी नवघर पुलिस स्टेशन को सौंप दी गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com