मुंबई से सटे तीन शहरों में महायुति का डंका! ठाणे, कल्याण और उल्हासनगर में निर्विरोध चुने गए महापौर
Thane Mayor Sharmila Pimpolkar: ठाणे, कल्याण और उल्हासनगर मनपा में प्रशासक राज खत्म! शर्मिला पिंपोलकर, हर्षाली थविल और अश्विनी निकम बनीं नई महापौर। महायुति का निर्विरोध कब्जा। पूरी रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस
कल्याण महापौर हर्षाली चौधरी (सौजन्य-एक्स)
Kalyan Dombivli Mayor Harshali Thavil: ठाणे महापौर एवं उप महापौर के चुनाव के साथ ही ठाणे महानगरपालिका में लगभग 3 साल 10 महीने जारी प्रशासक राज खत्म हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने मनपा की पहली विशेष सभा के पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाते हुए शिवसेना की शर्मिला पिंपोलकर को निर्विरोध महापौर निर्वाचित घोषित किया। साथ ही भाजपा के कृष्णा पाटिल को उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया।
ठाणे मनपा का कार्यकाल 6 मार्च 2022 को ख़त्म हुआ था। उस समय नरेश म्हस्के ठाणे के महापौर थे। मनपा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार ने मनपा आयुक्त को प्रशासक की जिम्मेदारी थी। 131 सदस्यों वाली ठाणे महानगरपालिका में शिवसेना के 75, भाजपा के 28, राकांपा (एसपी) के 12, राकांपा के 9, एमआईएम के 5, शिवसेना (यूबीटी) का 1 और एक निर्दलीय नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं।
हर्षाली महापौर, राहुल उप महापौर
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका को लगभग 6 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। मंगलवार को आयोजित विशेष सर्वसाधारण सभा में शिवसेना की एड हर्षाली थविल-चौधरी को सर्वसम्मति से महापौर और राहुल दामले को उपमहापौर चुना गया। दोनों पदों पर एक-एक ही नामांकन आने के कारण चुनाव प्रक्रिया महज औपचारिकता बनकर रह गई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर MLC : HC के रुख के बाद सरपंच-सदस्यों के मतदान अधिकार वाली जनहित याचिका वापस, कोर्ट ने किया निपटारा
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
Navabharat Nishanebaaz: जहां दिखे फायदा, उस ओर चल इसीलिए होता है इतना दलबदल
‘ऑपरेशन टाइगर’ के तुरंत बाद एक्शन में एकनाथ शिंदे, बागी सांसदों के विकास निधि को हरी झंडी
निर्विरोध घोषणा होते ही महापौर हर्षाली चौधरी ने सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में महापौर का पदभार स्वीकारा। इस अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे सहित सभागृह में उपस्थित सभी नगरसेवकों ने नवनिर्वाचित महापौर और उपमहापौर को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विधायक सुलभाताई गायकवाड़, विधायक राजेश मोरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील, शिवसेना जिलाप्रमुख गोपाल लांडगे समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें – Mumbai: रनवे पर भिड़े एयर इंडिया और इंडिगो के विंग्स, मुंबई एयरपोर्ट पर मची खलबली, बाल-बाल बचे यात्री
उल्हासनगर मनपा अश्विनी महापौर, तो लुंड उप महापौर
उल्हासनगर, मनपा में चार साल के लंबे अंतराल के बाद उल्हासनगर शहर में निर्वाचित नेतृत्व का एक नया अध्याय शुरू हुआ, मंगलवार को एक भव्य समारोह में शिवसेना के टिकट पर चुनाव जीती अश्विनी कमलेश निकम महापौर और उप महापौर के रूप में भाजपा के अमर लुंड ने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया। दोनों का चयन निर्विरोध हुआ।
इससे मनपा की राजनीति में स्थिरता ला दी है और नागरिकों को उम्मीद है कि पिछले कई वर्षों से रुका हुआ शहर का विकास अब गति पकड़ेगा। भाजपा तथा शिंदे शिवसेना के बीच गठबंधन होने के कारण चुनाव निर्विरोध हुए, नवनिर्वाचित महापौर अश्विनी निकम के शिवसेना शिंदे के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और वह कामयाब हुई।
