मुख्यमंत्री बलीराजा खेत सड़क योजना प्रभावी ढंग से लागू करें, सड़कों के सुदृढ़ीकरण के दादा भुसे के निर्देश
Baliraja Farm Road Scheme: मुख्यमंत्री बलीराजा खेत एवं पाणंद सड़क योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश देते हुए मंत्री दादाजी भुसे ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर ध्यान खिंचा।
- Written By: आंचल लोखंडे
CM Baliraja Yojana (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Rural Development: ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के सर्वांगीण विकास और कृषि उत्पादों के सुगम परिवहन के लिए खेत तथा पाणंद (खेतों के बीच के कच्चे मार्ग) सड़कों को अधिक मजबूत और सक्षम बनाना अनिवार्य है। राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने संबंधित कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिए कि “मुख्यमंत्री बलीराजा खेत एवं पाणंद सड़क योजना” को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
मंत्री भुसे की अध्यक्षता में आज दोपहर शासकीय विश्राम गृह में इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी देवदत्त केकाण, उपविभागीय अधिकारी नितिन सदगीर, पुलिस उपाधीक्षक यशवंत बाविस्कर, तहसीलदार विशाल सोनवणे सहित कृषि, वन एवं भूमि अभिलेख विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
आधुनिक मशीनरी और समयबद्ध नियोजन पर जोर
बैठक के दौरान मंत्री भुसे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुदृढ़ीकरण कार्यों को गति देने के लिए आधुनिक मशीनरी का पूर्ण उपयोग किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि योजना के लिए शीघ्र एक विस्तृत प्रारूप खाका (मास्टर प्लान) तैयार किया जाए, ताकि कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे हो सकें।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में बादल फटने का खतरा टला पर घाटमाथा समेत 6 तहसीलों में तेज बारिश, SDRF तैनात, कुछ रूट बंद भी की गई बंद
Nashik Heavy Rain: कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, गनीमत रही, कोई जनहानि नहीं
नासिक-पुणे रेलवे के लिए आर-पार की लड़ाई! 9 अगस्त ‘क्रांति दिवस’ पर सड़कों पर उतरेंगे विधायक सत्यजीत तांबे
नासिक-त्र्यंबकेश्वर पर संकट! CM ने जताई बादल फटने की आशंका, अगले 24 घंटों में 300 मिमी बारिश का अनुमान
अतिक्रमण की समस्या का समन्वय से समाधान
मंत्री भुसे ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर किसानों को विश्वास में लेकर सड़कों की आवश्यकता का आकलन किया जाए और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन स्थानों पर सड़क निर्माण में अतिक्रमण की समस्या है, वहां किसानों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय के माध्यम से विवादों का समाधान किया जाए, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा न आए।
