- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Power Cut Ghodbunder Outage Electricity Update News
5 घंटे बिजली गुल: भीषण गर्मी के बीच ठाणे में पावर कट, पानी और खाना बनाने में लोगों को दिक्कत
Electricity Failure Maharashtra News : ठाणे में घोडबंदर सहित कई इलाकों में करीब साढ़े पांच घंटे बिजली गुल रही, जिससे 60-65 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए और पानी व भोजन व्यवस्था में भारी परेशानी हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक

बिजली गुल (सौ. सोशल मीडिया )
Thane Power Cut Ghodbunder Outage: ठाणे शहर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में रहने वालों को इस वर्ष भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी एवं एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच रविवार को सुबह ठाणे शहर के घोडबंदर सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल हो गयी।
जिससे लोगों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अथक प्रयास से लगभग साढ़े 5 घंटे बाद बिजली बहाल हो पायी।
घोडबंदर के कुछ इलाकों में शनिवार की रात से बिजली की आंख-मिचौली शुरू थी। रविवार को सुबह शहर के घोडबंदर सहित कोलशेत, बालकुम, वसंत विहार, सहित अन्य इलाकों में अचानक बिजली गुल हो गयी।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर से विरार तक मेट्रो-13 को मंजूरी की तैयारी, परियोजना लागत 17,724 करोड़ पहुंची
Mumbai Water Cut: मुंबई में 10% पानी कटौती लागू, मानसून तक गहराएगा जल संकट
Mumbai CNG Price Hike: एमएमआर में सीएनजी के दाम 84 रुपये किलो पहुंचे, ऑटो-टैक्सी चालकों पर बढ़ा बोझ
महाराष्ट्र में 1.14 लाख करोड़ का बड़ा निवेश, एमएमआर में बनेगा ग्रीन डेटा सेंटर और एआई हब
इंडेक्शन चूल्हा पर आश्रित लोग हुए परेशान
बिजली जाने से जहा पंखा, एसी, लाइट बंद हो गयी है, वहीं सोसायटियों की टंकी में पानी नहीं चढ़ पाया। जिन होटलों व घरों में इंडेक्शन चूल्हा व डीप फ्रायर का इस्तेमाल कर भोजन एवं चाय बन रही है, उन्हें अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा, बताया गया कि 220/100/22 केवी पातलीपाड़ा महापारेषण उप केंद्र से संबंधित 220 केवी पडघा-कांबा -खारभाव – कोलशेत बिजली लाइन में पर सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर ट्रिप हुआ था।
इसके साथ ही वाड़ा अति उच्चदाब उप केंद्र के 220 केवी के ब्रेकर में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण पडघा वाडा भावेघर रोमा कोलशेत पर्यायी लाइन पर सप्लाई संभव नहीं हो पायी, जिसकी वजह से पातलीपाड़ा उप केंद्र पूरी तरह बंद हो गया।
ये भी पढ़ें :- एआई और आईओटी से बदला जल प्रबंधन, महाराष्ट्र के जलापूर्ति विभाग को बड़ा सम्मान
इसकी वजह से वसंत विहार, घोडबंदर रोड परिसर के दोनों तरफ मानपाड़ा, पातलीपाड़ा, वाघबिल, गायमुख व चेना परिसर के लगभग 60 से 65 हजार ग्राहकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। युद्ध स्तर पर कार्य करके सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली बहाल कर दी गयी।
Thane power cut ghodbunder outage electricity update news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: डागा अस्पताल के NICU में लगी आग, स्वास्थ्य कर्मियों की मुस्तैदी से बचाई गई 38 नवजात शिशुओं की जान
May 15, 2026 | 10:03 AMमीरा-भाईंदर से विरार तक मेट्रो-13 को मंजूरी की तैयारी, परियोजना लागत 17,724 करोड़ पहुंची
May 15, 2026 | 10:02 AMधार के भोजशाला–कमाल मौला मस्जिद विवाद पर आज फैसले की संभावना, शांति बनाए रखने की अपील, अलर्ट पर प्रशासन
May 15, 2026 | 10:00 AMNEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हो गया ऐलान, अब 21 जून को होगा री-एग्जाम, कल रात हुई थी हाई लेवल मीटिंग
May 15, 2026 | 09:45 AMनागपुर: शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने पत्थर से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
May 15, 2026 | 09:44 AMभोपाल में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर FIR, भड़काऊ वीडियो वायरल करने का आरोप
May 15, 2026 | 09:40 AMसीनेटर का शर्मनाक बयान! भारतीयों और चिलकुर बालाजी मंदिर को बनाया निशाना, H1B Visa मुद्दे पर छिड़ा नया विवाद
May 15, 2026 | 09:33 AMवीडियो गैलरी

मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM













