Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी

Bhiwandi Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल सुबह 9 बजे से 24 घंटे का वॉटर कट होने वाला है। ये शटडाउन मरम्मत कार्य के लिए किया जा रहा है। इस वजह से निजामपुरा और कामतघर सहित कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।
Bhiwandi Water Cut
Bhiwandi Water Cut प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स AI)
Published on
Updated on

Water Shutdown Bhiwandi: भिवंडी शहर के नागरिकों के लिए आने वाले दो दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। स्टेम वॉटर डिस्ट्रिब्यूशन एंड कंपनी द्वारा मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते भिवंडी में 24 घंटे का वॉटर शटडाउन लिया जा रहा है। भिवंडी महानगरपालिका (BNMC) के अनुसार, यह कटौती बुधवार, 8 अप्रैल 2026 की सुबह 9 बजे से शुरू होकर गुरुवार, 9 अप्रैल की सुबह 9 बजे तक जारी रहेगी।

मरम्मत कार्य के दौरान स्टेम जलापूर्ति प्राधिकरण की ओर से होने वाली पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इसके परिणामस्वरूप, गुरुवार सुबह शटडाउन खत्म होने के बाद भी अगले दिन पानी का दबाव कम रहने और कम मात्रा में आपूर्ति होने की संभावना है। मनपा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के लिए पर्याप्त पानी का भंडारण पहले ही कर लें और उपलब्ध जल का उपयोग बेहद संभलकर करें।

भिवंडी के इन प्रमुख इलाकों में बाधित रहेगी जलापूर्ति

मनपा जलापूर्ति विभाग के अनुसार, शहर के लगभग सभी प्रमुख हिस्से इस शटडाउन से प्रभावित होंगे:

मध्य भिवंडी: ममता टंकी, कचेरीपाडा, ब्राह्मणआली, कसारआली, ठाणगेआली, कोटर गेट और कापआली।

कल्याण रोड व आसपास: पटेल नगर, बाला कंपाउंड, फरीदबाग, संगमपाडा, अजय नगर, गोकुल नगर और इंदिरा नगर।

निजामपुरा व नारपोली: खडक रोड, अजमेर नगर, शमा नगर, साईनाथ सोसायटी, अंजूर फाटा, विठ्ठल नगर, रोशन बाग और देऊ नगर।

कामतघर व म्हाडा कॉलोनी: शास्त्री नगर, नेहरू नगर, मिल्लत नगर, नई बस्ती, चव्हाण कॉलोनी, वेतालपाडा और म्हाडा कॉलोनी क्षेत्र।

अन्य क्षेत्र: भादवड, टेमघर, कणेरी, न्यू कणेरी, गौरीपाडा, अशोक नगर और घुंघट नगर।

अधिकारियों की अपील और निर्देश

मनपा के कार्यकारी अभियंता (जलापूर्ति विभाग) संदीप पटनावर ने जानकारी दी कि वॉटर सप्लाई को लेकर नागरिकों को सार्वजनिक रूप से सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "मरम्मत कार्य बारिश से पहले सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है। हम नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे पानी का उचित संचयन करें और मनपा के साथ सहयोग करें।"

सावधानी बरतें नागरिक

गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में 24 घंटे का यह शटडाउन लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर सकता है। निवासियों को सलाह दी गई है कि वे पीने के पानी के अलावा घरेलू कार्यों के लिए पहले से ही पानी भरकर रखें। शटडाउन के बाद जब आपूर्ति बहाल होगी, तो शुरुआती घंटों में पानी का रंग गंदला हो सकता है, इसलिए उसे छानकर या उबालकर ही उपयोग में लाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com