क्रेडाई-एमसीएचआई की प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में दिग्गज बिल्डरों के प्रोजेक्ट, 17 अप्रैल से लगेगा मेला
CREDAI MCHI Thane Expo: क्रेडाई-एमसीएचआई द्वारा 17–19 अप्रैल को ठाणे में आयोजित प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में 80 से अधिक डेवलपर्स की 100 से ज्यादा परियोजनियां प्रदर्शित होंगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Thane Vision 2030 Economy (सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane Vision 2030 Economy: मुंबई एमएमआर में सबसे तेजी से विकसित हुए ठाणे शहर की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है। ठाणे शहर एवं आसपास के क्षेत्र में घर की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। पिछले 22 वर्षों से ठाणे शहर में किफायती घर एवं व्यवसायिक संपत्ति खरीदारों को विश्वसनीय विकल्प एवं मंच उपलब्ध कराने में विकासकों की संस्था क्रेडाई-एमसीएचआई का योगदान रहा है। ‘एमसीएचआई है तो भरोसा है’ इस टैग लाइन के साथ 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच भव्य प्रॉपर्टी प्रदर्शनी का आयोजन बालकुम के पास ‘दोस्ती वेस्ट काउंटी’ में किया गया है।
तीन दिवसीय इस ‘प्रापर्टी प्रदर्शन ” की जोरदार तैयारी की गई है। क्रेडाई एमसीएचआई ठाणे के अध्यक्ष सचिन मिरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ठाणे का बहुमुखी विकास हो रहा है। सचिन मिरानी ने कहा कि 2030 तक ठाणे की अर्थव्यवस्था 150 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी।
ठाणे बॉन्डिंग की जोरदार तैयारी
ठाणे रहने के साथ साथ अब व्यवसायिक कामकाजी लोगों का शहर है। तीन दिवसीय प्रापर्टी प्रदर्शन की जानकारी देने को लेकर आयोजित पत्रकार परिषद में क्रेडाई-एमसीएचआई ठाणे के अध्यक्ष सचिन मिरानी ने कहा कि ठाणे शहर में आज हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। शांत एवं सुरक्षित होने की वजह से राज्य में ठाणे शहर की पहचान रिटेल हब के रूप में बन रही है।
सम्बंधित ख़बरें
करोड़ों खर्च के बाद भी बदहाल अंबरनाथ के पार्क, शिवगंगा नगर बाल उद्यान बना शराबियों का अड्डा
मीरा-भाईंदर में फर्जी ऑटो परमिट घोटाले पर सियासी घमासान, 28 संदिग्धों पर कार्रवाई शुरू
ठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में राज ठाकरे समेत छह आरोपी दोषमुक्त
Thane Shahpur Water Crisis: मुंबई को पानी देने वाला शहापुर खुद प्यासा, 57 हजार लोग टैंकरों पर निर्भर
2030 में ठाणे शहर की अर्थव्यवस्था 150 अरब डॉलर तक
‘ठाणे विजन 2030’ की भी घोषणा की गई। अध्यक्ष सचिन मिरानी ने कहा कि ठाणे विजन में पर्यावरण के साथ,स्मार्ट सुविधाओं और शास्वत विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सचिन मिरानी ने कहा कि ठाणे में घरों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। इसका लाभ खरीदारों के साथ राज्य सरकार एवं मनपा को भी हो रहा है। क्रेडाई एमसीएचआई के सचिव फैय्याज वीरानी ने कहा कि ठाणे की 23 वीं प्रॉपर्टी प्रदर्शनी कई मायनों में अलग होगी।
इसमें 80 से अधिक डेवलपर्स की तरफ से 100 से अधिक आवासीय परियोजनाएं प्रदर्शित की जाएंगी। ग्राहकों को सुरक्षित एवं वाजिब कीमत घर खरीदने के लिए गृह कर्ज के लिए विविध पर्याय उपलब्ध कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता में क्रेडाई-एमसीएचआई ठाणे के नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरव शर्मा , सचिव फय्याज विरानी , प्रापर्टी प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष विभव बोरकर ,कोषाध्यक्ष जय वोरा , क्रेडाई-एमसीएचआई ठाणे युवा शाखा के अध्यक्ष निमित मेहता सहित अन्य विकासक मौजूद थे।
ठाणे का सस्टेनेबल डेवलपमेंट – शर्मा
नव निर्वाचित अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि ठाणे शहर का प्रदूषणरहित सस्टेनेबल डेवलपमेंट हो रहा है। रोड,रेल इंफ्रा के साथ अब पानी की कमी भविष्य में भी नहीं होगी,क्योंकि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में टीएमसी के साई बांध को भी मंजूरी मिल गई है। नए युग के नए घरों और ऑफिस स्पेस के लिए ठाणे पहली पसंद बन गया है। क्रेडाई-एमसीएचआई की तरफ से आयोजित होने वाले प्रापर्टी प्रदर्शन की जानकारी देते हुए गौरव
ये भी पढ़े: नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार
शर्मा ने बताया कि इसके माध्यम से गृह कर्ज के साथ ही विविध स्तर पर घर का पर्याय उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही बदलते समय के हिसाब से ग्राहकों की पसंद एवं उनकी सुविधा का प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया जाना है। उन्होंने कहा कि इससे डेवलपर्स एवं बिल्डरों से खरीदारों को मिलने का एक प्लेटफार्म भी मिलता है। क्रेडाई-एमसीएचआई ठाणे के युवा शखा के अध्यक्ष निमित मेहता ने कहा कि नए शैली के घरों की मार्केटिंग करने के लिए प्रापर्टी एक्सपो अच्छा प्लेटफार्म साबित हो रहा है। इससे सुरक्षित,विश्वसनीय एवं बढ़िया व्यवसाय के साथ लोगों को घर चुनने अवसर मिलता है। प्रापर्टी प्रदर्शनी में 15 से अधिक बैंक एवं गृह कर्ज उपलब्ध कराने वाली वित्तीय संस्थाएं शामिल हो रही हैं।
‘चलो ठाणे’ गीत का अनावरण
इस बार प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में विकसित ठाणे शहर की गाथा का एहसास दिलाने वाले ‘चलो ठाणे’ गीत में ठाणे शहर के विभिन्न विकास कार्यों की झलक दिखाई गई है। इस वीडियो आडियो गीत का अनावरण भी किया गया।
