नेशनल पार्क में तेंदुए की शिकार ! वन्य जीवों की खाल और अंगों की तस्करी, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Wildlife Trafficking Case: मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में तेंदुओं के शिकार और उनकी खाल व अंगों की तस्करी के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
sanjay gandhi national park leopard poaching case 6 arrested mumbai
Leopard Poaching (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjay Gandhi National Park Leopard Poaching: बोरीवली के संजय गांधी नेशनल पार्क में तेंदुओं का शिकार करने वाले 6 शिकारियों को पकड़ा गया है। वन विभाग के टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में 6 लोगों गिरफ्तार किया है। उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद की गई है। बताया गया कि पकड़े गए लोग वन जीवों का शिकार कर उनकी खाल व अन्य अंग बेचते थे।

नेशनल पार्क के अधिकारियों के अनुसार 3 तेंदुओं का शिकार 5 से 6 महीने पहले किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में विशाल वामन वार्था, मयूर प्रमोद म्हात्रे, अनिल सीताराम धाड़े, हर्षदचंद्र जाधव, दिनेश पगेरा और संतोष गोविंद घोषे है।

3 तेंदुओं की शिकार

उनके पास से तेंदुए की हड्डियां, तार की रस्सी और दूसरा सामान जब्त किया गया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्हें तेंदुए का शव मिला था और उन्होंने उसके दांत और दूसरे अंग निकाल लिए थे। पता चला है कि संजय गांधी नेशनल पार्क के चेना वेस्ट और काशी गांव इलाके में ये शिकार किए गए थे।

जबकि घोड़बंदर इलाके में एक जगह हड्डी, कुछ बाल मिले थे और वे एक तेंदुए के थे। वन विभाग की टीम इसकी जांच कर रही थी। दहानू वन विभाग के फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भटाने और उनकी टीम ने खरीदार बनकर दो आरोपियों को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पार्क में अतिक्रमण व शिकार

मुख्य आरोपी हर्षदचंद्र जाधव, दिनेश पगेरा और संतोष गोविंद घोषे हैं, जो आदिवासी समुदाय से हैं। वे नेशनल पार्क के माशाचा पाड़ा में अतिक्रमण कर रह रहे थे। साथ ही, आरोपी हर्षद चंदर जाधव और संतोष गोविंद घोषे ने खेती और जंगल के अधिकार के लिए अतिक्रमण एक्ट के तहत दावा किया है। वे डाइस सेट या दूसरे पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करके सूअरों व अन्य जीवों का भी शिकार करते थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com