- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Railway Station Will Be Remodeled And Given Heritage Look Railway Minister Ashwini Vaishnav
ठाणे रेलवे स्टेशन को रिमॉडलिंग कर हेरिटेज लुक दिया जाएगा : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्रा

मुंबई : ठाणे रेलवे स्टेशन (Thane Railway Station) की ऐतिहासिकता (Historicity) को सहेजते हुए इसकी रिमॉडलिंग कर हेरिटेज लुक दिया जाएगा। यह जानकारी रेल मंत्री (Railway Minister) अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने दी। मध्य रेलवे (Central Railway) पर ठाणे-दिवा (Thane – Diva) के बीच 5 वीं और 6वीं लाइन का लोकार्पण शुक्रवार (Friday) को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने विडिओ लिंक से किया। इसके पहले ठाणे रेलवे स्टेशन पर आयोजित औपचारिक उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस वित्तीय वर्ष में महाराष्ट्र में रेलवे को रिकार्ड 11 हजार 902 करोड़ मिले हैं।
लोकार्पण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि राज्य में 10 स्टेशनों के रिमॉडलिंग का प्लान है, इसमें ठाणे स्टेशन भी शामिल है। रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन हमारी प्राथमिकता में है। रेलवे की जमीनों पर बसे झोंपड़ावासियों के पुनर्वास को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय से सकारात्मक निर्णय लिए जाने की जानकारी रेल मंत्री ने दी। लोकार्पण समारोह को पीएम के पहले सीएम उद्धव ठाकरे, नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे, गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे,राजन विचारे ने संबोधित किया। वीडियो लिंक के माध्यम से सीएम ने स्थानीय सांसद डॉ, श्रीकांत शिंदे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने लगातार रेलवे से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया है। गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने हिंदी में संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे नजदीक में जमीन उपलब्ध कराए, रेलवे के झोपड़ावासियों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार मकान बनाएगी। नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि रेलवे की जमीन पर बसे सभी का पुनर्वास राज्य व केंद्र की मदद से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
Bengal Election: बंगाल में फिर ममता सरकार! ताजा सर्वे ने बढ़ाई BJP की टेंशन, यहां देखें सीटों का आंकड़ा
बंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
बंगाल चुनाव: ‘लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना ही पड़ेगा…’, कूचबिहार में जमकर गरजे PM Modi; कही यह बड़ी बात
रेल मंत्री ने की लोकल यात्रा
शुक्रवार को 5वे 6वें कॉरिडोर उद्घाटन के पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकल ट्रेन में पहली बार ठाणे से दिवा तक की यात्रा की। दोपहर 12.53 बजे अश्विनी वैष्णव राज्य मंत्री दानवे और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठाणे स्टेशन से लोकल के सेकंड क्लास डिब्बे में सवार हुए। इस दौरान कुछ यात्रियों से सुविधाओं को लेकर उन्होंने बातचीत की। रेल मंत्री ने दिवा स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान स्टेशन पर भारी भीड़ हो गई। यात्री रेल मंत्री को अपने बीच पाकर कुछ असहज भी हुए तो कुछ ने उत्साहपूर्वक फोटो भी निकाले। दिवा स्टेशन निरीक्षण कर रेल मंत्री वापस लोकल से ही ठाणे स्टेशन पहुंचे।
रेल मंत्री ने लगाया जय भवानी का नारा
दिवा स्टेशन पर पहुंचते ही रेल मंत्री का स्वागत ढोल ताशों के साथ किया गया। इस अवसर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री का स्वागत किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्लेटफॉर्म पर जय भवानी, जय शिवाजी के नारे लगाते हुए उपस्थित लोगों को मराठी में पीएम का संदेश देते हुए कहा कि शनिवार को छत्रपति शिवाजी की भी जयंती है, इसके पहले मुंबई के यात्रियों को पीएम की सौगात मिली है।
खाया वड़ा पाव
ठाणे स्टेशन के बाहर रेल मंत्री ने एक नाश्ते की कैंटीन में मुंबई का फेवरेट व्यंजन वड़ा पाव का स्वाद भी लिया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। दोपहर 12 बजे से लेकर 5.30 बजे तक रेल मंत्री ठाणे में रहे। इस दौरान स्टेशन पर भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।
कम होगा एसी लोकल का किराया
इस दौरान रेल मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुंबई में एसी लोकल के किराए को कम किए जाने को लेकर विचार किया जा रहा है। रेल मंत्री ने संकेत दिया कि एसी लोकल का किराया दिल्ली, मुंबई मेट्रो की तर्ज पर होगा। शनिवार से मध्य रेल पर एसी लोकल की 34 फेरियां बढ़ाई जा रहीं हैं। अतिरिक्त फेरियों का भी औपचारिक उद्घाटन पीएम ने वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखा कर किया।
बुलेट ट्रेन पर राज्य सरकार से चर्चा
महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन के काम को लेकर रेल मंत्री ने कहा कि यह परियोजना हमारी प्राथमिकताओं में है। महाराष्ट्र में काम में तेजी लाने के लिए राज्य सरकार से चर्चा की जाएगी। मुंबई और उपनगरों में रेलवे की जमीन पर बसे झोपड़ों को हटाने के मुद्दे पर रेल मंत्री ने कहा कि पुनर्वास को लेकर राज्य सरकार को निर्णय लेना होगा। इसके लिए भी केंद्र और राज्य मिलकर सकारात्मक निर्णय लेगा।
सेना-बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा
लोकार्पण कार्यक्रम में सेना बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। ढोल ताशे और झंडे के साथ कार्यकर्ता स्टेशन पर जमे रहे। बीजेपी सेना कार्यकताओं में कार्यक्रम का श्रेय लेने की होड़ भी दिखी।
Thane railway station will be remodeled and given heritage look railway minister ashwini vaishnav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बीच लेबनान में तबाही, भारत ने जताई गहरी चिंता; जानें क्या कुछ कहा
Apr 10, 2026 | 07:03 PMLIVEIPL 2026 RR vs RCB Live: टेबल टॉपर बनने के लिए होगी राजस्थान और बेंगलुरु के भिड़ंत, बारिश के कारण टॉस में देरी
Apr 10, 2026 | 06:46 PMमथुरा बोट हादसे पर PMO ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 10, 2026 | 06:44 PMसिर्फ होटल नहीं! जयशंकर कनेक्शन से जुड़ा है सेरेना, जानें PAK ने शांति वार्ता के लिए यही जगह क्यों चुनी?
Apr 10, 2026 | 06:41 PMMPPCB में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2026, 10 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
Apr 10, 2026 | 06:37 PM‘धुरंधर 2’ की सुनामी पर झूमे Shah Rukh Khan, भरी महफिल में Ranveer Singh पर यूं लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल
Apr 10, 2026 | 06:30 PMबॉम्बे हाई कोर्ट में एसोसिएट पदों पर भर्ती, 1.36 लाख तक सैलरी, 16 अप्रैल से करें आवेदन
Apr 10, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














